home page

UP में बसाया जाएगा नया शहर, अगले महीने जमीन अधिग्रहण का काम शुरू

UP News : उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की सरकार एक और नया शहर बसाने जा रही है। अगले महीने से नया शहर बसाने के लिए जमीन अधिग्रहण का काम शुरू कर दिया जाएगा। इस शहर को पूरी हाईटेक टेक्नोलॉजी के साथ बसाया जाएगा और पर्यावरण का भी खास ध्यान रखा जाएगा। पूरे संतुलन के साथ शहर को स्थापित किया जाएगा।

 | 
UP में बसाया जाएगा नया शहर, अगले महीने जमीन अधिग्रहण का काम शुरू

HR Breaking News (New City in UP) उत्तर प्रदेश में सरकार लगातार नए-नए प्रोजेक्ट्स लॉन्च कर रही है। इसी कड़ी में एक और नया शहर बसाने को लेकर प्रक्रिया अंतिम चरण में आ गई है।

 

अभी मुआवजा रेट तय किया जा रहे हैं। जमीन अधिग्रहण होने के बाद इस पर काम शुरू हो जाएगा। जमीन अधिकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसको लेकर अभी भी सर्वे चल रहा है। 

 

80 गांव की जमीन पर बसाया जाएगा नया शहर 
 

नए शहर को उत्तर प्रदेश के 80 गांव की जमीन पर बसाया जाएगा। मास्टर प्लान 2041 (Master Plan 2041) को मंजूरी मिलने के बाद नए शहर को लेकर प्लान तैयार हो गया है। यह नया शहर 209.11 वर्ग किलोमीटर में यानी 20 हजार 911.29 हेक्टेयर में बसाया जाएगा। भूमि अधिग्रहण को नोटिफाई किया जा चुका है। 

नोएडा में बसाया जाएगा नया नोएडा 
 

उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर (Noida City) का विस्तार किया जाएगा और एक नया नोएडा बसाया जाएगा। जिसको लेकर तैयारी शुरू हो गई है। जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू हो जाएगी।

मुआवजा रेट (compensation rate) तय किया जा रहे हैं जोकि अंतिम चरण में चल रहे हैं। नोएडा 50वें साल में कदम रख चुका है और 5 दशक देख चुके शहर के नाम के साथ जोड़ते हुए एक नया शहर बसाया जा रहा है। 

नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी 
 

नया नोएडा बसाने की जिम्मेदारी नोएडा (New Noida) प्राधिकरण के अधिकारियों को दी गई है। प्राधिकरण के अधिकारियों को मुआवजा रेट तय करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में चल रही है। जमीन अधिग्रहण (Land acquisition) के बाद लेआउट प्लान तैयार किया जाएगा। नया नोएडा बुलंदशहर और दादरी के 80 गांव की जमीन पर बसेगा।

प्रदेश सरकार की ओर से नोएडा के मास्टर प्लान 2041 को मंजूरी दे दी गई थी। तब से ही इस पर कार्य चल रहा है। नए नोएडा के कागजों में दादरी नोएडा गाजियाबाद इन्वेस्टमेंट रीजन नाम दिया गया है।

80 गांव की जमीन अधिग्रहित करने के लिए नोटिफाई कर दिया गया है। इस मास्टर प्लान को चार फेज में पूरा किया जाएगा। इस प्लान को स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्ट दिल्ली ने बनाया है। यह पश्चिम उत्तर प्रदेश के लिए ही नहीं पूरे प्रदेश और दिल्ली के लिए नई ऊंचाइयों पर एक नया शहर होगा। 


अब तक क्या हुई प्रक्रिया 


नया नोएडा बसाने को लेकर प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया है कि मास्टर प्लान 2041 (master plan 2041) को प्राधिकरण की ओर से 2021 में सामने रखा गया था।

इसको सितंबर 2023 में आपत्तियों के लिए रखा गया था। इसके बाद 12 जनवरी 2024 को इसको मंजूरी के लिए भेजा गया। चार फेज में इस पर काम किया जा रहा है। 

ऐसे किया जाएगा डेवलपमेंट कार्य 


नए नोएडा (New Noida in UP) को बसाने के लिए 2023 से 2027 तक 3165 हेक्टेयर भूमि विकसित की जाएगी। इस पर 2027 से 2032 तक 3798 हेक्टेयर एरिया को विकसित किया जाएगा।

इसके बाद 2032 से 2035 तक 5908 हेक्टेयर भूमि पर कार्य किया जाएगा। आखिरी में 2037 से 2041 तक 8230 हेक्टेयर जमीन पर प्रोजेक्ट लगाया जाएगा। 


जमीन अधिग्रहण के लिए यह है तरीका


उत्तर प्रदेश के नोएडा (New Noida) के ज्यादातर हिस्से में जमीन का अधिग्रहण धारा 4 और 6 के तहत जिला प्रशासन के जरिए किया गया है। जबकि कुछ इलाकों में किसानों के साथ-साथ सहमति बना कर जमीन का अधिग्रहण (Land acquisition in UP) किया गया है।

इसके अलावा यह भी विचार है कि गुरुग्राम की तर्ज पर सीधे डेवलपर को जमीन लेने का जिम्मा देते हुए लाइसेंस दिया गए हैं। इसमें प्राधिकरण बाहरी विकास करेगा, जबकि डेवलपर आंतरिक विकास करेंगे। अधिकारियों का कहना है कि अभी तक कोशिश की जा रही है कि आपसी सहमति से ही किसानों से जमीन ली जाएंगी।

भूमि अधिग्रहण के 1 हजार करोड़ का बजट तैयार


डीएनजीआईआर में भूमि अधिग्रहण (Land acquisition) और आंतरिक विकास के लिए 1 हजार करोड़ रुपये का बजट दिया गया है। नोएडा प्राधिकरण ने पिछले महीने हुई बोर्ड बैठक में मंजूरी दे दी थी। जमीन अधिग्रहण के समय इस राशि का प्रयोग होगा।