UP में बनेंगे 88 और 64 किलोमीटर लंबे 2 नए एक्सप्रेसवे, अक्तूबर से शुरू हो जाएगा काम
UP News : उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से सरकार ने बढ़ा फैसला लिया है। यह उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। उत्तर प्रदेश में 88 और 64 किलोमीटर लंबे दो नए एक्सप्रेसवे बनाए जाएंगे। इनपर अक्तुबर से कार्य शुरू हो जाएगा। इससे प्रदेश के सड़क ढ़ांचे को एक नया मुकाम मिलेगा।

HR Breaking News (UP me expressway) उत्तर प्रदेश में सरकार की ओर से एक और सड़क परियोजना पर कार्य शुरू हो गया है। दो नए एक्सप्रेसवे बनाए जा रहे हैं, इनपर तमाम सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। सरकार की ओर से इसपर कार्य शुरू कर दिया गया है। लोगों को इससे काफी फायदा मिलेगा।
बनाए जाएंगे इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन
इस एक्सप्रेसवे पर चार्जिंग के लिए इलेक्ट्रिक स्टेशन बनाए जाएंगे। इससे वाहन चालकों को लाभ होगा। जो लोग इलेक्ट्रिक वाहन प्रयोग करते हैं, उनको हाईवे पर यहां सुविधा मिलेगी। एनएचएआई की ओर से इस पर कार्य चालू है। इससे ग्रीनरी को बढ़ावा मिलेगा। प्रदेश में यह हाईवे बनने से लोगों को बहुत लाभ होगा।
इतनी आएगी लागत
उत्तर प्रदेश में ग्वालियर और अलीगढ़ एक्सप्रेसवे (expessway in UP) पर चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। एनएचएआई का फैसला इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए लिया गया है।
4200 करोड रुपए से ग्वालियर एक्सप्रेसवे और 3400 करोड़ रुपए से अलीगढ़ एक्सप्रेसवे का निर्माण होना है। इससे यात्रा का समय बचेगा। एक्सप्रेसवे पर फूड प्लाजा और पेट्रोल पंप भी विकसित किए जाएंगे।
2 महीने में शुरू हो जाएगा सही तरह से काम
उत्तर प्रदेश में ग्वालियर और अलीगढ़ एक्सप्रेसवे (UP Aligarh expressway) का निर्माण कार्य 2 महीने में सहित रहे शुरू हो जाएगा। एक्सप्रेस वे 22 से 24 महीने में बनकर तैयार हो जाएंगे। दोनों एक्सप्रेस वे आगरा से शुरू होंगे।
एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ इलेक्ट्रिक चार्जिंग वहानों के लिए स्टेशन और फूड प्लाजा, पेट्रोल पंप, सीएनजी पंप विकसित किए जाएंगे। इसके लिए कार्य चालू कर दिया गया।
छह लेन बनाया जाएगा एक्सप्रेसवे
यह एक्सप्रेसवे (expressway) छह लेन बनाया जाएगा। इसमें निर्माण कार्य एनएचएआई (UP News) ग्वालियर और आगरा खंड की ओर से किया जाएगा। एन एच ए आई के अधिकारियों ने बताया है कि इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रयोग लगातार बढ़ रहा है, जिसके चलते नए मॉडल के तहत दोनों और दो-दो चार्जिंग पॉइंट लगाए जाएंगे।
एक समय में इन पर दो वहान चार्ज हो सकेंगे। 15 से 20 मिनट का समय लगेगा। अलीगढ़ एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ दो दो स्टेशनों का निर्माण होगा। यहां फूड प्लाजा और महिलाओं के लिए शौचालय बनाया जाएगा।
ऐसा होगा ग्वालियर एक्सप्रेसवे
4200 करोड़ रुपये से ग्वालियर (gawaliyar expressway) से रोहता, आगरा तक एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है। चंबल नदी पर हैंगिंग ब्रिज बनाया जाएगा। इसको लेकर अनुमति मिल गई है। अक्तूबर में एनएचएआई (NHAI) की ओर से ग्वालियर खंड पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। यह काम 24 महीने में पूरा होगा।
आगरा से ग्वालियर की दूरी रह जाएगी 88 किलोमीटर
यह एक्सप्रेसवे आगरा से ग्वालियर (gwaliyar expressway) तक की दूरी को कम कर देगा। इससे 88 किमी की आगरा और ग्वालियर की दूरी रह जाएगी। यह सफर डेढ़ घंटे में पूरा हो जाएगा। इस सफर में फिलहाल दो से ढाई घंटे लगते हैं।
यह एक्सप्रेसवे इनर रिंग रोड से तीसरे चरण में जुड़ेगा। इस एक्सप्रेसवे के माध्यम से यमुना एक्सप्रेसवे, लखनऊ एक्सप्रेसवे या फिर नेशनल हाईवे-19 तक पहुंचना आसान हो जाएगा।
अलीगढ़ एक्सप्रेसवे की क्या होगी खासियत
खंदौली से अलीगढ़ एक्सप्रेसवे (aligarh expressway) 64 किमी लंबा बनेगा। एक्सप्रेसवे यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा। हाथरस और अलीगढ़ पहुंचना आसान हो जाएगा। 3400 करोड़ रुपये की लागत से यह एक्सप्रेसवे अक्तूबर में बनना शुरू हो जाएगा।
इसपर भी काम 24 महीने में पूरा हो जाएगा। इससे खंदौली से टेढ़ी बगिया चौराहे तक रोड का चौड़ीकरण किया जाएगा। इसपर डिवाइडर बनाया जाएगा। टेढ़ी बगिया चौराहा से रामबाग चौराहे तक एलीवेटेड रोड बनेगा।