home page

Delhi NCR में बनेगा नया हाईटेक शहर, जमीन अधिग्रहण का काम शुरू करने के निर्देश जारी

Delhi NCR New City : दिल्ली एनसीआर में अब कई बड़े प्रोजेक्टों पर काम चल रहा है। आने वाले समय में इस क्षेत्र की तस्वीर पूरी तरह से बदली हुई नजर आएगी। अब दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR me nya city) में नया हाईटैक शहर बनाया जाएगा। इसके लिए जमीन अधिग्रहण किए जाने के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। आइये जानते हैं इससे जुड़ी पूरी रिपोर्ट-

 | 
Delhi NCR में बनेगा नया हाईटेक शहर, जमीन अधिग्रहण का काम शुरू करने के निर्देश जारी

HR Breaking News (Delhi NCR News)। जिस तरह से दिल्ली एनसीआर में कई कार्य प्रगति पर हैं, उसे देखकर कहा जा सकता है कि अब दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR new city) एरिया जल्द ही पूरी तरह से चमकता नजर आएगा। यहां पर एक नया शहर बसाए जाने की भी योजना है।

 

 

इसके लिए जमीन अधिग्रहण का कार्य अब जल्द ही शुरू होने वाला है। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं। यह शहर हाईटेक (new city in Delhi NCR) होगा और यहां पर कई आधुनिक सुविधाएं लोगों को मिल सकेंगी। 


बनाया जाएगा नया इनवेस्टमेंट रीजन


दिल्ली-एनसीआर में चार चरणों में अब नया शहर बसाया जाएगा। नोयडा (noida news), ग्रेटर नोयडा की तर्ज पर न्यू नोयडा शहर बसाने की तैयारियां जोरों पर हैं। इसे डीएनजीआईआर (DNGIR) यानी दादरी नोएडा गाजियाबाद इन्वेस्टमेंट रीजन  के रूप में बनाया जाएगा।

यह शहर उत्तर प्रदेश (UP news) के आर्थिक विकास में सहायक होगा। इसके बनने के बाद यहां पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। यह शहर राज्य की अर्थव्यवस्था को नई गति देगा।

बैठक में दिए जा चुके ये निर्देश 


न्यू नोएडा (new noida) को बसाने की प्रक्रिया अब तेज हो गई है। भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई भी अब जल्द शुरू होने वाली है। नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) के अधिकारियों की एक अहम बैठक में भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। यह शहर चार चरणों में विकसित होगा। 


इतना होगा आवासीय व इंडस्ट्रियल क्षेत्र


इस नए शहर के लिए एक्वायर की जाने वाली भूमि में से 40 प्रतिशत भूमि उद्योगों के लिए, 13 प्रतिशत आवास के लिए और 18 प्रतिशत भूमि पार्कों आदि के लिए निर्धारित की गई है। न्यू नोएडा (new noida news) में करीब छह लाख तक की आबादी निवास कर सकेगी।

इन चार चरणों में विकसित होगा शहर 


इस न्यू नोयडा (new noida news) शहर को चार चरणों में पूरा किया जाएगा। यह साल 2041 तक पूरा हो सकेगा। साल 2017 में इस शहर को बसाने का प्लान बना था। अक्टूबर 2024 में उत्तर प्रदेश सरकार (UP govt) ने इसे मंजूरी दी थी।

इस शहर का पहला चरण 2027 तक 3,165 हेक्टेयर में फैला होगा।  इसके बाद  2032 तक  3,798 हेक्टेयर में इसे विस्तारित किया जाएगा। तीसरे चरण में 2037 तक 5,908 हेक्टेयर भूमि में और 2041 तक 8,230 हेक्टेयर भूमि में यह शहर तैयार होगा। 


सैटेलाइट मैप किया जा रहा तैयार


न्यू नोएडा को बसाने के लिए अब सैटेलाइट मैप (satellite map for new noida) तैयार किया जा रहा है। इसके लिए संबधित जमीन पर अब कोई निर्माण नहीं किया जा सकता।

यहां पर किया गया निर्माण अवैध माना जाएगा। यहां पर कोई जमीन (land acquisition new noida) नहीं खरीद सकेगा। इसके लिए बोर्ड भी लगाए जाने की तैयारी की जा रही है। 

80 गांवों की जमीन होगी अधिग्रहीत


DNGIR के प्लान  के अनुसार उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद (Ghaziabad news) जिलों के कुल 80 गांवों की जमीन चिह्नित कर अधिग्रहीत की जाएगी। ईस्टर्न पैरीफेरल एक्सप्रेसवे (Eastern Peripheral Expressway) पर इस प्रोजेक्ट (delhi NCR project) से जुड़े कार्यों के लिए कार्यालय भी बनाया जाएगा। नोयडा  प्राधिकरण ने न्यू नोएडा शहर (new noida city) के लिए कई प्रक्रियाएं शुरू कर दी हैं। इसकी रूपरेखा तैयार कर ली गई है।