UP के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इजाफा, सैलरी में इतना इजाफा
UP News : उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी आई है। कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इजाफा हो गया रहा है। महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ौतरी की वजह से सैलरी में भी सीधी बढ़ोतरी होना तय है। कर्मचारियों की सैलरी में तगड़ी बढ़ोतरी होने से प्रदेश के लाखों कर्मचारियों के परिवारों को भी लाभ होगा। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी होना कंफर्म हो चुका है।
HR Breaking News (DA Hike Update) जुलाई 2025 से उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों को संशोधित महंगाई भत्ते का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। कर्मचारियों की सैलरी में महंगाई भत्ते (DA Hike latest update) में बढ़ोतरी होने से अच्छा खासा लाभ मिलेगा।
योगी आदित्यनाथ की सरकार लगातार कर्मचारियों के लिए बड़े कदम उठा रही है। इसी कड़ी में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में तगड़ा इजाफा होने से प्रदेश में खुशहाली और ज्यादा बढ़ेगी।
पिछली बार की कसर अब हो जाएगी पूरी
जनवरी 2025 से उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों को जो महंगाई भत्ता (DA Hike Update) मिल रहा है, उसमें कर्मचारियों के हाथ निराशा लगी थी। दरअसल, कर्मचारी तीन से चार प्रतिशत बढ़ोतरी का अनुमान लगा रहे थे। जबकि सरकार की ओर से मात्र 2% बढ़तरी की गई थी, लेकिन इस बार कर्मचारियों की कसर पूरी हो जाएगी।
रक्षाबंधन से पहले आएगा तोहफा
कर्मचारियों की सैलरी बढ़ोतरी (Salary Hike) को लेकर रक्षाबंधन से पहले तोहफा आएगा। लाखों कर्मचारियों को रक्षाबंधन से पहले बड़ी खुशखबरी मिलेगी। दरअसल सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में तीन से चार प्रतिशत बढ़ोतरी का अनुमान लगाया जा रहा है। जुलाई 2025 से कर्मचारियों को यह मिलना शुरू हो जाएगा।
इस दिन आएगा खाते में पैसा
उत्तर प्रदेश सरकार के कर्मचारियों के लिए यह सातवें वेतन आयोग (7th pay commission) के तहत आखिरी महंगाई भत्ते का संशोधन है। जुलाई महीने में 3% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की संभावना है। अक्टूबर 2025 तक कर्मचारियों के खाते में सैलरी पहुंच सकती है।
यह बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता (DA Hike) त्योहारी सीजन से पहले कर्मचारियों को मिल सकता है। हालांकि इसको लेकर आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं की गई है।
इस प्रकार से तय होता है महंगाई भत्ता
महंगाई भत्ते में संशोधन ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के आधार पर तय होता है। ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (All consumer price Index) के 5 महीने के आंकड़े आए हैं। इसके अनुसार गणना की जा रही है कि तीन से चार प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी।
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए इसे पहले लागू किया जाएगा। इसके बाद राज्य सरकार इसको लागू करेगी। 3 से 4 प्रतिशत बढ़ोतरी होती है तो सैलरी पर अच्छा खासा असर पड़ेगा लिए जानते हैं कैसे।
सैलरी में होगी इतनी बढ़ोतरी
अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18000 रुपए प्रति महीना है तो उसको अभी 55% महंगाई भत्ता (DA Hike Update) मिल रहा है। अगर यह 3% बढ़ जाता है तो उसके महंगाई भत्ते में 540 रुपए प्रति महीना की बढ़ोतरी हो जाएगी।
जबकि 4% की बढ़ोतरी में 720 रुपए प्रति महीना की बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा। इससे कर्मचारियों को तगड़ा लाभ होगा।
8वें वेतन आयोग से पहले आखिरी बढ़ोतरी
कर्मचारियों के लिए 7वें वेतन आयोग (7th pay commission) के तहत यहां आखिरी बढ़ोतरी है। 2026 जनवरी से 8वां वेतन आयोग का कार्यकाल शुरू हो जाएगा। इसके बाद जल्द ही सरकार 8वें वेतन आयोग में कर्मचारियों की बेसिक सैलरी को बढ़ा देगी और महंगाई भत्ता 0 से फिर से दोबारा शुरू होगा।
