जेठ-भाभी की कहानी : जेठ से इश्क कर बैठी महिला, 2 बच्चों को पीछे छोड़ रात के अँधेरे में हुई नौ दो ग्यारह

HR Breaking News, New Delhi : अब इसे प्यार कहें या फिर कुछ और..लेकिन दो बच्चों की मां अपने जेठ के साथ नई दुनिया बसाने के लिए गायब हो गई। पति को जब पता चला तो वो सदमे में चला गया। उसे यकीन नहीं हुआ कि उसके पीठ पीछे उसकी पत्नी किसी और के साथ इश्क में डूबी थी। पूरी कहानी बिहार के मुंगेर जिले से कनेक्टेड है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आइए बताते हैं अजब-गजब इश्क की रियल कहानी।
पति परदेस में करता था मजदूरी
असरगंज थाना क्षेत्र के मकवा गांव में रहने वाले त्रिपुरारी साह की शादी बेगूसराय में रहने वाली नर्मदा से साल 2007 में हुआ था। दोनों की जिंदगी खुशहाल थी। इनके दो बच्चे भी हुए। शादी के कुछ साल बाद गृहस्थी को संभालने के लिए त्रिपुरारी साह मुंबई चला गया। वो वहां मजदूरी का काम करता था। गांव में वो अपनी पत्नी को पैसे भेजा करता था ताकि घर की स्थिति संभाली जा सकें और बच्चे की परवरिश अच्छे से हो पाएं।
रिश्ते में लगने वाले जेठ के साथ हुआ इश्क
पति की गैर मौजूदगी में नर्मदा का रिश्ता पड़ोस में रहने वाले कैलाश साह से जुड़ गया। वो रिश्ते में उसका जेठ लगता था। चार बच्चों के पिता के साथ उसका प्यार परवान चढ़ने लगा। दोनों घंटों फोन पर बातें करने लगे थे। कहते हैं प्यार छुपता कहा हैं। कुछ दिन पहले इस बात की भनक त्रिपुरारी साह को हुई और इस बात को लेकर दोनों फैमिली के बीच बहस भी हुई। इस घटना के चार दिन बाद प्यार के खुमार में डूबी महिला जेठ के साथ फरार हो गई। इतना ही नहीं वो अपने साथ दोनों बच्चों को भी लेकर चली गई।
पूरा घर खाली करके हुई गायब दो बच्चों की मां
जब इस बात का पता पति को लगा तो वो घर पहुंचा और पूरा घर खाली था। शादी में मिले जेवरात के साथ-साथ वो कपड़े, अनाज सब लेकर चली गई। जिसके बाद पीड़ित पति थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया। उसने कैलाश समेत चार लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत पत्र दिया। उसने बताया कि करीब 2 साल से मेरी पत्नी बगल के ही कैलाश शाह से फोन से बात करती थी। इसे लेकर हमारे बीच लड़ाई भी होती थी। 23 जनवरी को पता चला कि वो उसके साथ फरार हो गई है। पुलिस फरार नर्मदा और कैलाश की खोजबीन कर रही है।