home page

My Story : पति बिमारी का बनाता था बहाना, जेठ और अंकल रखते थे बूरी नजर, पढ़ें पूरी कहानी

महिला ने अपने चाचा और जेठ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि पति बिमारी का बहाना बनाता था और उसके साथ संबंध नहीं बनाता था इसलिए जेठ और चाचा महिला पर बूरी नजर रखते थे। 

 | 
My Story : पति बिमारी का बनाता था बहाना, जेठ और अंकल रखते थे बूरी नजर, पढ़ें पूरी कहानी
WhatsApp Group Invite

HR Breaking News (नई दिल्ली)। निजी स्कूल के खेल प्रशिक्षक पर उसकी पत्नी ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं पंजाब पुलिस में पदस्थ चाचा ससुर पर भी आरोप लगाए हैं कि वह उस पर बुरी नजर रखते हैं। इस मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति, जेठ और चाचा ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें : My Story : मैंने अपने पति की खुशी के लिए शराब पीना किया शुरू, महिला ने खोले राज

जानकारी के मुताबिक लसूड़िया पुलिस ने 30 वर्षीय विवाहिता की रिपोर्ट पर उसके पति प्रदीप बिल्लौरे, जेठ घनश्याम बिल्लौर ओर चाचा ससुर महेन्द्र बिल्लौरे के खिलाफ मारपीट, धमकाने ओर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला दर्ज किया है। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसे प्लॉट और कार के नाम से आठ माह से परेशान किया जा रहा था।

 इस बात को लेकर एक दिन पहले आरोपियों ने मारपीट भी की थी। पीड़िता ने बताया कि 1 जुलाई को उसका जन्मदिन था। जिसमें माता-पिता और भाई उससे मिलने आने वाले थे। यहां जेठ, ससुर और पति ने कार और प्लॉट के नाम पर दबाव बनाया। जब मैं इस बात पर राजी नहीं हुई तो बुरी तरह पीटा। बाद में पिता को कॉल कर बुला लिया। इसके बाद पीड़ित परिवार थाने पहुंचा और मामले में केस दर्ज करा दिया। 


पीड़िता के मुताबिक उसके पति प्रदीप स्पोर्ट्स एकेडमी खोलने के लिए प्लॉट की मांग कर रहे हैं, वहीं 20 लाख रुपये कीमत की कार भी मांग रहे हैं। वह शादी के पहले राजेन्द्र नगर इलाके में कैफे संचालित करती थी। प्रदीप समाजिक रूप से परिचित था। उसका पहले रिश्ता तय हुआ। कुछ समय बाद प्रदीप ने इसे तोड़ दिया। करीब छह माह बाद वह फिर से महिला के घर चाचा महेन्द्र को लेकर पहुंचा। 21 नवबंर 2021 को उनकी पारिवारिक रीति-रिवाज से शादी हो गई। 

ये भी पढ़ें : UP में नया शहर बनाने के लिए मिली 1000 करोड़ की मंजूरी, 87 गांवों की जमीन के बढ़ेंगे रेट

लाखों रुपये की ज्वेलरी के साथ परिवार ने पूरा खर्च दिया। शादी के अगले ही दिन से पति ने कमर दर्द के बहाने पत्नी से संबंध नहीं बनाए। बाद में डिस्क स्लीप होने की बात कही। चार माह तक उपचार कराते रहे। इसी दौरान चाचा महेन्द्र बिना बताए पीड़िता के कमरे में घुस जाते ओर गलत तरीके से बात करते। पीड़िता ने अपने पति को यह बात बताई तो उसने मारपीट कर दी। यह भी कहा कि चाचा जो भी कहे, उसे मानना पड़ेगा। पुलिस ने इस मामले में पीड़िता के बयान लेकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। 

News Hub