home page

Delhi-NCR में नए एलिवेटेड रोड की तैयारी, रूट भी हुआ फाइनल, एक्सप्रेसवे से होगा कनेक्ट

Delhi-NCR - दिल्ली-एनसीआर में ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए एक नए एलिवेटेड रोड की तैयारी की जा रही है। यह कॉरिडोर नोएडा से होकर गुजरेगा और सीधे यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा। रूट फाइनल होने के बाद यात्रियों को तेज, सुगम और जाम-मुक्त सफर का फायदा मिलेगा...पूरी डिटेल जानने के लिए खबर को पूरा पढ़े-

 | 
Delhi-NCR में नए एलिवेटेड रोड की तैयारी, रूट भी हुआ फाइनल, एक्सप्रेसवे से होगा कनेक्ट

HR Breaking News, Digital Desk- (Delhi-NCR) दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को राहत देने के लिए नोएडा (Noida) में एक नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह प्रस्तावित एलिवेटेड कॉरिडोर चिल्ला से सेक्टर-94 तक बनाया जाएगा, जिससे बिना नोएडा शहर में प्रवेश किए सीधे यमुना एक्सप्रेसवे (yamuna expressway) तक पहुंच संभव हो सकेगी।


 

15 किमी का होगा नया एलिवेटेड कॉरिडोर-

नोएडा अथॉरिटी (Noida Auhtority) इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत करीब 15 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड बनाने की योजना पर काम कर रही है। फिलहाल 5.5 किलोमीटर लंबी चिल्ला एलिवेटेड रोड का निर्माण (Construction of Chilla Elevated Road) पहले से जारी है। नए विस्तार के बाद पूरा कॉरिडोर और लंबा होकर यमुना पुस्ता मार्ग तक जुड़ जाएगा।

डीएनडी से सेक्टर-94 तक सीधा कनेक्शन बनेगा-

योजना के तहत डीएनडी फ्लाईवे (dnd flyway) से सेक्टर-94 तक एलिवेटेड कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। इसके बाद इसे पुस्ता रोड से जोड़ा जाएगा, जिससे वाहन सीधे यमुना एक्सप्रेसवे (yamuna expressway) की ओर जा सकेंगे। इस रूट से आगरा और आगे लखनऊ जाने वाले यात्रियों को तेज और सुगम यात्रा का बेहतर विकल्प मिलेगा।

ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत-

वर्तमान में दिल्ली से आने वाले वाहनों को नोएडा के अंदरूनी रास्तों से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे सेक्टर-18, फिल्म सिटी और एक्सप्रेसवे पर भारी ट्रैफिक जाम (heavy traffic jam) की स्थिति बनी रहती है। नया एलिवेटेड कॉरिडोर (New elevated corridor) बनने के बाद इस जाम में काफी कमी आने की उम्मीद है और ट्रैफिक डायवर्जन भी अधिक सुचारु हो सकेगा।


 

फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया जारी-

नोएडा अथॉरिटी (Noida Authority) इस परियोजना की फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करवा रही है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की प्रक्रिया जैसे डीपीआर, बजट निर्धारण (budget setting) और निर्माण कार्य की विस्तृत योजना तय की जाएगी।