property occupied : किसी ने कर लिया है जमीन पर कब्जा, जानें छुड़ाने का आसान तरीका
property occupied laws :प्रोपर्टी के मामले काफी पेचिदा होते हैं। अक्सर लोगों को जमीन पर कब्जा करने के मामलों का भी सामना करना पड़ता है। बहुत बार तो इन मामलों में झगड़ों में इंसान का नुकसान भी हो जाता है। जान तक जाने के मामले सामने आए हैं। अगर आपकी प्रोपर्टी पर कोई कब्जा कर ले तो आपको इस कब्जे को छुड़ाने के लिए कुछ काम करने होंगे। चलिए जातने हैं-
HR Breaking News (property occupied) जमीन के मामलों में अकसर नुकसान ही होता है। जब कोई जमीन पर कब्जा जमा लेता है तो विवाद बहुत बड़ा हो जाता है। हो भी क्यों ना, क्योंकि बढ़ती जनसंख्या के साथ सब चीज बढ़ सकती हैं, लेकिन जमीन को बढ़ाया नहीं जा सकता। जमीन तो जितनी है उतनी ही रहेगी। अगर आपकी प्रोपर्टी पर कोई कब्जा कर लेता है तो आप इसको कुछ तरीकों से छुड़वा सकते हैं।
कानून के तहत जान लें नियम
किसी ने आपकी जमीन पर कब्जा कर लिया है तो परेशान न हों। जमीन खरीदकर उसपर मकान दुकान आदि बनाने में मोटी पूंजी लगती है। इस पूंजी पर कोई और कब्जा कर ले तो परेशानी होगी, लेकिन यहां हमें होश में रहकर कदम उठाने होंगे। उनको कानूनी नियमों (laws for property occupied) का फायदा उठाना चाहिए। संविधान में इसके लिए कानून बना हुआ है।
कैसे बचाएं अपनी जमीन
किसी ने जमीन पर कब्जा कर लिया है तो उस मालिक के पास कईं अधिकार होते हैं। जमीन का मालिक अपनी प्रोपर्टी (property) को कब्जे से छुड़ाने के लिए अपील कर सकता है। कानून में इसकी अलग व्यवस्था बनाई गई है। इस तरीके से आप अदालत में अपील कर अपनी मेहनत की कमाई को बचा सकते हैं।
प्रशासन से संपर्क करके, पुलिस के पास जाएं, ले सहायता
आपकी जमीन पर कब्जा हो गया है तो आप कब्जा करने वाले के खिलाफ सबसे पहले पुलिस स्टेशन में जाएं। यहां जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराइए। कोई भी ऐसा मामला होता है तो कानून हमें एफआईआर (FIR) कराने का अधिकार देता है। कानून में आईपीसी (IPC) की धारा 420 में इस प्रकार के मामले दर्ज किए जाते हैं।
किसी ने नकली दस्तावेज बनाए हैं तो ये सीधे तौर पर एक गुनाह है। इस प्रकार के मामले में धारा 467 के अधिन मामला दर्ज कराया जा सकता है। मान लो किसी ने धोखे से आपकी जमीन बेच दी है तो भी आप कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं।
कोर्ट का विकल्प भी है ओपन
जमीन के कब्जों के मामलों में पुलिस केस (police case) दर्ज करने में लेटलतीफी कर देती है। पुलिस केस दर्ज नहीं करती है तो फिर आपको कोर्ट में जाने का रास्ता अपनाना होगा। कोर्ट के दरवाजे (court rules for property occupied) आपके लिए खुले हैं। कोर्ट इस बात की तह तक जाएगा कि आप ही संपत्ति के मालि हैं या फिर नहीं है। ऐसे में जमीन (land dispute) आपकी होगी तो आपको कोर्ट की सहायता मिलेगी और दोषी को सजा भी हो सकती है।
