मुनमुन फिर विवादों में : विवादित बयान के बाद ‘Babita ji’ पर हांसी में एफआईआर दर्ज, पहले भी #MeToo कैंपेन से विवादों के घेरे में थी तारक मेहता का उल्टा चश्मा की एक्ट्रेस
HR BREAKING NEWS. छोटे पर्दे के कॉमेडी टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की अलग ही दुनिया है। सास-बहु वाले सीरियल में दिखाई जाने वाले झगड़ों और रहस्यमयी दुनिया से परे यह सीरियल सिर्फ और सिर्फ हंसी की बौछारों वाला है लेकिन असल जिंदगी में इस सीरियल में बबीता अय्यर का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता विवादों में पड़ गई हैं। दरअसल, एक वीडियो में मुनमुन ने जाति-सूचक शब्द का इस्तेमाल किया जिसके बाद विवाद हो गया। मामला तूल पकड़ता देख मुनमुन ने माफी मांग ली है।
वहीं अब पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के बाद अब टीवी अभिनेत्री व ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की मुख्य कलाकार मुनमुन दत्ता के खिलाफ हरियाणा के हिसार जिले के हांसी में शिकायत दर्ज कराई गई है। उन पर दलितों को लेकर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है। हांसी SP नितिका गहलोत ने कहा कि पुलिस को एक शिकायत मिली है जिसमें मुनमुन दत्ता के खिलाफ आरोप लगाए गए हैं। इस मामले में पुलिस जांच करेगी और नियमानुसार कार्रवाई करेगी।
हांसी SP नितिका गहलोत को शिकायत नेशनल अलायंस फाॅर दलित ह्यूमन राइट्स के संयोजक रजत कलसन ने दी है। रजत ने अपनी शिकायत में कहा कि मुनमुन ने इंस्टाग्राम पर कहा कि उसे यू-ट्यूब पर वीडियो डालनी है, जिसमें वह अच्छा दिखना चाहती है। एक जाति विशेष जैसा नहीं दिखना चाहती। इसी में उन्होंने दलितों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर वीडियो डालकर अनुसूचित जाति समाज का अपमान किया है।
एक जाति विशेष शब्द को गाली के तौर पर इस्तेमाल किया है। जाति विशेष अनुसूचित जाति की एक उपजाति है। इससे अनुसूचित जाति समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। इसलिए अभिनेत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए और उसे गिरफ्तार किया जाए। बता दें कि टीवी पर आने वाले धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी के नाम से मुनमुन दत्ता किरदार निभाती हैं। यह हास्य धारावाहिक काफी प्रचलित है।
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से मिली पहचान
33 साल की एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता, ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में बबीता अय्यर का किरदार निभाती हैं। इस शो से मुनमुन को पहचान मिली है। लोग उन्हें उनके असली नाम से नहीं बल्कि बबीता जी के नाम से जानते हैं । जुलाई 2008 से शुरू हुआ ये सीरियल टीवी की हिस्ट्री में सबसे लंबा चलने वाला पांचवा शो है। इस शो के अबतक करीब तीन हजार से ज्यादा एपिसोड टेलिकास्ट हो चुके हैं।
कंगना रनोत हुई कोरोना पॉजिटिव, कहा मैं इसे ध्वस्त कर दूंगी…
#MeToo कैंपेन से भी जुड़ी थीं मुनमुन
2018 में मुनमुन दत्त ने #MeToo कैंपेन के जरिए अपनी आपबीती दुनिया तक पहुंचाई थी जिसके बाद वह सुर्खियों में आ गई थीं। अपने पोस्ट में मुनमुन ने अपने साथ बचपन में हुई घटना के बारे में खुलकर बताया था। मुनमुन ने कहा था- कुछ ऐसा लिख रही हूं, जो बहुत शॉकिंग है। मैं अपने पड़ोस में रहने वाले एक अंकल से बहुत डरती थी। वो मौका पाते ही मुझे जकड़ लेते थे और धमकाते थे कि मैं ये बात किसी को ना बताऊं।
मेरे ट्यूशन टीचर ने भी मेरे साथ बदसलूकी की थी। इतना ही नहीं, मेरा एक और टीचर था, जिसे मैं राखी बांधती थी। वो क्लास में लड़कियों के साथ अभद्रता करता और यहां-वहां हाथ मारता था। यह सब इसलिए होता है, क्योंकि आप बहुत छोटी और डरी हुई होती हैं। आपको लगता है कि आप आवाज नहीं उठा सकतीं। डर के मारे आपका गला सूख जाता है। यहां तक कि आपको लगता है कि पेरेंट्स से यह बात कैसे बताएंगी।
16 बच्चों को जन्म देने के बाद अब महिला 17वें की कर रही तैयारी, कहना- बड़ा परिवार भगवान की देन
2004 में टीवी में किया था डेब्यू
महाराष्ट्र के पुणे की रहने वाली मुनमुन दत्ता ने अपना करियर बतौर मॉडल शुरू किया था। साल 2004 में उन्होंने जीटीवी के सीरियल ‘हम सब बाराती’ से टीवी में डेब्यू किया। इसके बाद उन्हें साल 2005 में आई फिल्म ‘मुंबई एक्सप्रेस’, 2006 में ‘हॉलिडे ‘और साल 2015 में आई फिल्म ‘डिंचैक इन्टरप्राइजेस’ में भी देखा गया।
