Sasur Bahu Story : बेटे की गैरहाजिरी में ससुर ने बहू के साथ बनाए संबंध, महिला ने सुनाई पूरी कहानी
सरकारी स्कूल में पढ़ाने वाली एक टीचने अपने ससुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसका पति काम से बाहर चला जाता था। घर पर अकेली पाकर ससुर उसके साथ गंदी हरकतें करता था। आइए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं।
HR Breaking News (नई दिल्ली)। एक महिला ने अपने ससुर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि पति की गैरहाजिरी में उसके ससुर ने कई बार उसका यौन उत्पीड़न किया। उस पर संबंध बनाने के लिए दबाव डाला। पति से शिकायत करने पर उसने भी पिता का ही पक्ष लिया और इसे जायज ठहरा दिया।
पति का छोड़ दिया घर
ये भी पढ़ें : Chanakya Niti: करेक्टरलेस महिलाओं की होती है ये पहचान, जिंदगी को कर देती है बर्बाद
पति व ससुर से आजिज आकर अब वह किराये के मकान में रह रही है। पीड़ित महिला सरकारी स्कूल में शिक्षिका है, जबकि आरोपी ससुर आइबी (इंटेलिजेंस ब्यूरो) में बड़े पद पर तैनात है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, पीड़ित महिला साकेत इलाके में रहती है और दिल्ली सरकार के एक विद्यालय में शिक्षिका है। उसका आरोप है कि जून 2014 में उसकी शादी पालम निवासी युवक से हुई थी। पीड़ित महिला का पति एक सरकारी कंपनी में इंजीनियर है और उसकी तैनाती उत्तर प्रदेश के ललितपुर में है।
शादी के बाद से रखते लगा था बुरी नजर
ये भी पढ़ें : Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने बताई असंतुष्ट महिला की पहचान
वह साप्ताहिक अवकाश पर दिल्ली आता है। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका ससुर उस पर बुरी नीयत रखने लगा। रात में सास के सो जाने पर वह उसके कमरे में आकर छेड़छाड़ करता था। उसने कई बार शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया।
नहाते समय बाथरूम में बनाया वीडियो
मना करने पर जान से मार देने व बेटे से तलाक करवाकर जिंदगी बर्बाद करने की धमकी भी दी। पीड़िता का आरोप है कि उसके ससुर ने नहाते समय बाथरूम में उसका वीडियो भी बना लिया है, जिसके आधार पर वह उसे ब्लैकमेल कर रहा है।
ये भी पढ़ें : Relationship: महिलाएं 40 की उम्र में पुरुषों के साथ करना चाहती हैं ये काम, नहीं कर पाती अपने आप पर काबू
पीड़िता ने महिला आयोग, उपराज्यपाल व गृहमंत्री से इसकी शिकायत की है। महिला की शिकायत पर थाना महरौली पुलिस ने जीरो एफआइआर दर्ज कर मामला पालम थाने को ट्रांसफर कर दिया है। पालम थाना में केस दर्ज कर लिया गया है।
