New Expressway : उत्तर प्रदेश में बनेगा नया एक्सप्रेसवे, किसानों को मिलेगा मुआवजा
UP Link Expressway :उत्तर प्रदेश की डेवलपमेंट के लिए योगी मोदी की सरकार लगातर नए-नए प्रोजेक्टस लेकर आ रही है। यूपी में एक और नया एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। इस लिंक एक्सप्रेसवे से प्रदेश के लोगों का सफर सुहाना होगा तो वहीं किसानों की जमीनों के दाम बढ़ेंगे और जिन किसानों की जमीन से होकर रास्ता गुजरेगा उनको मुआवजा भी दिया जाएगा।
HR Breaking News (UP Link Expressway Update) उत्तर प्रदेश में सरकार की तरफ से निरंतर प्रगति के काम किए जा रहे हैं। अब उत्तर प्रदेश में एक और नया लिंक एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। इस लिंक एक्सप्रेसवे के माध्यम से दो एक्सप्रेसवेज को जोड़ने का काम किया जाएगा। यह लिंक एक्सप्रेसवे प्रदेश के लिए काफी काम का सिद्ध होगा।
कितना होगा रूट
नए लिंक एक्सप्रेसवे के माध्यम से आगरा एक्सप्रेसवे और गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) को जोड़ा। लिंक एक्सप्रेसवे करीब 91 किलोमीटर लंबा बनाया जाएगा। लिंक एक्सप्रेसवे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे (Agra-Lucknow Expressway) के कुदरैल कट से हरदोई के सवायजपुर तक बनाया जाएगा। बता दें कि इस लिंक एक्सप्रेसवे में मैनपुरी के 26 गांव की जमीनों पर प्रभाव पड़ेगा।
एक्सप्रेसवे की चौड़ाई 120 मीटर होगी
उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPDA) की तरफ से लोगों के लिए सुहाना सफर दिलाने के लिए लगातार काम किया जा रहा हे। ऐसे में मैनपुरी के भोगांव में सर्विस रोड बनाने का प्लान तैयार है। बता दें कि यह सर्विस रोड 3.75 मीटर चौड़ी बनाई जाएगी और ये एक्सप्रेसवे (UP Expressway Updates) के किनारे पर बनाई जाएगी। जबकि लिंक एक्सप्रेसवे की चौड़ाई 120 मीटर की होने वाली है।
जमीन अधिग्रहण पर किया जा रहा काम
उत्तर प्रदेश के इस लिंक एक्सप्रेसवे (link expressway in UP) को बनाने के लिए जिले में जमीन अधिग्रहण का प्रोसेस किया जा रहा है। इसको लेकर काम भी शुरू कर दिया गया है। यूपी में इस नए प्रोजेक्ट के पहले पैकेज मे जिले में 30 किलोमीटर सड़क बनाने का प्लान भी प्रस्तावित किया गया है।
किन गांवों से होकर गुजरेगा एक्सप्रेसवे
लिंक एक्सप्रेसवे (Link Expressway Updates) के निर्माण के लिए जिन गावों की जमीन को लिया जाएगा, उनमें भोगांव और किसनी तहसील के गांव का नाम शामिल हैं। इसके साथ ही इन गावों में नगला महमूदिया, बहदीनपुर, अकबरपुर बिकू, धूमसपुर, कमालपुर महमूदिया, रामनगरिया, टोडरपुर, मुड़ई, हाजीपुर बरा, चनेपुर, हुसैनपुर, छबीलेपुर, दुर्जनपुर, धूमसपुर, कमालपुर महमूदिया, रामनगरिया, टोडरपुर, रामनगरिया, किशनी के गांव नगला बले, तरिहापांडेय, सींगपुर, शिवसिंहपुर, बहरामऊ, कमालपुर , रठेह, धमियापुर, अहमलपुर, कैथपुर, नगला गवे, महोली शमशेरगंज के गांव का नाम शामिल है।
4 गुना दिया जा सकता है मुआवजा
लिंक एक्सप्रेसवे (UP Link Expressway) के निर्माण के लिए किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। जिन किसानों की जमीन का अधिग्रहण होगा उनको सर्किल रेट से चार गुना मुआवजा दिया जा सकता है। गौर करने वाली बात यह है कि मैनपुरी के भोगांव और किसनी तहसील के गांव लिंक एक्सप्रेसवे की जद में आ रहे हैं।
