Haryana में होगा मेट्रो का विस्तार, दो और रूट पर होगा संचालन
Haryana को लगातार मजबूती दी जा रही है। चाहे वह कोई भी क्षेत्र हो, हर जगह प्रदेश में काम किया जा रहा है। कहा जा सकता है कि प्रदेश की हर दिशा में तरक्की हो ही है। हरियाणा में अब दो और रूट पर मेट्रो का संचालन होगा। मेट्रो संचालन से लाखों लोगों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा।
HR Breaking News (Metro) मेट्रो का सफर बहुत आरामदायक होता है। मेट्रो नीट एंड क्लीन होने के नाते भी लोगों को बहुत पसंद आती है। सामन्य ट्रेन और मेट्रो में दिन रात का फर्क दिखता है। वहीं, मेट्रो आरामदायक सफर के साथ समय पर गंतव्य तक पहुंचाना भी सुनिश्चित करती है। हरियाणा के दो और रूट पर मेट्रो का संचालन किया जाएगा।
मिल गई है मंजूरी
हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट (Haryana Mass Rapid Transport) कारपोरेशन की ओर से इसको मंजूरी मिल गई है। गुरुग्राम में 2 नए मेट्रो कॉरिडोर प्रोजेक्ट दिए जाएंगे। गुरुग्राम के ये 2 नए मेट्रो कॉरिडोर भोंडसी, रेलवे स्टेशन, गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन और सेक्टर 5 को आपस में जोड़ने का काम करेंगे। इसके लिए डीपीआर की मंजूरी मिलती है तो उसके साथ ही 6 महीने के अंदर ट्रैफिक स्टडी पर काम शुरू हो जाएगा। बता दें कि HMRTC ने रेलवे स्टेशन, भोंडसी, गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड और सेक्टर 5 को कनेक्ट करने वाले नए कॉरिडोर के लिए डीपीआर की मंजूरी दे दी है।
प्रथम कॉरिडोर की डिटेल्टस
हरियाणा की मिलेनियम सिटी गुरुग्राम में प्रथम मेट्रो कॉरिडोर (Gurugram's metro corridor) भोंडसी से गुरुग्राम रेलवे स्टेशन तक बनाया जाएगा। यह 17 किलोमीटर लंबा बनाया जाएगा। बता दें कि यह रास्ता सुभाष चौक, राजीव चौक और सोहना चौक जैसे प्रमुख मेट्रो स्टेशनों से होकर जा सकता है और इससे लोगों को ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिलेगा।
मेट्रो कॉरिडोर का दूसरा पार्ट
अगर दूसरी मेट्रो कॉरिडोर (Gurugram's metro corridor News) की बात करें तो दूसरा प्रस्तावित मेट्रो कॉरिडोर 13.6 किलोमीटर लंबा बनाया जाने वाला है। ये मेट्रो कॉरिडोर गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड को मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से होकर जाएगा और ये सेक्टर 5 से आपस में कनेक्ट होगा। मेट्रो कॉरिडोर का लक्ष्य ईस्ट-वेस्ट कनेक्टिविटी को पहले से कहीं बेहतर बनाएगा। इस मेट्रो कॉरिडोर से बड़ी सोसायटी और कॉमर्शियल सेंटर भी जोड़े जाएंगे।
