Delhi-NCR Weather Update : मौसम विभाग ने बताया, दिल्ली-NCR वालों को इस दिन गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली-एनसीआर वालों को दो-तीन दिन से गर्मी बहुत परेशान कर रही है। मई के महीने में ठंड रहने के बाद अब जून का महीना आग बरसा रहा है। शनिवार शाम आसमान में बादल जरूर छाए रहे थे। लेकिन बारिश नहीं हुई। हाल ही में मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले दिनों में हल्की बारिश हो सकती है।
HR Breaking News (नई दिल्ली)। अप्रैल और मई के महीने ठंडे रहने के बाद जून में सूरज आग बरसाने लगा है। पसीने छुड़ा देने वाली गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। गर्मी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शनिवार को राजधानी का तापमान 41.8 डिग्री पहुंच गया। यह इस सीजन का सर्वाधिक अधिकतम तापमान है।
ये भी पढ़ें : Shaktikanta Das : 500 रुपये का भी नोट होगा बंद! RBI गवर्नर ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में पारे ने 44 डिग्री की छलांग लगा दी। एनसीआर में फरीदाबाद सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिल्ली-एनसीआर में अभी तीन दिन गर्मी के तेवर ऐसे ही रहेंगे। उसके बाद एक दो डिग्री तापमान नीचे होगा। हालांकि रात को बारिश हुई लेकिन गर्मी से राहत अभी नहीं मिलने वाली।
दिल्ली में दो-तीन दिन से गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल किया हुआ है। शुक्रवार को तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, यह शनिवार को बढ़कर 41.8 डिग्री पहुंच गया। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली के अधिकतर इलाकों में तापमान 42 डिग्री से ऊपर ही दर्ज हुआ।
ये भी पढ़ें : 22 जिलों और 37 तहसीलों से गुजरेगा UP का ये हाईवे, 700 किलोमीटर होगी लंबाई
मौसम विभाग की मानें तो अभी सप्ताह भर गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी बढ़ता रहेगा। 15 व 16 जून को जरूर तापमान 40 डिग्री के आसपास रहेगा लेकिन गर्मी से पसीने ही छूटेंगे। अभी आने वाले सप्ताह में बारिश के संकेत नहीं है। शनिवार को दिन में तेज धूप निकली। दोपहर दो बजे के आसपास आंशिक रुप से बादल छाए, शाम को तेज हवाओं से लगा कि तापमान में गिरावट होगी, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली।
मौसम विभाग ने रविवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना जताई है। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और 25-35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।
सबसे गर्म रहा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
ये भी पढ़ें : UP : कई सालों से पति गलत तरीके से बना रहा था संबंध, पत्नी ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज
शनिवार को दिल्ली का स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स इलाका सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस रहा। पूसा में 43.7 डिग्री, नजफगढ़ में 43.5, रिज व पालम में 42.5 डिग्री पीतमपुरा में 42.5, जाफरपुर में 42 डिग्री सेल्सियस रहा। एनसीआर में फरीदाबाद के बाद गुरुग्राम सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 41.9 दर्ज हुआ। नोएडा में तापमान 41.6, गाजियाबाद में 41.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
