UP News : 58 गांवों की जमीन पर यूपी में बसाया जाएगा नया हाईटेक शहर, जमीन अधिग्रहण का काम शुरू
UP New City Project :उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की कड़ी में योगी सरकार लगातार नए कदम उठा रही है। इसी कड़ी में एक और शहर को बसाने का काम यूपी की सरकार की ओर से किया जाएगा। इसमें वो तमाम सुविधाएं होंगी जो एक सपने के शहर में हो सकती है। ये नया शहर 9500 हेक्टेयर जमीन पर डेवलेप किया जाएगा। पीएम मोदी के विजन 2047 के डेवल्ड भारत की तर्ज पर यूपी सरकार भी लगातार विकास कार्यों की झड़ी लगाए हुए हैं।
HR Breaking News (UP me new city) उत्तर प्रदेश में नए नए प्रोजेक्ट पर योगी सरकार कार्य कर रही है। एक्सप्रेसवे के साथ साथ प्रदेश में घनी आबादी को ध्यान में रखते हुए नए शहर बनाए जाएंगे।
इसी कड़ी में एक शहर का प्रोजेक्ट आ गया है। यह नया शहर 58 गांवों की जमीन पर डेवलप किया जाएगा। इसको लेकर कार्य प्रगति पर है।
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण करेगा कार्य
नए प्रोजेक्ट का कार्य यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) यानी यीडा की ओर से किया जाएगा। इसपर मास्टर प्लान के बाद जोनल प्लान तैयार कर लिया गया है।
इस जोनल प्लान में शहर को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। इस शहर में सबसे पहले औद्यौगिक क्षेत्र को विकसित किया जाएगा। इसमें पर्यावरण का भी विशेष तौर ध्यान रखा जाएगा।
क्या होगा शहर का नाम
शहर का नाम न्यू नोएडा (New Noida) की तर्ज पर न्यू आगरा होगा। इससे ही स्पष्ट हो रहा है कि यह नया शहर होगा। यमुना एक्सप्रेसवे के दोनों किनारों पर बसाए यह न्यू आगरा अर्बन सेंटर विकसित किया जाएगा। इसमें ताज की सुंदरता का भी खास ध्यान रखा जाएगा।
जमीन अधिग्रहण का कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा
न्यू आगरा 9500 हेक्टेयर में बसाया जाएगा। इसके लिए आगरा जिले के यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) औद्योगिक विकास प्राधिकरण यीडा के 58 गांवों की जमीन पर कार्य किया जाएगा। इस शहर में आवासीय, ओद्यौगिक और व्यवसायिक सेक्टर बनाए जाएंगे।
इन्हीं के साथ टूरिस्ट डेवलपमेंट पर खास फोकस रखा जाएगा। जोनल प्लान के बाद भू अधिग्रहण का काम शुरू किया जाएगा।
शहर में ये चीजें होंगी खास
शहर का पूरा नाम न्यू आगरा अर्बन सेंटर (New Agra Urban Centre) प्रस्तावित किया गया है। इस शहर में 14.6 लाख लोगों के रहने की क्षमता होगी। नए शहर में साढ़े आठ लाख लोगों के लिए रोजगार का अवसर होगा।
शहर में पर्यावर्ण का विशेष ध्यान रखा जाएगा और चंडीगढ़ की तरह ही सभी सेक्टरों में रोड किनारे ग्रीन बेल्ट (green belt) को विकसित की जाएंगी। फूटपाथ भी हर सड़क किनारे होगी। मनोरंजन और टूरिज्म का विशेष ध्यान रखा जाएगा। बाकी सभी जरूरी चीजें यहां बनाई जाएंगी।
इस तरह से बंटा होगा नया शहर
शहर (new agra) में आवासीय स्थान 29 प्रतिशत होगा। वहीं 22% जमीन ग्रीन एरिया के रूप में होगी। इंडस्ट्री के लिए 17%, पब्लिक, एजुकेशनल और हेल्थ केयर के लिए 7% जमीन अलॉट की जाएगी। इसपर व्यवसाय के लिए 5 प्रतिशत और 4% मिक्स्ड लैंड यूज के लिए जगह रखी जाएगी।
16% क्षेत्र को ट्रांसपोर्ट की खातिर रखा जाएगा। इस शहर की कनेक्टिविटी ग्रेटर नोएडा, नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली से होगी। 131 किलोमीटर ट्रैक बिछाकर नमो भारत ट्रेन भी चलाई जाएगी। जिससे लोगों को बड़ा फायदा होगा।
