home page

Haryana के इस इलाके में एक झटके में रॉकेट बनी प्रोपर्टी, 88 प्रतिशत बढ़े दाम

Haryana property Rates : बीते कुछ समय में हरियाणा के विकास की रफ्तार तेज हुई है। यहां पर कई इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की शुरुआत हुई है। अब हरियाणा का एक जिला खूब उभर रहा है, जिसके चलते यहां पर प्रोपर्टी के रेट में उछाल (Property Rate Hike ) देखने को मिला है। अब तक इस इलाके में 88 प्रतिशत प्रोपर्टी के दाम बढ़ चुके हैं। आइए खबर के माध्यम से विस्तार से जानते हैं इस बारे में-
 | 
Haryana के इस इलाके में एक झटके में रॉकेट बनी प्रोपर्टी, 88 प्रतिशत बढ़े दाम

HR Breaking News (Haryana property Rates) हरियाणा में बीते कुछ समय में इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की शुरुआत और विकास की गति तेज होने के बाद प्रोपर्टी के दामों (Haryana property Rates) में भी तेजी देखी गई है। इन दिनों हरियाणा का एक इलाका खूब तरक्की कर रहा है, जिसके चलते यहां पर प्रोपर्टी के भाव रॉकेट बन गए हैं। यहां पर प्रोपर्टी के दाम 88 प्रतिशत बढ़ गए हैं।


गुरुग्राम जिले का ये इलाका कर रहा खूब तरक्की 


हरियाणा के गुरुग्राम जिले के सोहना (Real Estate Growth in Sohna) इलाके में प्रोपर्टी के रेट लगातार बढ़ रहे हैं। एनसीआर के रियल एस्टेट परिदृश्य में सोहना ने एक ही बार में कई इलाकों को पीछे छोड़ दिया है। एक ऐलीवेटेड कॉरिडोर ने सोहना इलाके को नया रूप दे दिया है। इस वजह से बीते 3-4 सालों में ही सोहना के बदलते स्वरूप से रेजिडेंशियल और इन्वेस्टमेंट कॉरिडोर खूब तरक्की कर रहा है।

क्यों बढ़ रहे यहां प्रोपर्टी के भाव 


गुरुग्राम के इस इलाके में एक दर्जन से अधिक नामी रियल एस्टेट डेवलपर्स (real estate developers) की मजबूती ने सोहना को एक आधुनिक भविष्य के लिए तैयार शहरी क्षेत्र के रूप में स्थापना की गई है। अब इस इलाके में भारत की रियल एस्टेट कंपनियों अलावा दुबई की नामी कंपनी भी फ्लैट बना रही है और उन्हें बेचकर आमदनी कमा रही है। आज के समय में यहां पर घर खरीददारो की संख्या बढ़ रही है और साथ ही निवेशकों का भरोसा भी मजबूत हुआ है।

 

क्या है सोहना क्षेत्र की खासियत


जानकारी के लिए बता दें कि सोहना क्षेत्र की खास बात (Specialties of Sohna area) यहां की समावेशी प्रकृति है। गुरुग्राम का यह इलाका सिनियर सिटीजन से लेकर युवा प्रोफेशनल्स तक के लोगों के लिए पहली पसंद बन गया है और किफायती आवास (Sohna Area Affordable Housing)  को ढूंढने को लेकर लक्जरी जीवनशैली की चाह रखने वालो तक और हर वर्ग के लोगों के लिए यह इलाका पहली पसंद बन गया है। इसके साथ ही बेहतर कनेक्टिविटी, नई हाउसिंग प्रोजेक्ट, अपेक्षाकृत शांत वातावरण और आधुनिक सुविधाओं ने गुरुग्राम के सोहना इलाके को आवासीय ऑप्शन बना दिया है। अब इस इलाके में लोगोंर को अफोर्डेबल, मिड-सेगमेंट और प्रीमियम तीनों श्रेणियों के घर मिल रहे हैं। 

 

