Railway Ticket Booking : अब रेलवे टिकट बुकिंग होगी और भी आसान, ऑनलाइन बुकिंग प्रणाली होगी अपग्रेड
Railway Ticket Booking - भारतीय रेलवे अपनी ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्रणाली (PRS) को अपग्रेड कर रही है, जिससे टिकट बुकिंग और भी आसान हो जाएगी। नई प्रणाली की क्षमता बढ़ने से कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी और धीमी गति, सर्वर डाउन या भुगतान फेल जैसी समस्याएं कम होंगी...इससे जुड़ी पूरी डिटेल जानने के लिए खबर को पूरा पढ़ लें-
HR Breaking News, Digital Desk- (Railway Ticket Booking) यात्रियों को अक्सर ऑनलाइन तत्काल टिकट के साथ-साथ व्यस्त समय में सामान्य टिकट बुक करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। धीमी आरक्षण प्रणाली के कारण कई बार यात्री अपनी टिकट कन्फर्म नहीं कर पाते। हालांकि, अगले दो-तीन महीनों में इस समस्या के समाधान की उम्मीद जताई जा रही है।
इस समस्या के समाधान के लिए यात्री आरक्षण प्रणाली (reservation system) के उन्नयन का काम चल रहा है। बताया जा रहा है कि जून तक यह काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) की वेबसाइट और मोबाइल ऐप से प्रति मिनट 32 हजार की बजाय 1.5 लाख टिकट बुक की जा सकेंगी।
ऑनलाइन टिकट बुकिंग (online ticket booking) को आसान बनाने के लिए भारतीय रेलवे अपनी यात्री आरक्षण प्रणाली (PRS) का उन्नयन कर रहा है। इसके पूरा होने के बाद टिकट बुकिंग क्षमता लगभग पांच गुना बढ़ जाएगी। साथ ही टिकट और ट्रेन से संबंधित पूछताछ की क्षमता भी बढ़ जाएगी। वर्तमान में यह क्षमता प्रति मिनट चार लाख है, जो बढ़कर 40 लाख से अधिक हो जाएगी। पिछले साल बजट (Budget) में इसकी घोषणा की गई थी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम (CRIS) प्रणाली का उन्नयन अंतिम चरण में है।
नई पीआरएस प्रणाली (PRS system) की क्षमता बढ़ने से व्यस्त समय में टिकट बुकिंग की समस्याएं (ticket booking problems) काफी हद तक कम हो जाएंगी। अब धीमी गति, सर्वर डाउन या भुगतान फेल जैसी परेशानियां नहीं होंगी, जिससे कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।
अधिकारियों के अनुसार नई प्रणाली बहुभाषी होगी और इसमें किराया कैलेंडर, सीट चयन जैसे नए फीचर्स भी शामिल होंगे। यह प्रणाली सुरक्षित भी होगी। जानकारी के अनुसार, अब कुल आरक्षित टिकट (total reserved tickets) का लगभग 89 प्रतिशत ऑनलाइन बुक होता है, जबकि केवल 11 प्रतिशत टिकट आरक्षण काउंटर से लिए जाते हैं।
