home page

Property rights : दादा की प्रोपर्टी में पोते का कितना होता है अधिकार, जान लें कानून

grandson property rights : पिता की प्रोपर्टी पर बेटे के हक के मामले आए दिन कोर्ट में आते रहते हैं, इसी तरह से दादा की प्रोपर्टी (Property News) में पोते की ओर से हक जताने के मामले भी देखने में आते हैं। दादा की प्रोपर्टी में पोते के हक को लेकर कानून में कई तरह के प्रावधान किए गए हैं। आइये जानते हैं इस बारे में क्या कहता है कानून।

 | 
Property rights : दादा की प्रोपर्टी में पोते का कितना होता है अधिकार, जान लें कानून

HR Breaking News - (property knowledge)। प्रोपर्टी पर अधिकारों के बारे में पूरी तरह से कानूनी जानकारी न होना अक्सर विवादों का कारण भी बनता है। पिता ही नहीं, दादा की प्रोपर्टी (Property disputes) को लेकर भी अक्सर झगड़े होते रहते हैं।

कानून में इस बारे में स्पष्ट तौर पर प्रावधान किया गया है कि एक पोते का अपने दादा की संपत्ति (rights on grandfather's property) में कितना हक होता है। इस बारे में भी कई लोग अनजान होते हैं कि दादा की संपत्ति भी अलग अलग तरह की हो सकती है। खबर में जानिये क्या है इसे लेकर कानूनी प्रावधान । 

दादा की स्वयं अर्जित संपत्ति पर कितना हक -


अभी तक आपने यही सुना होगा कि दादा की प्रोपर्टी पर पोते का पूरा हक (Grandson's right on grandfather's property) होता है। लेकिन कोर्ट ने इस बात को नकारते हुए कहा है कि दादा की संपत्ति अगर खुद की कमाई की है तो इस पर पोते का कोई हक नहीं होता। इसमें दादा की मर्जी होती है कि वह अपनी प्रोपर्टी (self acquired property) चाहे जिसको दे और चाहे जिसको न दे। 


बिना वसीयत किए दादा की मौत होने पर प्रोपर्टी में हक-


दादा की संपत्ति स्वअर्जित है और उस प्रोपर्टी की बिना वसीयत (property will rights) किए ही उनकी मृत्यु हो जाती है तो इस सपंत्ति पर प्रथम श्रेणी के कानूनी वारिसों का हक होगा। इन वारिसों में पत्नी, पुत्र और बेटी  शामिल होते हैं। पोते के पिता जीवित हैं तो पोता अपने दादा की संपत्ति (property rights) में अपने हिस्से का दावा नहीं कर सकता।

पिता के माध्यम से मिलता है बेटे को हक -


पूर्वजों से विरासत में मिली संपत्ति पैतृक संपत्ति (ancestral property) होती है। यह परदादा से दादा को और दादा से पिता को और इसके बाद पिता के माध्यम से पोते हो हस्तांतरित होती है। पैतृक संपत्ति पर अधिकार (ancestral property rights) के प्रावधान स्वयं अर्जित संपत्ति से अलग होते हैं। पैतृक संपत्ति में संयुक्त अधिकार होते हैं जबिक स्वअर्जित संपत्ति में एकल अधिकार होते हैं।

पैतृक संपत्ति पर कितना अधिकार -


पैतृक संपत्ति पर पोते का कानूनी हक वैसे ही होता है जैसे पिता या दादा का अपने पूर्वजों से मिली पैतृक संपत्ति (ancestral property news) पर होता है। इस संपत्ति का विवाद दीवानी न्यायालय में जा सकता है, जहां इसका निपटारा किया जाता है। वैसे संपत्ति के विवादों (property disputes) में कानूनी विशेषज्ञों की मदद लेना बेहतर रहता है।

News Hub