home page

New Expressways : देश के 5 हाई-स्पीड एक्सप्रेसवे, जानिये कितनी है स्पीड लिमिट

High Speed Expressways : भारत में अलग अलग राज्यों में कई एक्सप्रेसवे हैं। इनमें कुछ ऐसे भी हैं, जिनसे वाहन चालक हवा से बातें करते हुए हाई स्पीड पर गाड़ियां दौड़ा सकते हैं और घंटों का सफर मिनटों में तय हो जाता है। आइये बताते हैं देश के टॉप 5 हाई स्पीड एक्सप्रेसवे (Top 5 high speed expressway) और उन पर कितनी स्पीड लिमिट है।

 | 
New Expressways : देश के 5 हाई-स्पीड एक्सप्रेसवे, जानिये कितनी है स्पीड लिमिट

HR Breaking News (Top Expressway)। आजकल अधिकतर लोग समय बचाने के लिए अपने गंतव्य तक पर्सनल गाड़ियों में फटाफट पहुंचना पसंद करते हैं।  ऐसे में एक्सप्रेसवे भी हाईस्पीड  (high speed Expressways In India) हो तो सफर और भी आसान हो जाता है।

 

 

देश में वैसे तो कई हाईस्पीड एक्सप्रेसवे हैं लेकिन 5 हाईस्पीड एक्सप्रेसवे (top 5 expressways) ऐसे हैं, जिन पर द्रुत गति से सफर करना बेहद आसान और आरामदायक भी है। इन पर स्पीड लिमिट पर अन्य एक्सप्रेसवे (expressway speed limit) की तुलना में अधिक है।


दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर स्पीड लिमिट


दिल्ली से मुंबई को जोड़ने वाला 1350 किलोमीटर लंबा दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi Mumbai Expressway speed limit) आठ लेन का है। इसे जरूरत पड़ने पर 12 लेन भी किया जा सकता है।

इस पर गाड़ियों के लिए 120 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड लिमिट (speed limit on Delhi Mumbai Expressway) तय की गई है। अब दिल्ली से मुंबई तक 24 के बजाय 12 घंटे में ही पहुंचा जा सकता है।

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे 
 

135 किलोमीटर लंबा ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (Eastern Peripheral Expressway) हरियाणा के कुंडली से लेकर पलवल होते हुए नोएडा, फरीदाबाद और गाजियाबाद से आगे तक जाता है। इस पर 120 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से वाहनों को दौड़ाया जा सकता है।

मुंबई-नागपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे
 

मुंबई-नागपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे 700 किलोमीटर लंबा है जो मुंबई के JNPT से नागपुर तक जाता है। 120 किलोमीटर प्रति घंटा (Mumbai-Nagpur Expressway speed limit) की रफ्तार से इस मार्ग से मुंबई से नागपुर केवल 8 घंटे में पहुंच सकते हैं।

बेंगलुरु-मैसूरु एक्सप्रेसवे 


बेंगलुरु-मैसूरु एक्सप्रेसवे (Bengaluru-Mysuru Expressway) एनएच-275 का हिस्सा है,जो 119 किलोमीटर लंबा है। यह 6 लेन एक्सप्रेसवे महाराष्ट्र के बेंगलुरु और मैसूर को आपस में जोड़ता है।

इस एक्सप्रेसवे पर वाहनों की स्पीड लिमिट 100 किलोमीटर प्रति घंटा (Bengaluru-Mysuru Expressway speed limit) तय की गई है।

यमुना एक्सप्रेसवे 


उत्तर प्रदेश का यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) ग्रेटर नोएडा से आगरा शहर तक जाता है। इस एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से आगरा तक का सफर 2.5 घंटे में ही तय हो जाता है।

165 किमी लंबे इस एक्सप्रेसवे को "ताज एक्सप्रेसवे" (taj expressway kaha h) भी कहा जाता है। इस पर वाहनों की स्पीड लिमिट 100 किलोमीटर प्रति घंटा है।