यात्रियों को झटका, दो रूट्स पर Vande Bharat ट्रेन हुई बंद
Indian Railway - यात्रियों को बड़ा झटका लगा है। दरअसल भारतीय रेलवे ने कम यात्रीभार का हवाला देते हुए वंदे भारत एक्सप्रेस को दो रूट्स पर बंद करने का फैसला किया है। जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है... रेलवे की ओर से जारी इस अपडेट से जुड़ी पूरी डिटेल जानने के लिए खबर को पूरा पढ़ लें-
HR Breaking News, Digital Desk- (Indian Railway) भारतीय रेलवे ने कम यात्री भार का हवाला देते हुए होली से पहले जयपुर-उदयपुर और उदयपुर-आगरा वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन को बंद (Vande Bharat Express operations suspended) करने का फैसला लिया है। यह ट्रेन 14 फरवरी से उदयपुर-जयपुर और 15 फरवरी से उदयपुर सिटी-आगरा के बीच नहीं चलेगी। इस ट्रेन की शुरुआत सितंबर 2023 में हुई थी, लेकिन कुछ समय बाद इसका यात्रीभार अपेक्षा से कम रहने लगा।
घाटे को देखते हुए भारतीय रेलवे ने पहले इस वंदे भारत एक्सप्रेस के फेरे कम किए (Reduced frequency of Vande Bharat Express) थे। पहले सप्ताह में छह दिन चलने वाली ट्रेन को घटाकर तीन दिन जयपुर-उदयपुर और तीन दिन उदयपुर-आगरा रूट (Udaipur-Agra Route) पर संचालित किया गया। अब रेलवे ने दोनों ही रूटों पर इसका संचालन पूरी तरह बंद करने का फैसला कर लिया है।
अब उदयपुर सिटी-असारवा रूट पर चलेगी ट्रेन-
इस वंदे भारत एक्सप्रेस (Vandhe Bharat Express) रैक को अब उदयपुर सिटी से असारवा के बीच संचालित किया जाएगा। ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी, जबकि एक दिन मेंटेनेंस के लिए रखा जाएगा। यह सुबह 6:10 बजे उदयपुर सिटी (udaipur city) से रवाना होकर 10:25 बजे असारवा पहुंचेगी। वहीं, असारवा से शाम 5:45 बजे चलकर रात 10 बजे उदयपुर पहुंचेगी।
त्योहारों के दौरान रहती थी भारी भीड़-
भारतीय रेलवे (Indian Railway) सूत्रों के अनुसार, सामान्य दिनों में इस वंदे भारत एक्सप्रेस में 50 से 60 प्रतिशत यात्रीभार रहता था, जबकि त्योहारों के दौरान यह बढ़कर 80 से 85 प्रतिशत से अधिक हो जाता था। जिन यात्रियों को अन्य ट्रेनों में कंफर्म सीट (confirm seat) नहीं मिल पाती थी, उनके लिए यह एक बेहतर विकल्प साबित होती थी। ऐसे में होली से ठीक पहले इसका संचालन बंद (cease operations) करना यात्रियों की परेशानी बढ़ाने वाला फैसला माना जा रहा है।