2015 से 2025 तक सोहना की रियल एस्टेट कीमतें


रिपोर्ट के अनुसार 2015 से 2025 तक रियल एस्टेट कीमतों (Real estate prices from 2015 to 2025) में जिन पांच क्षेत्रों को शामिल किया गया है, उनमे सोहना भी शामिल है। रिपोर्ट के अनुसार सोहना में प्रॉपर्टी की कीमतों में 88 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। यहां पर 2015 में प्रति वर्ग फुट की कीमत 3,600 रुपये थी, जो Q1 2025 तक बढ़कर लगभग 6,780 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गई है। इससे पता चलता है कि सोहना अब उभरते इलाके के साथ ही स्थिर मांग, बेहतर इन्वेस्टमेंट वाला एक परिपक्व रियल एस्टेट बाजार के तौर पर विकसित हो रहा है। इस वजह से यहां इन्वेस्टर्स की मजबूत भागीदारी बनी हुई है।

किन प्रोजेक्ट से बना ये इलाके हिट


गुरुग्राम के सोहना एलिवेटेड कॉरिडोर (Sohna Elevated Corridor, Gurugram)  ने राजीव चौक से सोहना तक की यात्रा को आसान बना दिया है, वहीं, दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे से कनेक्शन ने इस इलाके को राष्ट्रीय स्तर के रोड नेटवर्क से कनेक्ट कर दिया है। इसके साथ ही सदर्नपेरिफेरल रोड और गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन (Golf Course Extension) क्षेत्र के जरिए गुरुग्राम के बिजनेस और कमर्शियल हब से सोहना के संपर्क को मजबूती मिली है। कई प्रोजेक्ट की शुरुआत के बाद इलाका कामकाजी प्रोफेशनल्स के लिए आकर्षक बनता जा रहा है।


ये बड़े ब्रांड कर रहे फ्लैट्स का विस्तार


सिर्फ इतना ही नहीं डेवलपर्स की मौजुदगी ने भी सोहना इलाके को नई रफ्तार दी है। यहां पर सिग्नेचर ग्लोबल, गोदरेजप्रॉपर्टीज, एम3एम इंडिया, वाटिका ग्रुप, बीपीटीपी, एमार, जे एस्टेट और एलान ग्रुप जैसे डेवलपर्स ने प्रीमियम सेगमेंट तक प्रोजेक्ट के जरिए रियल एस्टेट बाजार (Sohna real estate market) में भरोसा मजबूत किया है। सोहना को हाई-राइज अपार्टमेंट्स, इंटीग्रेटेड टाउनशिप्स, लक्जरी फ्लैट्स आदि यहां पर पूर्ण और आत्मनिर्भर शहरी अनुभव देते हैं।

सशक्त और भरोसेमंद आवासीय गंतव्य बना सोहना इलाका 


जे एस्टेट्स के फाउंडर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर का कहना है कि सोहना इलाका (sohna area updates) अब एक सशक्त और भरोसेमंद आवासीय गंतव्य बन गया है। इस इलाके में बेहतर सड़क संपर्क, योजनाबद्ध शहरी विकास और आधुनिक हाउसिंग प्रोजेक्ट ने इसे एक वरिष्ठ नागरिकों, युवा और परिवारों के लिए अट्रेक्टिव बना दिया है। यहां पर किफायती से लेकर लक्जरी ऑप्शन के चलते सोहना को नए गुरुग्राम का प्रमुख रेजिडेंशियल डेस्टिनेशन बनता जा रहा है।

बेस्ट रियल एस्टेट हब बना सोहना 


गुरुग्राम में सीनियर लिविंग इलाका (Senior Living Areas in Gurugram)  भी अब तरक्की कर रहा है। यहां की बदलता फैमिली स्ट्रक्चर, बढ़ती उम्र और बुजुर्ग यहां पर सुरक्षित और स्वतंत्र जीवन बिताने के लिए विकास को बढ़ावा दे रहे हैं। यहां पर बनाए गए सीनियर लिविंग प्रोजेक्ट्स बुजुर्गो की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं और शहरी आवास की कमी को भी दूर कर सकते हैं। सब मिलाकर सोहना निवेश और आवास का ऐसा संगम है, जो इसे बेस्ट रियल एस्टेट हब बनाता है।