New City : अब राजस्थान में भी बसेगा नया शहर, 3600 हेक्टेयर भूमि पर होगा विकास
New City Rajasthan : राजस्थान में प्रगति कार्य लगातार रफ्तार पकड़ रहा है। बता दें कि अब यहां पर एक नया शहर बसाने की तैयारी की जा रही है। ये शहर 3600 हेक्टेयर भूमि पर विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही में लोगों को बेहतर आवासिय सुविधाएं (City in Rajasthan) मिलने वाली है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से राजस्थान के मौसम की जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
HR Breaking News-(New City in Rajasthan) राजस्थान में अब जल्द ही एक नया शहर बसाया जाएगा। यहां पर सरकार ने एक नये शहर को बसाने की शुरुआत कर दी है। इस शहर में लोगों को एक से बढ़कर एक आधुनिक सुविधाएं (Facilities in new city in rajasthan) मिलने वाली है। परियोजना को पूरा करने के लिए 3600 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। इसमें 922 करोड़ रुपए की लागत आने वाली है। खबर के माध्यम से जानिये राजस्थान में बसाये जाने वाले इस नए शहर के बारे में।
दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर के तहत होगा निर्माण-
दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर के अंतर्गत प्रस्तावित जोधपुर-पाली-मारवाड़ औद्योगिक क्षेत्र को साकार करने की दिशा में राजस्थान सरकार ने अहम पहल की शुरुआत कर दी है। विधानसभा में बजट भाषण (new city in rajasthan) के दौरान उप मुख्यमंत्री ने जानकारी देते हुए बताया है कि इस परियोजना के लिए लगभग 3600 हेक्टेयर भूमि को चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जाने वाला है।
परियोजना के पूरा होने में आएगी इतनी लागत-
नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (NICDC New Project) द्वारा विकसित की जा रही है। इस परियोजना की अनुमानित लागत 922 करोड़ रुपए तय की गई है। ये क्षेत्र जोधपुर से लगभग 30 किलोमीटर और मारवाड़ जंक्शन से लगभग 60 किलोमीटर दूर स्थित है, इसकी वजह से सड़क और रेल संपर्क की दृष्टि से ये स्थान उद्योगों के लिए बेहद अनुकूल माना जा रहा है।
अर्थव्यवस्था में भी आएगा बड़ा बदलाव-
ये परियोजना पारंपरिक औद्योगिक क्षेत्र तक सीमित नहीं रहने वाली है। बल्कि इसको आधुनिक इंडस्ट्रियल टाउनशिप और मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब के रूप में तैयार किया जाने वाला है। यहां उद्योगों के साथ आवासीय सुविधाएं, (Delhi–Mumbai Industrial Corridor) वाणिज्यिक गतिविधियां और आवश्यक आधारभूत ढांचा एक साथ विकसित किया जाने वाला है। व्यापक स्वरूप को देखते हुए इसे एक नए औद्योगिक शहर के रूप में भी देखा जा रहा है। जोधपुर-पाली-मारवाड़ औद्योगिक कॉरिडोर का निर्माण क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव (Industrial Area in Jodhpur) देखने को मिल सकता है। दिल्ली-मुंबई फ्रेट कॉरिडोर से सीधा लाभ मिलने की संभावना जताई जा रही है। इससे माल परिवहन तेज और किफायती हो जाएगा। इसकी वजह से निवेश को बढ़ावा मिलने के साथ रोजगार के भी नए नए मौके मिलने वाले हैं।
मारवाड़ जंक्शन भी होगा काफी महत्वपूर्ण-
वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के सक्रिय होने के बाद मारवाड़ जंक्शन की भूमिका और महत्वपूर्ण हो जाएगी। ये सिर्फ रेलवे स्टेशन भर नहीं रहेगा, बल्कि औद्योगिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनने की दिशा में ये आगे बढ़ने वाला है। अगर परियोजना समयबद्ध तरीके से पूरी हो जाती है तो फिर ये औद्योगिक क्षेत्र (Industrial Area in Rajasthan) न सिर्फ राजस्थान बल्कि पश्चिम भारत के प्रमुख विनिर्माण और लॉजिस्टिक केंद्रों में शामिल किया जा सकता है। निवेश, रोजगार और बुनियादी ढांचे के विकास के माध्यम से ये पहल मारवाड़ क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार देने वाली साबित हो सकती है।
