home page

Hotel में पुलिस ने डाला छापा, पांच महिलाओं समेत 9 युवक गिरफ्तार

मेरठ में टीपीनगर में पुलिस को अनैतिक कार्य की सूचना मिली थी। पुलिस ने रेड डाली तो पांच महिलाएं और नौ युवकों को आपत्तिजनक हालत में पाया गया। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। 

 | 
Hotel में पुलिस ने डाला छापा, पांच महिलाओं समेत 9 युवक गिरफ्तार

HR Breaking News (नई दिल्ली)। मेरठ में टीपीनगर में वेदव्यासपुरी चौकी के पास यूबी इन होटल में सोमवार को सीओ सदर कैंट पूनम सिरोही ने एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) के साथ छापा मारा। यहां देह व्यापार चल रहा था। टीम ने दलाल, होटल संचालक सहित चार पुरुष और पांच महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। दो महिलाओं ने बताया कि उनसे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था।

ये भी पढ़ें : RBI Guidelines : 500 और 1000 के नोटों को लेकर RBI ने दी बड़ी जानकारी

सीओ पूनम सिरोही के अनुसार, वेदव्यासपुरी सेक्टर एक में यह होटल है। एनजीओ मिशन रेस्क्यू ऑपरेशन की टीम करीब तीन महीने से यहां रेकी कर रही थी। सूचना मिली थी कि होटल में देह व्यापार कराया जा रहा है। मंगलवार को एनजीओ टीम के चीफ ऑफिसर राजेंद्र सिंह ने एएचटीयू प्रभारी महावीर सिंह को फिर से जानकारी दी। इसके बाद एक टीम का गठन कर होटल पर छापा मारा गया। इससे आसपास के होटल संचालकों में भी हड़कंप मच गया।

सीओ ने बताया कि होटल में जांच से पता चला कि काफी समय से देह व्यापार चल रहा है। टीम ने महिलाओं के अलावा दलाल इरफान, राजीव, शिवम और रितिक को गिरफ्तार किया है। इस दौरान आसपास के होटलों में भी ऐसी गतिविधियों की सूचनाएं मिली हैं। इसलिए अन्य जगहों पर भी जांच कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें : UP में बड़ा शहर बसाने का प्लान, 8 जिले होंगे शामिल

करीब दो साल पहले भी यह होटल चर्चा में आया था। लिसाड़ीगेट क्षेत्र के दो लोग एक महिला को लेकर होटल में आए थे और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। बाद में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था।