home page

UP News : 500 हेक्टयर जमीन पर यूपी में बसाया जाएगा नया शहर, लोगों को मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं

New City Project UP : देश में सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से एक नया शहर बसाने का फैसला किया गया है। यह नया शहर आबादी के रहने के लिए सुविधाजनक होने के साथ-साथ लोगों के लिए नए रोजगार (new employement) भी उत्पन्न करेगा। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से 500 हेक्टेयर जमीन पर नया शहर बसाया जाएगा। लोगों को इसमें हाईटेक सुविधा दी जाएंगी। 

 | 
UP News : 500 हेक्टयर जमीन पर यूपी में बसाया जाएगा नया शहर, लोगों को मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं

HR Breaking News (UP new City) उत्तर प्रदेश में लगातार नए-नए विकास के कार्य किए जा रहे हैं। योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से नए एक्सप्रेसवे, नई रेलवे लाइन, नए हाईवे बनाए जा रहे हैं।

 

 

इन विकास कार्यों के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने नया शहर बसाने का भी फैसला लिया है। 500 हेक्टेयर जमीन पर नया शहर बसाया जाएगा, जहां लोगों को तमाम सुविधाएं मिलेंगी। 

विदेश की तर्ज पर होगा डेवलप 


नए शहर (New City in UP) को विदेश के तर्ज पर डेवलप किया जाएगा। बड़े-बड़े शहरों की तर्ज पर शहर में सभी सुविधाएं देने के साथ-साथ ट्रैफिक व्यवस्था का खास ध्यान रखा जाएगा।

इसके साथ जल निकासी का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। जल निकासी के साथ-साथ शहर में पर्यावरण संरक्षण के लिए ग्रीन एरिया रखा जाएगा। 

शहर का नाम होगा यह 


नए शहर का नाम नया गाजियाबाद रखा जाएगा। यह शहर राजनगर एक्सटेंशन (Rajnagar Extention) के पास 500 हेक्टेयर में बसेगा। यह एक टाउनशिप के रूप में बसाया जाएगा।

यहां पर सभी तरह के आवासीय और औद्योगिक व्यावसायिक भूखंड बनाए जाएंगे। इसमें स्कूल, अस्पताल, मॉल, आईटी पार्क जैसी सभी सुविधाएं लोगों को मिलेंगे। 


बोर्ड की मीटिंग में रखा जाएगा प्रस्ताव 


राजनगर एक्सटेंशन के पास बसने वाली इस नई टाउनशिप (New Township) के लिए बोर्ड की अगली मीटिंग में प्रस्ताव रखा जाएगा। जहां से मंजूरी मिलने के बाद इस पर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यह टाउनशिप आरआरटीएस कॉरिडोर से करीब 5 से 10 किलोमीटर के दायरे में होगी। 

इस योजना के तहत बसाया जा रहा नया शहर 


जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण और नए शहर प्रोत्साहन योजना (Chief Minister's Urban Expansion and New City Promotion Scheme) के तहत नया गाजियाबाद टाउनशिप विकसित करने की योजना बनाई गई है।

इसका प्रस्ताव जल्द ही बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा। प्रस्ताव पर मंडल आयोग से अनुमोदन के पश्चात यह पास होने के लिए आगे भेज दिया जाएगा और प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा और नया गाजियाबाद नाम की एक टाउनशिप उत्तर प्रदेश में बन जाएगी। 

शहर में होंगी सभी सुविधाएं 


नए गाजियाबाद (New Gaziyabad) में सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसमें हर साइज के आवासीय और व्यावसायिक भूखंड काटे जाएंगे। नए शहर के अंदर सभी बच्चों की सुविधा के लिए स्कूल, कॉलेज, रेस्टोरेंट, मॉल, अस्पताल, साइबर सिटी जैसी तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगे।

हरियाली का भी यहां विशेष ध्यान रखा जाएगा और नए-नए पार्क भी बनाए जाएंगे। यह टाउनशिप राजनगर एक्सटेंशन के आसपास बसाई जाएगी, जिस पर अभी फैसला होना बाकी है। इस टाउनशिप से नमो भारत ट्रेन के स्टेशनों की दूरी कम से कम रखी जाने का प्रयास है। 

सरकार देगी 50% रुपया 


नया शहर (New City in UP) बसाने के लिए खर्चे में 50% राशि सरकार की ओर से दी जाएगी, जबकि 50% राशि प्राधिकरणों की ओर से खर्च की जाएगी। मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण एवं नए शहर प्रोत्साहन योजना 2023–24 के तहत यह फैसला लिया गया है।