home page

Relationship Tips : इन इशारों से समझिये आपको हो गया है प्यार, नहीं रहेगा कोई कन्फ्यूजन

Relationship Tips : प्यार एक बेहद खूबसूरत एहसास है जो किसी भी व्यक्ति को कभी भी, किसी से भी हो सकता है। जब कोई इंसान प्यार में (love symptoms) होता है तो वह व्यक्ति एक अलग ही दुनिया में जीने लगता है। अगर आप किसी से प्यार करते हैं और कन्फ्यूज हैं, तो इन तरीकों से आप पहचान सकते हैं। आप प्यार में हैं या नहीं, इससे समझने के लिए आपको इन टिप्स को जानना होगा।
 | 

HR Breaking News (नई दिल्ली)। जब प्यार होता है तो क्या होता है, किस तरह की फीलिंग होती है, यह सवाल उन लोगों के मन में हमेशा होता है, जिन्होंने पहली बार इस एहसास को महसूस किया हो और उन्हें इसके बारे में पता न हो। दरअसल, जब प्यार होता है तब आपको इशारे कई मिलते हैं, लेकिन इन्हें समझना इतना आसान नहीं होता। आप उस शख्स के ख्यालों में खोए रहते हैं, लेकिन ऐसा तो अट्रैक्शन के वक्त भी होता है। तो फिर कैसे पहचाने कि प्यार और आकर्षण में क्या अंतर है। आपको जिसके लिए कुछ अलग लग रहा है, उससे वाकई में आपको प्यार है भी या नहीं। तो चलिए कुछ ऐसे इशारों के बारे में जानते हैं, जिससे आपको समझ में आ जाएगा कि आपके दिल में बजी घंटी सही है या नहीं। 
 

उनकी फिक्र खुद से ज्यादा करते हैं


कुछ ही दिन में अगर आप किसी की फिक्र खुद से ज्यादा करने लगे, तो ऐसा कहना मुमकिन होगा कि आपको प्यार हो गया है। जब आप किसी के प्यार में होते हैं, तो असल मायने में आपको उनकी चिंता होने लगती हैं। आप उनके खाने से लेकर उनकी हर एक चीज की फिक्र करते हैं। अगर आपके सामने उस शख्स की कोई बुराई करे, तो आप सुन नहीं पाते हैं। यह सब प्यार के इशारे हैं।


​यादों में खोए रहना


जब आपको किसी से प्यार हो जाता है, तो आप हर वक्त उस शख्स के ख्यालों में खोए रहते हैं। आप उसकी हर एक बात को नोटिस करते हैं और उन्हें कॉपी करने की कोशिश करने लगते हैं। आपकों अपने हर एक काम में उनका ख्याल आता है और उनका जिक्र किए बिना आप अपने दोस्तों के सामने भी रह नहीं पाते हैं। अगर आपके साथ ऐसा हो रहा है, तो यकीनन आप प्यार में हैं।
 

​फ्रेंड्स के साथ करते हैं शेयर


प्यार होने के बाद आप अपने दोस्तों से अपने दिल की बात शेयर करते हैं। प्यार होने के बाद कई तरह के इशारे मिलते हैं और जब आप दोस्तों संग इसे शेयर करते हैं, तो वे बता देते हैं कि आपके दिल में क्या है। वे आपसे अपने अनुभव भी शेयर करते हैं, जिससे आपको समझने में आसानी होती है कि आप प्यार में हैं या सिर्फ वह शख्स आपका आकर्षण है।
 

​म्यूजिक सुनने का करता है मन


प्यार होने के बाद अक्सर देखा गया है कि लोग म्यूजिक खूब सुनने लगते हैं। वे प्यारभरे गाने सुनना पसंद करते हैं, जो उन्हें एक सुकून देता है। जब आपको किसी से प्यार होता है तो आप ज्यादातर रोमांटिक गाने सुनना पसंद करते हैं। अब आप समझ जाइए कि आप रोमांटिक गाने इतने ज्यादा क्यों सुन रहे हैं। आपको वही गाने पसंद आने लगते हैं, जिनमें कपल्स एक-दूसरे में खोए दिखते हैं।