Toll Tax पर इन लोगों को मिलती है छूट, जान लें बिना टैक्स दिए कितनी बार कर सकते हैं क्रॉस
toll tax rule - लोगों के सफर को आसान बनाने के लिए आज एक से बेहतरीन एक एक्सप्रेसवे और हाईवे बनाए जा रहे हैं। जब आप हाईवे से एक शहर से दूसरे शहर जाते हैं तो टोल प्लाजा से होकर गुजरना पड़ता है। जहां पर हर वाहन चालक को टोल टैक्स देना होता है। लेकिन कई बार आपने देखा होगा कि कुछ लोग बिना टोल दिए ही प्लाजा क्रॉस कर लेते हैं। क्या आप जानते हैं कि छूट किन लोगों को मिलती है और वह कितनी बार बिना टैक्स दिए टोल प्लाजा (Toll Plaza) से गुजर सकते हैं। चलिए नीचे खबर में जानते हैं -
HR Breaking News (ब्यूरो)। आपने अक्सर देखा होगा कि जब भी आप टोल टैक्स (toll tax) से गुजरते हैं तो कुछ लोग अपना कार्ड दिखाकर टोल से बच जाते हैं। हमारे ये टोल टैक्स एग्जेंप्शन लेना भौकाल माना जाता है। लेकिन टोल माफ हर किसी का नहीं होता है।
टोल टैक्स एग्जेंप्शन हासिल करने का मौका कुछ सलेक्टेड लोगो को ही मिलता है। इसका मतलब इसमें कुछ ऑफिसर्स ही टोल टैक्स पर कार्ड दिखाकर बिना टोल टैक्स दिए आगे बढ़ सकते हैं। लेकिन इसमें कौन लोग शामिल हैं किन लोगों को टोल टैक्स नहीं देना भरना पड़ता है। इसके अलावा वो टोल टैक्स एग्जेंप्शन (Toll Tax Exemption) का फायदा कितनी बार उठा सकते हैं इसकी पूरी डिटेल्स यहां जानिये -
टोल टैक्स पर छूट
वैसे जिन लोगों को टोल टैक्स पर छूट मिलती है, उनको लेकर आपके जहन में कई सवाल आते होंगे। कि जो जिन लोगों का टोल माफ होता है अगर वो अपनी पर्सनल कार से सफर करते है, तब भी उन्हें टोल टैक्स (toll tax) में छूट मिलती है? या वो टोल टैक्स प्लाजा को कितनी बार फ्री में क्रॉस कर सकते हैं। यहां हम आपको इन सब सवालों के जवाब के साथ आपको ये भी बताएंगे कि किन लोगों को टोल टैक्स में छूट मिलती है।
इन्हें नहीं भरना पड़ता टोल टैक्स
प्रेसिडेंट या चीफ प्रेसिडेंट (President or Chief President) जैसे लोगों के आलावा भी कई लोग हैं जिन्हें छूट मिलती है, इसमें यूनिफॉर्म्ड ऑफिसर्स आते हैं जिसमें पुलिस वाले, सेना के लोग या पैरामिलिटरी के लोग आते हैं। नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के मुताबिक, जो भी सेंटर या स्टेट के यूनिफॉर्म्ड लोग होते हैं, ये किसी सरकारी काम से जा रहे हैं या सेना का जवान छुट्टी से आ रहा है या वापिस सेना जॉइन करने जा रहा है तो ऐसे में ये टोल से एग्जेंप्टेड होते हैं। यानी जो लोग अपनी ड्यूटी पर होता है तो उसका टोल माफ होता है।
जो यूनिफॉर्म्ड लोग होते है वो तो 24 घंटे सर्विस पर रहते हैं, इस हिसाब से वो टोल प्लाजा से किसी भी कार से जितनी बार जाना चाहें जा सकते हैं, उनका हर बार टोल माफ होता है।