home page

UP के सरकारी कर्मचारियों के वेतन में सबसे बड़ी बढ़ौतरी, 3 गुना बढ़ेगी सैलरी

UP News :उत्तर प्रदेश में कर्मचारियों की सैलरी में तीन गुना की बढ़ोतरी होने वाली है। लेवल 1 से लेकर लेवल 6 तक के कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी को लेकर आंकड़े सामने आए हैं। कर्मचारियों की सैलरी में बंपर बढ़ौतरी देखी जाएगीञ इससे उत्तर प्रदेश के 16 लाख कर्मचारियों को लाभ होगा। कर्मचारी परिवारों को भी सीधा-सीधा लाभ मिलेगा। 

 | 
UP के सरकारी कर्मचारियों के वेतन में सबसे बड़ी बढ़ौतरी, 3 गुना बढ़ेगी सैलरी

HR Breaking News (UP News Update) उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से कर्मचारियों को एक बार फिर बड़ा लाभ दिया जा रहा है। कर्मचारियों की सैलरी में तीन गुना का इजाफा किया जाएगा।

 

 

जिससे चपरासी से लेकर लेवल दस तक के कर्मचारी की सैलरी (Salary) में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। जल्द ही सरकार इसको फाइनल कर देगी। 

हर 10 साल बाद होती है बढ़ोतरी 
 

उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों की सैलरी (employees Salary Hike) को पर 10 साल में संशोधित किया जाता है। हर 10 साल बाद समय की जरूरत के हिसाब से और महंगाई के हिसाब से कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा किया जाता है। अब कर्मचारी इस बढ़ोतरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

इंतजार होगा जल्द खत्म 
 

उत्तर प्रदेश के लाखों कर्मचारियों का इंतजार जल्द ही खत्म हो जाएगा। उत्तर प्रदेश के करीब 16 लाख कर्मचारी 8वें वेतन आयोग (8th pay commission) के लागू होने के बाद लाभ को अर्जित करेंगे। जनवरी 2026 से कर्मचारियों की सैलरी बढ़ जाएगी।

इसको लेकर संसद में भी सवाल पूछा गया है। जिसमें देश के वित्त विभाग के राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने जवाब दिया है कि समय अनुसार नए वेतन आयोग का गठन किया जाएगा और बढ़ोतरी की जाएगी। 

सातवें वेतन आयोग का कार्यकाल हो रहा है खत्म
 

सातवें वेतन आयोग (7th pay commission) का कार्यकाल जल्द खत्म होने वाला है। दिसंबर 2025 तक सातवां वेतन आयोग लागू रहेगा। बता दें कि सातवें वेतन आयोग को जनवरी 2016 में लागू किया गया था और दिसंबर 2025 में इसको 10 साल पूरे हो जाएंगे। इसके बाद जनवरी 2026 से नया वेतन आयोग अपना काम करना शुरू कर देगा। 


 
किस कर्मचारी की कितनी बढ़ जाएगी सैलरी 
 

कर्मचारियों की सैलरी (Salary Hike) बढ़ोतरी उनके बेसिक वेतन पर निर्भर करेगी। रिपोर्ट्स आ रही हैं कि कर्मचारियों के लिए 3.0 का फिटमेंट फैक्टर (fitment Factor) फाइनल हो सकता है। अगर 3.0 का फिटमेंट फैक्टर फाइनल हो गया तो बेसिक सैलरी में सीधी सीधी तीन गुना की बढ़ोतरी हो जाएगी। 

लेवल वाइज सैलरी बढ़ौतरी
 

इससे लेवल एक के कर्मचारियों (employees Salary Hike) का वेतन 18000 से बढ़कर 54000 हो जाएगा। लेवल 2 के कर्मचारियों का वेतन 19900 से बढ़कर 59700 रुपए प्रति महीना हो जाएगा।

इसी प्रकार लेवल 3 के कर्मचारियों का फिलहाल वेतन 21700 प्रति महीना है, इसमें 3 गुना की बढ़ोतरी होने से यह 65100 प्रति महीना हो जाएगा। लेवल 6 के कर्मचारियों की सैलरी फिलहाल 35400 है जो बढ़कर 106200 हो जाएगी।

लेवल ए के अधिकारियों की सैलरी लेवल 10 के अंदर आती है। जो की 56100 रुपये प्रति महीना है। इसमें 3 गुना का इजाफा होने पर यह 1,68,300 रुपये प्रति महीना हो जाएगी। कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशन भोगी कर्मचारियों को भी इसका बेसिक पेंशन पर लाभ दिया जाएगा।