home page

Police raid : बंगाल से लड़कियां लेकर फ्लैट पर ही चलाते थे काला धंदा, रेड में पुलिस ने 13 को पकड़ा

इस रैकेट के पीछे शोभा नाम की एक महिला पकड़ी गई है। वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर यह रैकेट चला रही थी। एक रात के लिए वह चार हजार रुपए लेती थी। जानकारी के मुताबिक, रांची में कोलकाता, धनबाद समेत अन्य जगहों से लड़कियों को लाकर देह व्यापार कराया जा रहा है।

 | 

HR Breaking News, New Delhi : झारखण्ड मिस कोय में बने फ्लैट में शरेआम कला धंदा चल रहा था और किसी को भी इसकी कानोकान खबर नहीं हुई | पुलिस को जब गुप्त सूत्रों से इसके बारे में पता चला तो पुलिस ने दबे पैर यहां छापेमारी की | पुलिस से मिली जानकारी से ये पता चला की  बंगाल से लड़कियां लाकर एक फ्लैट में देह व्यापार का अवैध धंधा चलाया जा रहा था। इस छापेमारी में  शोभा नाम की एक महिला पकड़ी गई है। वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर यह रैकेट चला रही थी। पुलिस की जानकारी के मुताबिक एक रात के लिए वह चार हजार रुपए लेती थी। जानकारी के मुताबिक, रांची में कोलकाता, धनबाद समेत अन्य जगहों से लड़कियों को लाकर देह व्यापार कराया जा रहा है।

Affair : 34 साल की मकान मालकिन ने 22 साल के लड़के से बनाए रिश्ते, अब हुई मुश्किल


इसका खुलासा रांची के अरगोड़ा थाने की पुलिस की जांच में हुआ है। पुलिस की टीम ने एक मई को अरगोड़ा थाना क्षेत्र के सोहराई भवन के पास एक घर से 13 युवक-युवतियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इससे पहले हुई पूछताछ में युवतियों ने खुलासा किया कि हरमू की रहने वाली शोभा नाम की महिला उनसे देह व्यापार कराती है। वह लड़कियों को बंगाल से बुलाती थी।

पकड़ी गई लड़कियों ने यह भी बताया कि शोभा अपने पुरुष मित्र के साथ मिलकर यह धंधा चलाती थी। जब पुलिस ने शोभा के कमरे में छापेमारी की तो उसे भी पकड़ लिया। लेकिन उसका बॉयफ्रेंड मनदीप कुमार वहां से भाग निकला।

मनदीप के बारे में शोभा कुमारी ने बताया कि वह डालटनगंज का रहने वाला है। शोभा ने बताया कि लड़कियों को लाने के लिए उसने एक एसयूवी गाड़ी भी ले रखी थी। पुलिस ने मकान मालिक विलाश चंद्रा पर केस दर्ज किया है। अरगोड़ा थाना में 13 लोगों के विरुद्ध पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।

Affair : 34 साल की मकान मालकिन ने 22 साल के लड़के से बनाए रिश्ते, अब हुई मुश्किल


किराए के मकान में चल रहा था देह व्यापार का धंधा
शोभा ने पकड़े जाने पर पुलिस को बताया कि वह हरमू कॉलोनी में किराए का मकान लेकर अनैतिक देह व्यापार का धंधा चला रही थी। देह व्यापार चलाने के लिए वह स्थानीय लोगों के संपर्क में थी। उसने बताया कि एक रात के लिए वह ग्राहक से 4000 रुपए लेती थी। उसने बताया कि धंधे के लिए उसने किराए पर हरमू में एक मकान को 10 हजार रुपए किराए पर लिया था।