home page

UP govt employee salary hike : योगी सरकार के लाखों कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 4% महंगाई भत्ता बढ़ने से इतनी बढ़ेगी सैलरी

UP News :उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों के लिए एक बार फिर से बड़ी खबर आई है। योगी सरकार समय-समय पर कर्मचारियों के लिए बड़े कदम उठाते रहती है। इससे कर्मचारियों का जीवन खुशहाल होता है। कर्मचारियों की सैलरी में एक बार फिर इजाफा होने जा रहा है। इसको लेकर एक रिपोर्ट भी आ गई है। 

 | 
UP govt employee salary hike : योगी सरकार के लाखों कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 4% महंगाई भत्ता बढ़ने से इतनी बढ़ेगी सैलरी

HR Breaking News (UP govt employee salary hike) उत्तर प्रदेश के सरकार के लाखों कर्मचारियों के लिए योगी सरकार एक और तोहफा लेकर आएगी। कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4% की बढ़ोतरी होने जा रही है। इससे कर्मचारियों की सैलरी में अच्छा खासा इजाफा होगा। लाखों कर्मचारी परिवारों को सीधा लाभ पहुंचेगा। 

 

 

केंद्र के लिए आए आंकड़े 


केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी बढ़ोतरी के लिए महंगाई भत्ता (DA Hike UP) बहुत अहम है। केंद्रीय कर्मचारियों की तरह ही उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए भी महंगाई भत्ता सैलरी का एक बड़ा हिस्सा है।

कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग के तहत फिलहाल 55% महंगाई भत्ता (mahngai bhatta) मिल रहा है जोकि सामने आए आंकड़ों के अनुसार अब 59% हो सकता है। 


इन आंकड़ों ने दी खुशखबरी 


केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी बढ़ोतरी के लिए ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़े सामने आए हैं। इन आंकड़ों के अनुसार महंगाई दर (DA Update) लगातार बढ़ती जा रही है।

मई महीने तक के अब तक आंकड़े आए हैं जोकि 144 अंक दर्ज किए गए हैं। इन आंकड़ों के अनुसार देखें तो जून के आंकड़े 144.5 आने पर केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में 4% का इजाफा होगा।

राज्य सरकार के कर्मचारियों को भी मिलेगा लाभ 


केंद्र की तर्ज पर उत्तर प्रदेश की सरकार भी अपने राज्य के कर्मचारियों के लिए सातवें वेतन आयोग (7th pay commission) के अंतिम महंगाई भत्ते को अक्षरसह लागू कर सकती है। अब तक के इतिहास को देखें तो उत्तर प्रदेश सरकार केंद्र सरकार के तुरंत बाद से इसे लागू कर देती है।

इस बार भी ऐसा ही होने वाला है। जुलाई 2025 से लागू होने वाले केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA Hike) के साथ-साथ जुलाई 2025 से ही उत्तर प्रदेश सरकार के कर्मचारियों के वेतन में भी वृद्धि होगी। 

कितनी बढ़ जाएगी सैलरी 


4% महंगाई भत्ता बढ़ने से कर्मचारियों की सैलरी में अच्छा खासा इजाफा देखने को मिलेगा। कर्मचारियों की सैलरी में महंगाई भत्ते को देख तो फिलहाल 55% मिल रहा है। अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18000 रुपए है तो उसकी सैलरी में 4% महंगाई भत्ते (UP DA Hike) की बढ़ोतरी से 720 रुपए प्रति महीने का इजाफा होगा।

महंगाई के दौर में प्रति महीना इतनी सैलरी (UP govt employees salary) बढ़ोतरी से कर्मचारियों को कुछ हद तक महंगाई से राहत मिलेगी।

News Hub