home page

नहा रही थी मालकिन पेंटर ने बना लिया Video

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में रहने वाली महिला ने पेंटर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि वो नहा रही थी तभी वहां पेंटर आ गया और वीडियो बना लिया। आइए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं। 

 | 
नहा रही थी मालकिन पेंटर ने बना लिया Video

HR Breaking News (नई दिल्ली)। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक महिला के साथ जो कुछ हुआ वो हैरान कर देने वाला है। महिला के घर में रंगाई-पुताई का काम चल रहा था। उसी समय पेंटर ने मौका पाकर महिला का नहाते हुए वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला के संग दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी ने महिला से जेवर भी ले लिए। उसके बाद से आरोपी लगातार उसे परेशान कर रहा था। अब इन धमकियों से परेशान महिला ने न्यायालय की शरण ली, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू हो गई है।

ये भी पढ़ें : UP में बड़ा शहर बसाने का प्लान, 8 जिले होंगे शामिल

ये है आरोप

महिला ने अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि 27 फरवरी 2022 को निखिल कुमार निवासी घुमरिया मकान की रंगाई-पुताई करने के लिए आया था। उस दिन घर पर परिवार का अन्य कोई सदस्य नहीं था, वह अकेली थी। नहाते समय किसी तरह युवक ने उसका वीडियो बना लिया और वायरल करने की धमकी देने लगा। आरोपी ने उसकी मजबूरी का फायदा उठाते हुए दुष्कर्म किया।

दुष्कर्म का भी बनाया वीडियो 

पीड़िता का ये भी आरोप है कि दुष्कर्म के दौरान भी आरोपी ने उसका एक वीडियो बनाया। वीडियो को लेकर धमकाने लगा और रुपयों की मांग करने लगा। पीड़िता से सोने की चेन और झुमकी जबरन ले गया। इसके बाद भी उसकी डिमांडे खत्म नहीं हुई तो महिला परेशान हो गई, जिसके बाद पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। 

मामले की जांच कर रही पुलिस 

ये भी पढ़ें : RBI Guidelines : 500 और 1000 के नोटों को लेकर RBI ने दी बड़ी जानकारी

कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। बृहस्पतिवार को एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा, सीओ सिटी विक्रांत द्विवेदी के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।