home page

New Expressway Project : लिंक एक्सप्रेसवे के लिए 740 एकड़ में से 230 एकड़ जमीन खरीदी, जानें कब होगा शिलान्यास

New Expressway Project - हाल ही में लिंक एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। 740 एकड़ जमीन में से 230 एकड़ का अधिग्रहण पूरा हो चुका है। परियोजना से जुड़ी तैयारियां तेजी से चल रही हैं और अब शिलान्यास को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। आइए जानते हैं, शिलान्यास कब हो सकता है और आगे क्या योजना है-

 | 
New Expressway Project : लिंक एक्सप्रेसवे के लिए 740 एकड़ में से 230 एकड़ जमीन खरीदी, जानें कब होगा शिलान्यास

HR Breaking News, Digital Desk- (New Expressway Project) नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) से जोड़ने के लिए प्रस्तावित लिंक एक्सप्रेसवे को लेकर यीडा ने जमीन खरीदने की प्रक्रिया तेज कर दी है। एयरपोर्ट के उद्घाटन के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लिंक एक्सप्रेसवे का शिलान्यास भी कर सकते हैं।

यीडा (Yeida) ने लिंक एक्सप्रेसवे के लिए अपने अधिसूचित क्षेत्र में प्रस्तावित 740 एकड़ जमीन में से अब तक 230 एकड़ जमीन का क्रय कर लिया है। गंगा लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण (Construction of Ganga Link Expressway) यूपीडा करेगा। यीडा क्षेत्र में इसकी लंबाई करीब 24 किलोमीटर होगी। 130 मीटर चौड़े इस लिंक एक्सप्रेसवे के दोनों ओर सर्विस रोड भी बनाई जाएगी।

लिंक एक्सप्रेसवे के लिए यीडा के अधिसूचित क्षेत्र के 16 गांवों की जमीन अधिग्रहित की जाएगी। इनमें 8 गांव गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) और शेष गांव बुलंदशहर जिले में स्थित हैं। अधिसूचित क्षेत्र में कुल 740 एकड़ जमीन खरीदी जानी है, जिसकी जिम्मेदारी यीडा को सौंपी गई है।

यीडा को 1204 करोड़ रुपये का आवंटन-

शासन ने जमीन क्रय के लिए यीडा को 1204 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। राशि मिलने के बाद यीडा ने तेजी से भूमि अधिग्रहण (Land acquisition) का काम शुरू कर दिया है। यीडा पहले ही 45 एकड़ जमीन खरीद चुका है और अब तक कुल 230 एकड़ भूमि का क्रय हो चुका है। दोनों जिलों के कुल 56 गांवों की जमीन ली जानी है।

नोएडा एयरपोर्ट से बेहतर कनेक्टिविटी पाएंगे पश्चिमी यूपी के जिले-

लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण पर करीब चार हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। यीडा के सेक्टर-21 के पास यह एक्सप्रेसवे यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा। इसके जरिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिले सीधे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) से कनेक्ट हो जाएंगे, जिससे यात्रियों और मालवाहक वाहनों की आवाजाही आसान होगी।