home page

Uttar Pradesh में बनाया जाएगा नया इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, इस क्षेत्र में किया जाएगा भूमि अधिग्रहण

Uttar Pradesh industrial corridor : सरकार ने यूपी में नए-नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है। अब जल्द ही प्रदेश में नया इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (Uttar Pradesh industrial corridor )  बनाया जाने वाला है। इसके लिए सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है और अब जल्द ही इस प्रोजेक्ट के तहत इस इलाके में भूमि अधिग्रहण किया जाने वाला है। आइए खबर में जानते हैं इस बारे में विस्तार से-
 | 
Uttar Pradesh में बनाया जाएगा नया इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, इस क्षेत्र में किया जाएगा भूमि अधिग्रहण

HR Breaking News (industrial corridor) यूपी में विकास की रफ्तार तेज हो गई है और सरकार ने कई प्रोजेक्ट पर काम शुरू  कर दिया है। अब जल्द ही यहां पर सरकार ने नया इंडस्ट्रियल कॉरिडोर निर्मित करने का प्लान तैयार किया है और इसके लिए  जल्द ही इस इलाके में भूमि अधिग्रहण किया जाएगा। खबर में जानिए कि कहां पर इस प्रोजेक्ट के लिए भूमि अधिग्रहण (project land acquisition) किया जाने वाला है। 

 

कहां पर बनाया जाएगा ये औद्योगिक गलियारा 


दरअसल, आपको बता दें कि जनपद से जो मेरठ-पौड़ी हाईवे-119 गुजर रहा है और प्रस्तावित गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे (Gorakhpur-Shamli Expressway) के निकट औद्योगिक गलियारा बनाने का काम शुरू हो गया है, जिसके लिए बिजनौर और नजीबाबाद तहसील इलाके के 16 गांवों की भूमि का चुनाव कर लिया गया है। इन गांवों की तकरीबन 2000 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाने का प्लान है। जिला प्रशासन की ओर से यूपीडा को औद्योगिक गलियारे (UPDA industrial corridor) का प्रस्ताव भेज दिया गया है। 

 

कब की गई थी जिला प्रशासन से प्रस्ताव की मांग


यूपीडा ने जनवरी के दूसरे वीक में औद्योगिक गलियारा ( Industrial Corridor) विकसित बनाने के लिए जिला प्रशासन से प्रस्ताव की मांग की थी। हाईवे और प्रस्तावित गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे के किनारे भूमि का चुनाव करने के लिए कहा गया था, जिसके बाद मेरठ-पौड़ी हाईवे-119 (Meerut-Pauri Highway-119) और प्रस्तावित गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे के पास भूमि चयनित की गई।


मेरठ-पौड़ी हाईवे (Meerut-Pauri Highway) के किनारे तहसील सदर और नजीबाबाद इलाके में इस प्रोजेक्ट की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए 11,544 करोड़ रुपये के MOU पर पहले ही सिग्नेचर किए जा चुके हैं। जिला प्रशासन ने तहसील सदर के मंडावर इलाके में मालन नदी के बाएं छोर के 8 गांवों की 1,175 हेक्टेयर और नजीबाबाद क्षेत्र के आठ गांवों की 734.65 हेक्टेयर भूमि को प्रस्तावित किया गया है।


यूपीडा के अफसरों के अनुसार पहले इस औद्योगिक गलियारे (UP industrial corridor) की कनेक्टिविटी मेरठ-पौड़ी हाईवे से की जाएगी, जिसे आगे चलकर गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे से बेहतर जुड़ाव  हो सकेगा।

अधिग्रहण के लिए चुने गए ये गांव 


इस प्रोजेक्ट के  लिए जिन गांव की जमीन का चुनाव (industrial corridor land) किया गया है। उसमे तहसील सदर के गांव पपावर खुर्द, अलीपुर माखन, उलकपुर, यूसुफाबाद, स्वाहेड़ी खुर्द, बेगमपुर, गजरौला अचपल, मुढ़ाला की 1,175 हेक्टेयर का शामिल है। इसके साथ ही तहसील नजीबाबाद के गांव फजलपुर पर्वत, शेरपुर जमाल, तरीकमपुर, जहानपुर, वीरपुर, फैजाबाद, सराय बहादुरद्दीन और हुसैनपुर जमाल की कुल 734.65 हेक्टेयर जमीन को जोड़ा गया है। औद्योगिक गलियारे के निर्माण के बाद यहां बड़ी कंपनियों की स्थापना की जाएगी, जिससे युवाओं को रोजगार मिल सकेगा।