Delhi NCR की तर्ज पर यूपी के ये जिले होंगे विकसित, योगी सरकार ने बनाया मास्टर प्लान
UP News : उत्तर प्रदेश के विकास के लिए योगी सरकार ने कवायद शुरू कर दी है। अब उत्तर प्रदेश (UP govt new plan) के कई जिले दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर विकसित किए जाएंगे। इसके लिए प्रदेश की योगी सरकार (yogi sarkar) ने बड़ा मास्टर प्लान तैयार किया है। आइये जानते हैं कौन से जिलों को इस प्लान में शामिल किया गया है।
HR Breaking News (UP Govt Plan)। उत्तर प्रदेश के कई शहर व जिले आधुनिक सुविधाओं के मामलों में देशभर में फेमस हैं। अब प्रदेश के कई जिलों में अत्याधुनिक सुविधाओं के दायरे को और बढ़ाया जाएगा। इन जिलों को दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) की तर्ज पर डेवलप करने का मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। खुद सीएम योगी इस पूरे प्लान की निगरानी कर रहे हैं। इस प्लान के सिरे चढ़ने के बाद उत्तर प्रदेश (UP News) में कई जिलों की पहचान विश्व स्तर पर होगी।
8 जिलों को किया जाएगा डेवलप-
उत्तर प्रदेश के आठ जिलों को चयनित करते हुए अब इनको दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR News) की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। प्रदेश में विकास के लिए नया कानून बनाकर इस दिशा में आगे कदम बढ़ाए जा रहे हैं। कानपुर शहर के आसपास के क्षेत्र को अब देश दुनिया में नई पहचान मिलने वाली है। राज्य में 'उत्तर प्रदेश राज्य राजधानी क्षेत्र (state capital region) और अन्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण अधिनियम, 2024' (Area Development Authority Act) बनाकर विकास की दिशा में कदम बढ़ाने की कवायद चल रही है।
जानिये क्या है सरकार का मास्टर प्लान -
उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के समग्र विकास के लिए प्रदेश में नया कानून बनाकर योजनाबद्ध तरीके से 8 जिलों में विकास करेगी। इसके लिए मास्टर प्लान (UP new master plan) तैयार कर कार्यों की प्रोग्रेस जांचने के लिए विशेषज्ञों की निगरानी टीम भी गठित की जाएगी।
रिहायशी व औद्योगिक क्षेत्रों भी को मिलेगा नया रूप-
उत्तर प्रदेश में आगामी कुछ समय में 8 जिलों का स्वरूप पूरी तरह से बदला हुआ नजर आएगा। दिल्ली-एनसीआर (delhi NCR news) की तर्ज पर विकसित किए जाने वाले इन जिलों में लोगों को अत्याधुनिक सुविधाएं मिल सकेंगी। इन जिलों में हाईटेक सिटी और न्यू टाउनशिप (new township in UP) नए आयाम स्थापित करेंगी। बड़े बड़े शॉपिंग मॉल सहित स्वास्थ्य और शिक्षा की बेहतर सुविधाएं लोगों को मिलेंगी। इसके साथ ही रिहायशी व औद्योगिक क्षेत्रों को भी नया रूप आकार दिया जाएगा।
बदल जाएगा इन जिलों का नजारा -
उत्तर प्रदेश (UP latest news) के बांदा, हमीरपुर, फतेहपुर, औरैया, कन्नौज, कानपुर नगर और कानपुर देहात सहित जालौन जिलों का नजारा निकट भविष्य में पूरी तरह से बदला हुआ नजर आएगा। इन जिलों में 20 हजार से अधिक वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को डेवलप किया जाएगा। इसके बाद राज्य के औद्योगिक, ट्रांसपोर्टेशन और आर्थिक विकास को और गति मिलेगी।
भूमि के उचित उपयोग पर फोकस -
उत्तर प्रदेश सरकार का नया प्रोजेक्ट (UP govt new project) राज्य में विशेष आर्थिक जोन को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होगा। राज्य में पर्यावरण और विकास का बेहतर संतुलन बनाने के लिए सरकार की ओर से भूमि उपयोग नियंत्रण (UP land use control policy) की नीति तैयार किए जाने पर भी मंत्रणा चल रही है। मास्टर प्लान-2051 के अनुसार क्षेत्रीय भूमि उपयोग की रूपरेखा तैयार कर प्रदेश में आवासीय, औद्योगिक, वाणिज्यिक सहित खेती भूमि (agriculture land) का उचित वर्गीकरण सुनिश्चित किया जाएगा।
कानपुर विकास प्राधिकरण करेगा नियम तय-
मास्टर प्लान 2051 (UP master plan 2051) को सिरे चढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार ने GIS तकनीक को आधार बनाया है। कानपुर विकास प्राधिकरण (Kanpur Development Authority) की ओर से कानपुर के साथ लगते 8 जिलों को दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर विकसित करने के लिए योजना तैयार की जाएगी। इसके अलावा उचित भूमि उपयोग को लेकर औद्योगिक और आर्थिक विकास के नियम भी तय की जाएंगे।
कानपुर क्षेत्र में हो सकेगा अधिक विकास-
कानपुर सहित इसके साथ लगते जिलों को दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर विकसित करने के लिए कानपुर रीजनल इंटीग्रेटेड ऑथोरिटी (Kanpur Regional Integrated Authority) बनाई गई है। इस ऑथोरिटी के जिम्मे विकास कार्यों की मॉनिटरिंग सहित कई तरह के काम होंगे।
