New Expressway in UP : उत्तर प्रदेश को एक और एक्सप्रेसवे देगा रफ्तार, राजधानियों का सफर होगा आसान
New Expressway in UP :उत्तर प्रदेश में सरकार की ओर से एक्सप्रेसवे का नेटवर्क काफी मजबूत किया गया है। प्रदेश के विभिन्न जिलों और शहरों को एक्सप्रेसवे के माध्यम से आपस में जोड़ा गया है। उत्तर प्रदेश में अब और भी एक्सप्रेसवे बनने जा रहा है। यह एक्सप्रेसवे छह लेन होगा।
HR Breaking News (UP News) उत्तर प्रदेश आज के समय में एक्सप्रेसवेज का स्टेट बन चुका है। यूपी में लगातार, नए नए एक्सप्रेसवे और एलिवेटेड रोड व रेलवे लाइन बिछाई जा रही है। प्रदेश में अब एक और नया एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। चलिए जानते हैं एक्सप्रेसवे के बारे में पूरी डिटेल्स-
एक छोर से दूसरा सिरा जुड़ जाएगा
उत्तर प्रदेश में नई रेलवे लाइन (New expressway Update) के बिछने से प्रदेश को काफी लाभ होगा। इस एक्सप्रेसवे के बन जाने से एक छोर दूसरे सिरे से जुड़ जाएगा। इस एक्सप्रेसवे के बन जाने से देश की राजधानी और उत्तर प्रदेश की राजधानी का सफर आसान होगा। यानी की राजधानियों में सफर सुहाना होगा। यह लखनऊ लिंक एक्सप्रेसवे लोगों को कई फायदे देगा।
पीएम मोदी ने किया था उद्घाटन
उत्तर प्रदेश में प्रदेश सरकार और देश की सरकार की ओर से लगातार डेवलपमेंट () के काम किए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे 341 किलोमीटर लंबा है। इस 6 लेन पूर्वांचल एक्सप्रेसवे (expressway Update) का 2021 में प्रधानमंत्री ने उद्घाटन किया था। यह एक्सप्रेसवे देश की राजधानी दिल्ली के पास स्थिति गाजीपुर को लखनऊ के चांद सराय गांव से जोड़ने का काम करता है।
जानें किन जिलों को होगा लाभ
जब भी कोई एक्सप्रेसवे बनता है तो किसी न किसी जिले या शहर को तो लाभ होता ही है। इस एक्सप्रेसवे (expressway) के बन जाने से न केवल लखनऊ और गाजीपुर को लाभ होगा। बल्कि अन्य जिलों का भी सफर आसान होगा। इसमें गाजीपुर से लखनऊ तक साढ़े तीन घंटे में पहुंच सकते हैं। वहीं, इसके साथ ही सुल्तानपुर, अम्बेडकर नगर, आजमगढ़, बाराबंकी, अमेठी, अयोध्या, मऊ को भी इस एक्सप्रेसवे से राहत ही मिलेगी।
23 महीने में तैयार हुआ था एक्सप्रेसवे
एक्सप्रेसवे का प्रदेश कहा जाने वाले उत्तर प्रदेश (UP Expressway) में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे 302 किलोमीटर लंबा बनाया गया है। इस एक्सप्रेसवे को पिछली सरकार की ओर से मात्र 23 महीने में बना दिया गया था। वहीं, आगरा और लखनऊ एक्सप्रेसवे से साढ़े तीन घंटे में ताजनगरी से राजधानी का सफर किया जा सकता है।
50 किलोमीटर का बनेगा लिंक एक्सप्रेसवे
आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे (Agra Expressway) को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। इसके लिए 50.94 किलोमीटर में विकास होगा। इसके लिए लखनऊ लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए यूपीडा की ओर से टेंडर भी जारी कर दिया गया है।
दो सिरे आपस में जुड़ेंगे
नया एक्सप्रेसवे (New Expressway) 50.94 किलोमीटर लंबा होगा। इससे पूर्वांचल सीधा दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR expressway) से कनेक्ट हो जाएगा। इस 6 लेन लखनऊ लिंक एक्सप्रेसवे को 2,864.82 करोड़ रुपये से बनाया जाएगा। इसके लिए 36 महीनों के भीतर काम पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
जाम मुक्त होगी राजधानी
उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से से पूर्वांचल तक जाने वाले वाहनों को लखनऊ शहर में भारी ट्रैफिक का सामना नहीं करना पड़ेगा। नया लिंक एक्सप्रेसवे बनने से ज्यादा दूरी के वाहन जाम से बचकर हाई स्पीड कॉरिडोर से निकल सकेंगे। इससे राजधानी के अंदर का ट्रैफिक कम हो जाएगा। इस लिंक एक्सप्रेसवे को ग्रीनफील्ड परियोजना के रूप में विकसित किया जाएगा। एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य पूरी तरह नई भूमि पर आधुनिक मानकों के अनुसार किया जाएगा। वहीं, एक्सप्रेसवे को फ्यूचर में 8 लेन किया जा सकेगा।
इन शहरों में होगी कनेक्टिविटी
उत्तर प्रदेश के इस लिंक एक्सप्रेसवे के माध्यम से आगरा, कानपुर, इटावा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश आपस में जुड़ेंगे। इससे आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, बलिया तक सफर आसान हो जाएगा।
