home page

New Railway Line : हरियाणा और राजस्थान को मिलेगी नई ट्रेन, हाई स्पीड होगा पूरा रूट

New Railway Line : हरियाणा और राजस्थान के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल आपको बता दें कि रैपिड रेल यानी नमो भारत ट्रेन के रूट को हाई-स्पीड बनाया जाएगा। इससे यात्रा समय काफी कम होगा और यात्रियों को तेज़, आरामदायक और सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलेगा, साथ ही एनसीआर की कनेक्टिविटी भी बढ़ेगी-
 | 
New Railway Line : हरियाणा और राजस्थान को मिलेगी नई ट्रेन, हाई स्पीड होगा पूरा रूट

HR Breaking News, Digital Desk- (New Railway Line) दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ तक रैपिड रेल सेवा शुरू हो गई है। इसके साथ ही रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) के विस्तार की चर्चाएं तेज हो गई हैं। केंद्रीय शहरी एवं आवास मंत्री मनोहर लाल खट्टर (Union Urban and Housing Minister Manohar Lal Khattar) ने बताया कि सराय काले खां भविष्य में नमो भारत ट्रेन का प्रमुख हब बनेगा।

यहां से नमो भारत ट्रेन (Namo Bharat Train) करनाल की ओर भी जाएगी और राजस्थान (rajasthan) के अलवर व नीमराना तक भी इसकी कनेक्टिविटी होगी। इससे एनसीआर क्षेत्र को भविष्य में काफी लाभ होगा। मेरठ, दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा और गुरुग्राम जैसे शहर सीधे तौर पर इससे फायदा उठाएंगे।

इन शहरों की यात्रा गति बढ़ेगी और दूरी कम होगी। इससे एनसीआर का दायरा बढ़ेगा और शहर एक-दूसरे के करीब आएंगे, जिससे नौकरी और कारोबार करने वालों के लिए मोबिलिटी बेहतर होगी। केंद्रीय मंत्री (Union Minister) ने बताया कि सराय काले खां (Sarai Kale Khan) भविष्य में देश के सबसे व्यस्त स्टेशनों में से एक बनेगा। यहां से एक कॉरिडोर दिल्ली-करनाल को जोड़ेगा, दूसरा सराय काले खां-बावल के बीच और तीसरा सराय काले खां-नीमराना (Sarai Kale Khan-Neemrana) के बीच होगा। इन रूटों से दिल्ली एनसीआर का ट्रैफिक कम होगा।

करनाल की यात्रा एक घंटे में, प्रदूषण से भी मिलेगी राहत-

दिल्ली से करनाल के रूट की बात करें तो वर्तमान में बस या ट्रेन से 2 से सवा 2 घंटे लगते हैं। रैपिड रेल से 125-130 किलोमीटर का यह सफर मात्र 1 से सवा घंटे में पूरा होगा। फिलहाल इस रूट पर एनसीआर का विस्तार सोनीपत (sonipat) तक ही माना जाता है।

यदि इस रूट से करनाल की यात्रा केवल एक घंटे में पूरी हो जाएगी, तो एनसीआर का विस्तार भी वहां तक हो जाएगा। इससे दिल्ली-एनसीआर में महंगे घरों की समस्या में कुछ राहत मिलेगी और प्रदूषण से जूझ रहे लोगों को दिल्ली से थोड़ा दूर, लेकिन बेहतर वातावरण में रहने का मौका मिलेगा।

रेलवे, एयरपोर्ट और एक्सप्रेसवे रैपिड रेल से जुड़ेंगे-

नेशनल कैपिटल रीज़न ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (National Capital Region Transport Corporation) के अनुसार, नमो भारत के स्टेशनों को एयरपोर्ट, इंटर-स्टेट बस टर्मिनल, दिल्ली मेट्रो, एक्सप्रेसवे और भारतीय रेलवे से जोड़ा जाएगा। इससे लोग कहीं भी तेजी से पहुंच सकेंगे। अलवर और करनाल के रूट की डीपीआर अगले 1-1.5 साल में तैयार होगी। इससे एनसीआर ग्रेटर एनसीआर (Greater NCR) में बदल जाएगा, प्रॉपर्टी, स्पीड और कनेक्टिविटी में सुधार होगा और आम आदमी को भी कई फायदे मिलेंगे।

यूपी, हरियाणा और राजस्थान तक रैपिड रेल के 5 प्रमुख फायदे-

रैपिड रेल के विस्तार से आवासीय संकट में भी राहत मिलने की उम्मीद है। बेहतर कनेक्टिविटी के कारण लोग मेरठ, पानीपत और अलवर जैसे शहरों से दिल्ली-एनसीआर आकर काम कर सकेंगे, जिससे इन क्षेत्रों के प्रॉपर्टी मार्केट में भी तेजी (property market price hike)  आएगी।

रैपिड रेल (rapid rail) से कनेक्टिविटी बढ़ने पर सड़कों पर ट्रैफिक दबाव घटेगा और एयर पलूशन कम करने में मदद मिलेगी। जिस तरह मेट्रो ने दिल्ली में ट्रांसपोर्ट को आसान बनाया है, उसी तरह रैपिड रेल ग्रेटर एनसीआर की बेहतर कनेक्टिविटी में अहम भूमिका निभाएगी।

आप निवेशक हैं और बजट भी बहुत अधिक नहीं है तो फिर आप मेरठ, पानीपत, करनाल, अलवर जैसे शहरों में प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। भविष्य में कनेक्टिविटी के चलते इन शहरों में भी प्रॉपर्टी बूम आने की संभावना है।

सरकार लंबे समय से काउंटर-मैग्नेटिक शहर विकसित (Counter-magnetic city developed) करने की योजना पर काम कर रही है। इसके तहत मेरठ, मानेसर और सोनीपत जैसे शहरों को विकसित किया जा रहा है। इससे दिल्ली जैसे शहरों में आबादी का दबाव कम होगा, लोगों की जीवनशैली बेहतर होगी और उन्हें मूलभूत सुविधाएं आसानी से मिल सकेंगी।

दिल्ली-एनसीआर में लंबे समय से इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए जगह की कमी थी। रैपिड रेल (rapid rail) से नए संस्थान, औद्योगिकीकरण और ग्रीन फील्ड प्रोजेक्ट्स (green field projects) के लिए स्थान उपलब्ध होगा। कई शहरों में रैपिड रेल को ध्यान में रखते हुए नए प्रोजेक्ट्स लॉन्च किए जा रहे हैं, जैसे गाजियाबाद के मुरादनगर, मोदीनगर और मेरठ (meerut) के कुछ इलाके।