home page

Delhi NCR वालों का सफर होगा आसान, हवा में उड़ेगी टैक्सी, 90 मिनट का सफर होगा 10 मिनट में पूरा

Air Taxi in Delhi-NCR : दिल्ली एक भीड़भाड़ वाला शहर है और यहां अक्सर काफी भीड़ भाड़ ओर जाम देखने को मिलता है, जिस वजह से लोगों को काफी परेशानी होती है, लेकिन अब जल्द ही दिल्ली वालों का सफर आसान बनाने के लिए एक अहम पहल की गई है। अब यहां पर टैक्सी हवा में उड़ती नजर आती है। इससे 90 मिनट का सफर केवल 10 मिनट में पूरा हो सकेगा। आइए खबर में जानते हैं इस बारे में -
 | 
Delhi NCR वालों का सफर होगा आसान, हवा में उड़ेगी टैक्सी, 90 मिनट का सफर होगा 10 मिनट में पूरा

HR Breaking News (Air Taxi in Delhi-NCR) अगर आप भी दिल्ली-एनसीआर के रहने वाले हैं और आपको भी कहीं आने-जाने के लिए जाम की परेशानी होती है तो ये खबर आपके लिए फायदेमंद होने वाली है। दरअसल, अब दिल्ली वालों के सफर को आसान बनाने के लिए एयर टैक्सी (Air Taxi in Delhi)  की सुविधा दी जाने वाली है। इन एयर टैक्सी से 90 मिनट का सफर केवल 10 मिनट में पूरा हो सकेगा। आइए खबर के माध्यम से विस्तार से जानते हैं इस बारे में-

 

दिल्ली-एनसीआर में शुरू होगी एयर टैक्सी सुविधा 


सबसे पहले तो आपको यह बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में भी एयर टैक्सी चलाने का प्लान तैयार किया जा रहा है, जिसके लिए ब्लूप्रिंट भी तैयार हो गया है। एयर टैक्सी के चलते दिल्ली से गुरुग्राम (Delhi to Gurugram route ) जाने के लिए आसमान का रास्ता क्लियर किया जाएगा। अब जाम के चलते लोग हवा में उड़ती टैक्सी से ट्रेवल कर सकेंगे। 

 

कितना रह जाएगा दिल्ली से गुरुग्राम का सफर


भारतीय उद्योग परिसंघ –CII (Confederation of Indian Industry –CII) की नई रिपोर्ट में दिल्ली-एनसीआर में एयर टैक्सी सुविधा शुरू करने का प्लान किया जा रहा है। इसके तहत दिल्ली, गुरुग्राम और जेवर एयरपोर्ट को हवाई रास्ते (Airways to Jewar Airport) से कनेक्ट किया जाएगा। इसका फायदा यह होगा कि जिस गुरुग्राम से आप कनॉट प्लेस एक-डेढ़ घंटे में पहुंचते हैं। वहीं, अब यह सिर्फ 7 से 10 मिनट में पूरा हो जाएगा।

जानिए क्या होंगे एयर टैक्सी के फायदे


अब इस प्लान के अनुसार, बता दें कि ये एयर टैक्सी (air taxi ke fayde) छोटी इलेक्ट्रिक उड़ने वाली गाड़ियां ही होंगी, जो हेलिकॉप्टर के जैसे ही ऊपर उठेंगी और तय जगह पर नीचें आएंगी। CII की रिपोर्ट के मुताबिक पहले इन एयर टैक्सी का ट्रायल (air taxi trial) होगा और अगर सब कुछ ठीक रहता है तो फिर बाद में आम लोगों के लिए इसकी शुरुआत होगी। इससे दिल्ली वालों को ट्रेफिक से छुटकारा मिलेगा और समय भी बचेगा। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक तकनीक होने के चलते प्रदूषण में भी कमी आएगी।

कैसा होगा एयर टैक्सी का रास्ता 


भले ही दिल्ली-एनसीआर में एयर टैक्सी (air taxis in Delhi NCR )  की शुरुआत हो सकती है, लेकिन फिर भी ये रास्ता इतना आसान नहीं है, क्योंकि पहले से ही दिल्ली का आसमान पहले ही विमानों से भरा रहता है। ऐसे में शासन को इन एयर टैक्सी (first air taxi will ) के लिए नए नियम, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और खास लैंडिंग के लिए पूरी जगह का विस्तार करना होगा। सरकार और विमानन एजेंसियों की मंजूरी से ही ऐसा संभव होगा। रिपोर्ट के अनुसार 2026 से 2028 के बीच एयर टैक्सी के ट्रायल के काम की शुरुआत होगी। सब कुछ सही रहता है तो आगामी सालों में दिल्ली से गुरुग्राम जाना एयर टैक्सी से होगा।