PM SVANidhi Credit Card : मोदी सरकार की एक और सौगात, अब मिलेगा खास क्रेडिट कार्ड, ऐसें करें अप्लाई
HR Breaking News (Credit Card) केंद्र सरकार आम लोगों को महंगाई से वित्तीय तौर पर राहत के लिए एक कमाल की स्कीम ले आई है। सरकार ने हाल ही में एक खास क्रेडिट कार्ड पेश किया है। इस क्रेडिट कार्ड को लॉन्च कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने आम लोगों को एक बड़ी सौगात दे दी है। इस क्रेडिट कार्ड को बनवाकर लोग अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा कर सकेंगे। आइए खबर के माध्यम से विस्तार से जानते हैं इस कार्ड के बारे में।
किस योजना के तहत मिल रहा क्रेडिट कार्ड
दरअसल, आपको बता दें कि पीएम स्वनिधि योजना (Interest on EMI for cards) के तहत स्ट्रीट वेंडर्स को एक ऐसा क्रेडिट कार्ड (credit card) मिल रहा है, जिसकी लिमिट 30 हजार है। अब क्रेडिट कार्ड सिर्फ सैलरी वालों को नहीं बल्कि, इस खास क्रेडिट कार्ड (PM Svanidhi Credit Card ) के जरिए वेंडर्स का बैंकिंग सुविधाओं से जुड़ाव होगा। सरकार का इसके पीछे का मकसद छोटे कारोबारी को सस्ता, सेफ और आसान फाइनेंस दिलाना है। माना जा रहा है कि पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड खासतौर पर छोटे कारोबारियों के लिए काफी उपयुक्त होने वाला है।
क्या होंगे पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड के फायदे
जानकारी के लिए बता दें कि पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड (PM SVANidhi Credit Card) एक RuPay आधारित कार्ड है। ये कार्ड भी सामान्य क्रेडिट कार्ड की तरह ही यूज में लाया है, जिससे आप डेली के काम कर सकते हैं। जैसे कि इस कार्ड से बिल भर सकते हैं और यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं। वैसे तो इस कार्ड की शुरुआती लिमिट 10 हजार रुपये होगी, लेकिन बाद में इसे बढ़कार 30 हजार रुपये तक किया जाएगा। अगर आप इस कार्ड के पैसों को 20 से 50 दिनों तक लौटाते हैं तो इसके लिए आपको किसी ब्याज का भुगतान नहीं करना होगा। इस कार्ड की वैलिडिटी 5 साल की होगी और ये UPI से लिंक रहेगा। जिसे आप QR कोड स्कैन कर पेमेंट कर सकेंगे
कौन कर सकता है इस कार्ड के लिए अप्लाई
पीएम स्वनिधि योजना (PM Swanidhi Scheme) से जुड़े लोगों को ही यह कार्ड दिया जाएगा, जिस भी व्यक्ति ने दूसरा लोन समय पर चुकता किया है और तीसरे के लिए पात्र हैं या जिन्होंने तीसरा लोन लिया है। वो लोग इस कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। जो भी आवेदक इस कार्ड के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, उनकी उम्र 21 से 65 साल के मध्य होना अनिवार्य है और वो किसी बैंक या क्रेडिट कार्ड का डिफॉल्टर नहीं होना चाहिए। छोटी कारोबारी इस कार्ड से अपनी जरूरतें पूरी कर सकेंगे और खर्च को EMI में बदल सकते हैं और अगर उन्हें जरूरत पड़ती है तो वो कैशलेस तरीके से पेमेंट कर सकते हैं। इस कार्ड के लिए EMI पर ब्याज (Interest on EMI for cards) भी बेहद कम है।
कैसे करें खास क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई
अगर आप इस कार्ड के फायदे लेना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन आवेदन (apply for credit card) कर इसका फायदा ले सकते हैं। इसके लिए आपको पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Apply for Credit Card ऑप्शन सिलेक्ट करना होगा। जैसे ही आप मोबाइल नंबर से लॉगिन करते हैं तो इसके बाद आधार और वेंडर डिटेल से वेरिफिकेशन होगा और फिर फॉर्म भरकर बैंक का चुनाव करना होगा और eKYC को पूरा किया जाएगा, जिसके लिए कुछ जरूरी डॉक्युमेंट्स जैसे कि आधार कार्ड, पैन कार्ड, वेंडिंग सर्टिफिकेट या पहचान पत्र, सेविंग बैंक अकाउंट डिटेल और पता आदि चाहिए होंगे। उसके बाद ही ही आप इस कार्ड का लाभ ले सकेंगे।
