home page

New Chandigarh : इस राज्य में बसाया जाएगा एक और चंडीगढ़, 20 हजार बीघा भूमि पर होगा डेवलप

New Chandigarh City : अब चंडीगढ़ की तर्ज पर और नया शहर बसाया जाने वाला है। इस शहर का नाम भी चंडीगढ़ की होगा। शहर (New Chandigarh) में आपको एक से बढ़कर एक सुविधाएं मिलने वाली है। बता दें कि ये नया शहर 20 हजार बीघा भूमि पर डेवलप किया जाएगा। आइए जानते हैं इस बारे में पूरी जानकारी।

 | 
New Chandigarh : इस राज्य में बसाया जाएगा एक और चंडीगढ़, 20 हजार बीघा भूमि पर होगा डेवलप

HR Breaking News (New Chandigarh Update) पिछले काफी सयम से लोग ऐसी जगहों पर रहना पसंद कर रहे हैं जहां पर उनको आधुनिक सुविधा मिले। लोगों की इन्हीं बढ़ती जरूरतों को देखते हुए इस राज्य की सरकार ने न्यू चंडीगढ़ (New Chandigarh City) बनाने का फैसला लिया है। ये नया शहर 20 हजार बीघा भूमि पर डेवलप किया जाने वाला है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इस नए चंडीगढ़ के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।

 


नये शहर को बसाने के लिए मिली मंजूरी 

 

चंडीगढ़ को और सुंदर व विस्तार के लिए स्थानीय प्रशासन के द्वारा समय-समय पर कई बड़े कदम को उठाया जाता है। ऐसे में अब चडीगढ़ प्रशासन (chadigarh administration) की इस सोच के दृष्टिगत हिमाचल सरकार ने सीमावर्ती सोलन जिला के शीतलपुर में 20 हजार बीघा जमीन में हिम चंडीगढ़ नाम से एक नये शहर को बसाने की मंजूरी प्रदान कर दी है। इस शहर में आपको एक से बढ़कर एक सुविधाएं (Facilities in New Chandigarh) मिलने वाली है।


इतनी जमीन पर बसेगा नया शहर 

इस नए शहर को बसाने के लिए राज्य सरकार ने 3400 बीघा जमीन आवास विभाग के नाम पर कर दी है। इसके साथ ही में 3700 बीघा जमीन (New Chandigarh) भविष्य में विभाग को सौंप दिया जा रहा है। चंडीगढ़ में हिमाचल प्रदेश की 7.19 प्रतिशत की हिस्सेदारी भी निभा रहे हैं।


इस शहर का भी हो रहा है निर्माण 

चार दशक पहले राजधानी शिमला के साथ लगते क्षेत्र में न्यू शिमला के नाम से भी एक और नये शहर को बसाने की मंजूरी दे दी गई थी। उसके बाद हिमाचल प्रदेश आवास एवं शहरी विकास प्राधिकरण (Himuda new  Project) की ओर से जिला मुख्यालयों के आसपास निरंतर आवासीय कालोनियों को बसाने का कार्य कर रही है।

चंडीगढ़ से इतनी दूर बसेगा न्यू चंडीगढ़ 

एक-डेढ़ दशक से सेटेलाइट शहर बसाने की ओर भी कदम उठाया जा रहा है। हालांकि पहली बार प्रदेश सरकार ने चंडीगढ़-बद्दी मार्ग पर शीतलपुर में लोगों के सपनों का शहर (New Chandigarh) बसाने की प्लानिंग पर कार्य करना शुरू कर दिया है। ये नया शहर चंडीगढ़ से मात्र 30 किलोमीटर दूर होने वाला है। इसे बद्दी-चंडीगढ़ रेललाइन से कनेक्ट करने का भी प्रस्ताव रखा गया है। इसकी वजह से हिमाचल, चंडीगढ़ व पंजाब (new city in himachal) के बीच आवागमन को सुगम बना देगा।


सीएम ने किया ये ऐलान 

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने छह जनवरी को शिमला के पीटरहाफ में आयोजित ‘स्वच्छ शहर, समृद्ध शहर’ के तहत सिटीजन के कनेक्ट कार्यक्रम में इसकी घोषणा कर दी थी। तीन दशक से शिमला (new Shimla) से बाहर अधिकांश जिला मुख्यालयों पर लोगों को आवासीय सुविधा उपलब्ध करवाने का कार्य हिमुडा के द्वारा कराया जा रहा है। हाल के कुछ सालों में राज्य सरकार ने आवासीय क्षेत्र में रियल ईस्टेट को भी अनुमति प्रदान कर दी गई है।