home page

पंजाब के आंदोलनकारी कर्मचारियों के समर्थन में रोडवेज कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

हिसार। पंजाब रोडवेज पनबस व पीआरटीसी के कच्चे कर्मचारियों की ओर से चलाए जा रहे आंदोलन के समर्थन में हरियाणा रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी के आह्वान पर हिसार डिपो में कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद डिपो महाप्रबंधक के मौजूद न होने पर लेखाधिकारी सुनीता शर्मा को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह
 | 
पंजाब के आंदोलनकारी कर्मचारियों के समर्थन में रोडवेज कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

हिसार। पंजाब रोडवेज पनबस व पीआरटीसी के कच्चे कर्मचारियों की ओर से चलाए जा रहे आंदोलन के समर्थन में हरियाणा रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी के आह्वान पर हिसार डिपो में कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद डिपो महाप्रबंधक के मौजूद न होने पर लेखाधिकारी सुनीता शर्मा को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के नाम ज्ञापन सौंपा गया। तालमेल कमेटी ने हरियाणा सरकार से भी मांग की कि वह रोडवेज कर्मचारियों की लंबित मांगों व समस्याओं का समाधान करें। प्रदर्शन व गेट मीटिंग की अध्यक्षता तालमेल कमेटी की तीनों यूनियनों के डिपो प्रधान रामसिंह बिश्नोई, राजकुमार चौहान व रमेश माल ने की।

9वे दिन भी जारी है बस कर्मचारियों की हड़ताल, गुस्साए कर्मचारियों का कंडक्टर पर फूटा गुस्सा, आज सीएम करेंगे कर्मचारियों के साथ बैठक


गेट मीटिंग व प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों को संबोधित करते हुए तालमेल कमेटी के वरिष्ठ सदस्य एवं हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ के राज्य अध्यक्ष दलबीर किरमारा ने पंजाब रोडवेज पनबस व पीआरटीसी के कच्चे कर्मचारियों के आंदोलन का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि ये कर्मचारी गत छह सितम्बर से आंदोलन चला रहे हैं लेकिन पंजाब सरकार इनकी मांग को अनसुना करके प्रताडऩा की कार्रवाही कर रही है जो निंदनीय है। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, पंजाब रोडवेज के बेड़े में 10 हजार बसें शामिल करने सहित अन्य मांगों को शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने पंजाब सरकार से अपील की कि वह इन कर्मचारियों के आंदोलन पर विचार करे और उनकी मांगों को पूरा करे। यदि पंजाब सरकार ने इन कर्मचारियों की मांगे नहीं मानी और प्रताडऩा की कार्रवाई का प्रयास किया तो हरियाणा रोडवेज का कर्मचारी भी इनके समर्थन में आंदोलन चलाने से गुरेज नहीं करेगा।दलबीर किरमारा ने हरियाणा सरकार से भी मांग की कि वह हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की मांगों व समस्याओं पर भी यथाशीघ्र ध्यान दें। उन्होंने वर्ष 2016 से नियुक्त कर्मचारियों को पक्का करने, कर्मचारियों के एसीपी स्केल, ग्रेड पे, ओवरटाइम पॉलिसी लागू करने, बोनस का भुगतान करने, टीए का भुगतान करने व हरियाणा रोडवेज के बेड़े में 10 हजार बसें शामिल करके बेरोजगारों को स्थाई रोजगार देने की मांग भी दोहराई। उन्होंने कहा कि लॉकडाऊन के बाद विभाग के मंत्री व उच्चाधिकारियों ने तालमेल कमेटी से कोई बैठक नहीं की है। ऐसे में विभाग के मंत्री व अधिकारियों को शीघ्र बैठक बुलाकर मांगों व समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए अन्यथा हरियाणा रोडवेज का कर्मचारी भी चुप नहीं बैठेगा।

अमरिंदर सिंह की पंजाब में आंदोलन न करने की अपील से मचा सियासी बवाल, विपक्ष के साथ-साथ किसान भी विरोध में उतरे


प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए सर्व कर्मचारी संघ के वरिष्ठ नेता सुरेन्द्र मान व ओमप्रकाश माल, रोडवेज नेता कमल निंबल, जयभगवान बडाला व सुभाष ढिल्लो ने सरकार की निजीकरण नीतियों की आलोचना की और पंजाब के कर्मचारियों का समर्थन किया। मंच संचालन करते हुए वरिष्ठ नेता कुलदीप पाबड़ा व सतपाल डाबला ने हरियाणा सरकार के समक्ष कर्मचारियों की लंबित मांगों का ब्यौरा रखा।
प्रदर्शन में उपरोक्त के अलावा जोगिन्द्र पंघाल, सतीश गुरी, जोगिन्द्र बड़सी, दर्शन जांगड़ा, जोगिन्द्र पंघाल, सोनू मोर, पवन पूनिया हांसी, अमरलाल, रामफल कादियान, राजेेश शर्मा, जगदीश सैनी, ईश्वर खरकड़ी, दलीप सैनी, संदीप सैनी, रोहताश, राजेश मैकेनिक, अशोक मैकेनिक, विकास पिलानिया, अजय दुहन, हनुमान, सतपाल संडोल, सुदर्शन, संतकुमार, अजीत मुंदलिया, वेदप्रकाश उप निरीक्षक, नंदलाल, नगेन्द्र जांगड़ा, युगप्रवेश, रामफल जमावड़ी, अमित लोहारी, विक्रम कुंभा, अशोक, रामगोपाल, राजकुमार किनाला, संदीप चालक, कृष्ण सैनी, बजरंग, नरेन्द्र खरड़, जयबीर किरमारा, संजय शर्मा, मनीष चहल, सुरेश कुमार व विजय चैहडक़ला सहित अनेक कर्मचारी शामिल हुए।