New Highway : उत्तर प्रदेश में बनेगा एक और हाईवे, 3700 करोड़ होंगे खर्च, जानें पूरा रूट
New Highway in UP : उत्तर प्रदेश में एक और नया हाईवे बनने जा रहा है। उत्तर प्रदेश के इस हाईवे पर 3700 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। प्रदेश में लगातार नए नए डेवलपमेंट के काम किए जा रहे हैं। अब इस नए हाईवे से यहां विकास का एक और पत्थर स्थापित हो जाएगा।
HR Breaking News (New Highway in Uttar Prades) उत्तर प्रदेश में नया हाईवे बनाया जा रहा है। इससे लोगों का सफर आसान होगा। साथ ही रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इसके साथ ही आसपास की जमीनों की कीमतों में इजाफा होने की भी पूरी संभावना है। चलिए जानते हैं इस हाईवे प्रोजेक्ट के बारे में डिटेल्ट्स में-
96 गांवों से होकर गुजरेगा हाईवे
उत्तर प्रदेश के इस नए हाईवे को कानपुर से कबरई तक बनाया जाएगा। इससे 96 गांवों को कनेक्ट किया जाएगा और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे जैसा रोड होगा। इस प्रोजेक्ट पर 3700 करोड़ का बजट रहने वाला है। इस प्रोजेक्ट (New Highway Project) से यातायात सुगम होने वाला है और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। कानपुर से लेकर महोबा के कबरई तक फोरलेन सड़क के रूप में यह विकसित होगा।
डीपीआर हो चुकी है तैयार
उत्तर प्रदेश के इस कानपुर-कबरई ग्रीन हाईवे की डीपीआर (Highway DPR) को तैयार किया जा चुका है। इस हाईवे की लंबाई 112 किलोमीटर होने वाली है। ये प्रोजेक्ट कानपुर से महोबा तक फतेहपुर व हमीरपुर जिलों से होकर गुजरने वाला है और ये 96 गांवों (Highway News) को कनेक्ट करने वाला है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के निर्देश पर इस प्रोजेक्ट की योजना तेजी से बनकर तैयार हो चुकी है और जल्द से जल्द इसका निर्माण पूरा किया जाएगा।
एक्सप्रेसवे की तरह होगा नया हाईवे
इस नए हाईवे को एक्सप्रेसवे जैसा ही बनाया जाएगा। यहां सिर्फ यात्रा को ही आसान नहीं बनाया जाएगा, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा दिया जाएगा। कानपुर-सागर मार्ग (Kanpur-Sagar Road) पर वाहनों का दबाव काफी कम होने वाला है। नये ग्रीन हाईवे वैकल्पिक मार्ग के रूप में राहत देगा और ट्रैफिक समस्या कम होने वाली है।
