UP DA Hike : यूपी के सरकारी कर्मचारियों की मौज, डीए में जबरदस्त बढ़ौतरी का ऐलान
HR Breaking News (DA hike in UP)। कई दिनों से उत्तर प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारी महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी होने का इंतजार कर रहे थे। अब उत्तर प्रदेश (UP news) की योगी सरकार ने राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है।
कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (UP DA news) में सरकार ने तगड़ी बढ़ौतरी का ऐलान कर दिया है। अब कर्मचारियों को महंगाई से लड़ने में अधिक मदद मिलेगी। इसके साथ ही पेंशनर्स को डीआर (DA/DR hike 2025) में बढ़ौतरी होने से भी तगड़ा फायदा होगा।
डीए में की गई इतने प्रतिशत की बढ़ौतरी
उत्तर प्रदेश सरकार ने पिछले दिनों ही राज्य के सरकारी कर्मचारियों (UP govt employees) के डीए में बढ़ौतरी की थी। यह केंद्रीय कर्मचारियों की तर्ज पर बढ़ाया गया था। प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए जनवरी 2025 से लेकर जून 2025 तक 2 प्रतिशत डीए बढ़ौतरी (DA hike july 2025) लागू की गई थी।
इससे उत्तर प्रदेश के राज्य कर्मचारियों का डीए 53 प्रतिशत से बढ़कर 55 प्रतिशत हो गया है। अब अगली डीए बढ़ौतरी (DA hike) का इंतजार हो रहा है।
अगली डीए बढ़ौतरी पर अपडेट
सरकार की ओर से हर साल 2 बार डीए बढ़ौतरी (UP DA Hike July 2025) की जाती है। जनवरी व जून तक पहली छमाही के लिए तो डीए बढ़ौतरी हो चुकी है। अब जुलाई से लेकर दिसंबर तक महंगाई भत्ता बढ़ना है।
जब केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों के लिए डीए (Dearness Allowance) की घोषणा कर देगी तो यूपी सरकार भी इसे लेकर घोषणा कर सकती है। हालांकि अभी तक इस साल की दूसरी बढ़ौतरी को लेकर केंद्र व यूपी सरकार (UP govt) ने कोई आधिकारिक बयान या अपडेट नहीं दिया है।
अब बढ़ेगा इतने प्रतिशत डीए
अब जुलाई से लेकर दिसंबर तक तगड़ी डीए बढ़ौतरी (dearness allowance hike) देखने को मिल सकती है। AICPI के आंकड़े मई 2025 तक 144.0 के अंक पर हैं। अगर यह ग्राफ इससे थोड़ा और बढ़ता है तो केंद्रीय कर्मचारियों (central govt employees) के डीए में 4 प्रतिशत तक का इजाफा देखने को मिल सकता है।
इसी तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी डीए (DA/DR hike) चार प्रतिशत तक बढ़ाया जा सकता है। हालांकि इसके बारे में स्थिति दिवाली के पास ही क्लियर हो सकेगी।
प्रदेश सरकार देगी एक और बड़ा तोहफा
उत्तर प्रदेश सरकार (UP Govt) अपने राज्य के कर्मचारियों को इस साल में दूसरी डीए बढ़ौतरी की सौगात दीवाली तक दे सकती है। इसके बाद एक और बड़ा तोहफा अगले साल में योगी सरकार राज्य कर्मचारियों (UP employee's DA) को दे सकती है।
यह तोहफा उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों को केंद्र में 8वां वेतन आयोग (8th pay commission) लागू होने के बाद मिल सकता है। यूपी सरकार भी 8वें वेतन आयोग की तर्ज पर राज्य कर्मचारियों का वेतन बढ़ा सकती है। इस बारे में निर्णय अभी भविष्य पर टिका है।
