home page

Delhi के पास 60 गांवों की जमीन पर बसाया जाएगा नया शहर, आसमान छूएगी प्रॉपर्टी की कीमत

Delhi देश की राजधानी है, जहां अब इतनी आबादी हो चुकी है कि आसपास नए शहर बसाए जा रहे हैं। अब दिल्ली के पास 60 गांवों में नया शहर बसाया जाएगा। इस शहर में नए प्रोजेक्ट आएंगे। वहीं, नया शहर बनने से दिल्ली एनसीआर में प्रापर्टी के रेट भी आसमान छूएंगे। लोगों को प्रोपर्टी लेने में तो क्या दाम सुनकर ही पसीना आएगा। 

 | 
Delhi के पास 60 गांवों की जमीन पर बसाया जाएगा नया शहर, आसमान छूएगी प्रॉपर्टी की कीमत

HR Breaking News (New City Near Delhi) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के आसपास के क्षेत्र को लगातार विकसित किया जा रहा है। क्षेत्र में रोजाना ही कोई न कोई प्रोजेक्ट आ रहा है।

अब दिल्ली के पास बड़ा प्रोजेक्ट नया शहर ( New City Delhi) बसाने का है। 60 गांवों में बसने वाले इस शहर में तमाम हाईटेक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। 

ब्लूप्रिंट हुआ तैयार
 

दिल्ली के पास नया शहर बसाने का पूरा ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया गया है। शहर का आकार उत्तर प्रदेश (UP) के नोएडा से आधा होगा। इस शहर को पर्यटन और वाणिज्य केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

इसका मसौदा एक सलाहकार की मदद से तैयार किया गया है। क्षेत्र में नए शहर (New City) बसाने के लिए सामाजिक और आर्थिक सर्वेक्षण किए गए हैं। 

60 गांव की ली जाएगी जमीन 
 

नया शहर बसाने के लिए 60 गांवों की जमीन ली जाएगी। 10500 हैक्टेयर भूमि पर यह शहर बसाया जाएगा। इस शहर के बसने से आसपास के क्षेत्र में प्रॉपर्टी की कीमत (Property Rates) बढ़ना भी स्वाभाविक है। इस शहर को एक विरासत शहर के रूप में विकसित किया जाएगा। 

यहां पर बसाया जाएगा नया शहर 
 

इस नए शहर को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अधिकार क्षेत्र में स्थापित किया जाएगा। योगी आदित्यनाथ सरकार ने पूरा प्लान तैयार कर लिया है। नए शहर को यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) के दोनों तरफ बसाया जाएगा और इसका नाम न्यू आगरा रखा जाएगा।

दिल्ली से महज कुछ घंटे की दूरी पर यह शहर बसाया जाएगा। इससे प्रॉपर्टी के दामों में तगड़ा उछाल आएगा। यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी ने ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया है। 

राज्य सरकार को भेजो प्रस्ताव 
 

नए शहर (New Agra) को बसाने के लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। मास्टर प्लान 2041 में इसको शामिल करने का अनुरोध किया गया है। पहले यह हाथरस में बसने की योजना थी, लेकिन बाद में इसको बदल दिया गया।

अगले चरण में भूमि का ऑन साइट सत्यापन किया जाएगा। जिससे कनेक्टिविटी, आतिक्रमण में अन्य कारकों का भी आकलन किया जाएगा। 

पर्यटन स्थल रहेंगे आकर्षण का केंद्र 
 

इस शहर में पर्यटन स्थल आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। अंतरराष्ट्रीय और घरेलू पर्यटकों के लिए यह काफी कुछ संजोकर रखेगा। ताजमहल और फतेहपुर सीकरी जैसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के कारण शहर काफी आकर्षित करने वाला होगा।

ताजमहल (Taj City) की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तक ट्रेपोनियल जॉन बनाया जाएगा और सख्त उत्सर्जन नियंत्रण नियम लागू किए जाएंगे। यहां पर सार्वजनिक स्थानों पर थीम पार्क और मनोरंजन क्षेत्र बनाए जाएंगे। 

आगरा में है बड़ी परियोजना 
 

आगरा (New Agra project) क्षेत्र में यह यीडा की पहली बड़ी परियोजना है। प्रमुख शहरी विकास परियोजना के चलते यहां प्रॉपर्टी के दाम बढ़ेंगे। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Noida International Airport) के विकास के साथ इसको जोड़ा जाएगा। बता दें कि यीडा (YEIDA) ने जो अधिसूचित क्षेत्र रखा, उसमें 6 जिले आते हैं।

इसमें आगरा, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर है। यहां के 1149 गांव विकास के लिए चिन्हित किए गए हैं। विकास कार्य अभी तक गौतम बुद्ध नगर और बुलंदशहर पर केंद्रित था। अलीगढ़ के टप्पल बाजना में भी लॉजिस्टिक पार्क और मथुरा के राया क्षेत्र में विरासत शहर विकसित करने की योजना सरकार ने बनाई है