home page

Relationship Tips: लड़कों की इन 5 चीजों पर मर मिटती हैं लड़कियां, करने लगती है बेसुमार प्यार

Woman Loves about Man: आपको बताते हैं कि पुरुषों की किन चीजों के प्रति महिलाएं सबसे पहले आकर्षित होती हैं. इतना ही नहीं साइंस ने भी इन दावों पर मुहर लगाई है.
 
 | 
Relationship Tips: लड़कों की इन 5 चीजों पर मर मिटती हैं लड़कियां, करने लगती है बेसुमार प्यार

HR Breaking News (ब्यूरो) : अक्सर कहा जाता है कि किसी पर भी अपनी छाप छोड़ने के लिए व्यक्तित्व काफी मायने रखता है, लेकिन आपको यह भी जानना जरूरी है कि फर्स्ट इम्प्रेशन भी काफी अहम है.


इसके लिए लुक्स पर ही सबसे पहले ध्यान जाता है और इसको देखकर ही मेल-फीमेल एक-दूसरे की तरफ अट्रैक्ट होते हैं. तो चलिए आपको बताते हैं कि पुरुषों की किन चीजों के प्रति महिलाएं सबसे पहले आकर्षित होती हैं. इतना ही नहीं साइंस ने भी इन दावों पर मुहर लगाई है.

My Story : मैंने अपने पति की खुशी के लिए शराब पीना किया शुरू, महिला ने खोले राज


ट्रिम्ड बीयर्ड वाले लड़के


आजकल ट्रिम्ड बीयर्ड (Trimmed Beard) का चलन बढ़ता जा रहा है, क्योंकि लड़कियां ऐसे लड़कों के प्रति काफी आकर्षित होती हैं. यानी जिन लड़कों की दाढ़ी ना ज्यादा बड़ी हो और ना ही बहुत ज्यादा छोटी हो, ऐसे लड़कों के प्रति लड़कियां सबसे ज्यादा आकर्षित होती हैं. न्यू साउथ वेल्स यूनिवर्सिटी की एक स्टडी में यह बात साबित हो चुकी है कि ट्रिम्ड बीयर्ड वाले पुरुष महिलाओं को ज्यादा आकर्षित करते हैं.


ज्यादा उम्र वाले पुरुष


लड़कियां अक्सर मैच्योर यानी अपनी उम्र से बड़े पुरुषों को पसंद करती हैं. साल 2010 में आई स्टडी में भी इस बात पर मुहर लगी थी कि ज्यादातर महिलाएं ज्यादा उम्र यानी मैच्योर दिखने वाले पुरुषों की तरफ ज्यादा आकर्षित होती हैं. इसके साथ ही स्टडी में इस बात का भी खुलासा हुआ था कि आर्थिक रूप से स्वतंत्र महिलाएं उम्र में बड़े के अलावा जिंदगी में स्थिर पुरुषों को पसंद करती हैं.

UP में बड़ा शहर बसाने का प्लान, 8 जिले होंगे शामिल

फिजिकली फिट लड़के


फिजिकली फिट लड़के हमेशा से ही लड़कियों की पहली पसंद होते हैं और यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया की स्टडी में भी इस बात का खुलासा हो चुका है. स्टडी के अनुसार, फिजिकली फिट पुरुष महिलाओं को ज्यादा पसंद आते हैं. हालांकि, बहुत हेवी मसल्स वाले पुरुषों के साथ महिलाए ज्यादा लंबा रिलेशन नहीं देखती हैं.

परफ्यूम लगाने वाले पुरुष


अच्छी खुशबू अक्सर लोगों को आकर्षित करती हैं और लड़कियों को ऐसे लड़के पसंद आते हैं, जो हमेशा महकते हैं. साल 2009 में जनरल ऑफ कॉस्मेटिक साइंस में प्रकाशित स्टडी में भी इस बात को बताया गया था कि डीयो या परफ्यूम लगाने वाले पुरुष खुद को कॉन्फिडेंट पेश करने के साथ ही महिलाओं को भी आकर्षित करते हैं.

My Story : मैंने अपने पति की खुशी के लिए शराब पीना किया शुरू, महिला ने खोले राज


हाइजीन का ख्याल रखने वाले पुरुष


लड़कियों को लुक्स के साथ ही हाइजीन का ख्याल रखने वाले पुरुष भी खूब भाते हैं. कई स्टडी में इस बात को बताया जा चुका है कि अच्छे लुक और ड्रेसिंग सेंस के अलावा हाइजीन का ख्याल रखने वाले लड़के लड़कियों को अपनी तरफ ज्यादा आकर्षित करते हैं.