home page

UP News : रात को अपनी अपनी दुल्हन के साथ सोए थे दोनों भाई, सुबह उठकर देखा तो फटी रह गई आंखें

यह मामला यूपी के हरदोई का है। जहां दो युवकों की नई-नई शादी हुई। इस शादी से दोनों युवक और उनके परिवार वाले बहुत खुश थे। लेकिन उन्हें कहां पता था कि अगले ही पल उनकी खुशियों को ग्रहण लगने वाला था। शादी की पहली रात दोनों युवक अपनी- अपनी दुल्हनों के साथ कमरे में जाकर सो गए। लेकिन जब सुबह हुई तो दोनों ही दुल्हन अपने कमरों में नही थी। फिर जो हुआ...

 | 

HR Breaking News (ब्यूरो)। यूपी के हरदोई से एक शादी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यूपी के हरदोई में रहने वाले दो युवकों की नई-नई शादी हुई। घर में खुशियां थी।लेकिना दोनों भाईयों के साथ शादी के बाद कुछ ऐसा हुआ कि दोनों युवक और परिवार वाले चकचौंद रह गए। दोनों भाईयाें की मंदिर में शादी हुई थी। शादी की रस्मों को निभाने के बाद दोनों युवक दुल्हनों को लेकर घर आ गए थे।  दुल्हन का सुराल में अच्छे से स्वागत-सत्कार किया गया। शाम होने पर खाना-पीना खाने के बाद दोनों दुल्हनें अपने-अपने पति के साथ कमरे में चली गईं। लेकिन उन्हें इस बात की भनक नहीं थी कि इसके बाद अब उनके जीवन में एक मोड आने वाला था। 

दुल्हन ने पति से की देर रात तक बात-

दुल्हन ने अपने पति के साथ देर रात तक खूब सारी बातें की। दोनों ही एक दूसरे की पसंद और नापसंद के बारे में पूछने लगे। ऐसे में एक दूसरे को जानते जानते दोनों में प्यार मोहब्बत की बातें भी हुई। लेकिन दुल्हे को इस बात का पता नहीं था कि कल सुबह वह अपनी पत्नी से बात कर भी पाएगा या नहीं। वो तो बस अपनी शादी की खुशी में खोया हुआ था। लेकिन जब सुबह दोनों भाइयों की आंख खुली तो कमरे का नजारा देख पैरों तल से जमीन निकल गई। दोनों ही दुल्हनें अपने- अपने कमरे से गायब थी। दोनों दुल्हनों को कमरे में न पाकर युवक ने अपने परिवार वालों से पूछताछ की। लेकिन परिवार वालों को भी इस बात की कोई जानकारी नहीं थी। फिर कुछ देर बाद पता चलता है कि दोनों दुल्हनें घर से पैसे, ज्वैलरी लेकर फरार हो चुकी हैं। ये खबर सुनकर लड़के वालों के होश उड़ गए।

दौड़कर पुलिस के पास पहुंचा लड़के का परिवार-

एक रिपोर्ट में पता चला है कि एक मामले की लड़के वालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। लड़के वालों ने पुलिस को बयान में बताया कि एक रात पहले ही वो अपने दोनों की लड़कों की शादी धूमधाम की और दुल्हनों को लेकर घर आए थे। लेकिन जब सुबह आंख खुली तो दोनों ही दुल्हन अपने कमरों में नहीं थी और घर से सारा पैसे और सोने के गहने लेकर भाग गई। पुलिस ने लड़के के परिवार वालों को आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही इस मामले पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उन्हें पकड़ा जाएगा। 

 

 

गांव के एक युवक ने बताई पूरी कहानी-

गांव के एक युवक ने बताया है कि दोनों ही युवक अविवाहित थे। दोनों दिल्ली में किसी कंपनी में काम करते हैं काफी दिनों  पहले लड़के के परिवार वालों का सीतापुर के रहने वाले राजकुमार से संपर्क हुआ। दोनों युवकों की शादी को लेकर उसक व्यक्ति से जिक्र किया गया। कुछ दिन बाद वह लड़कों के लिए रिश्ता लेकर आता है। दोनों युवकों को  बस अड्डे पर बुलाता है। वहां दोनों भाईयाें को युवतियां पसंद आती हैं और उनका रिश्ता पक्का कर दिया जाता है। ऐसे में राजुकमार रिश्ता करवाने को लेकर लड़के वालों से 80 हजार रुपये लेता है। वह चला जाता है और फिर दोनों भाईयाें की एक मंदिर में शादी करवाई जाती है। 


 

रात में परिवार के साथ बहुओं ने खाना खाया। दोनों बेटों के साथ अलग-अलग कमरों में सोने चली गईं। देर रात सभी परिवार वाले सो जाते हैं तो दोनों दुल्हन उठकर कमरे से बाहर आ जाती हैं और अपने ससुर की जेब से मेन गेट को चाबी निकाल सारे पैसे, जेवर समेत दोनों भाइयों की जेब से पांच हजार रुपये मोबाइल लेकर फरार हो जाती हैं। दोनों दुल्हनें ये काम इतने सफाई से करती हैं कि परिवार वालों और पतियों को भनक तक नहीं लगती है। जब सुबह दोनों युवकों की आंख खुलती हैं तो दुल्ह अपने कमरे से गायब मिलती है। फिर दुल्हन को कॉल किया जाता है लेकिन दोनों का फोन बंद आता है। ऐसे में परिवार को पूरा खेल समझ आ जाता है। जब जांच की जाती हैं तो पता चलता है कि परिवार को खीर में नशा खिलाकर दोनों फरार हुई हैं। 


रात को की बातें, सुनाती रहीं अपना दर्द

दोनों भाईयों ने अपनी दर्द भरी कहानी बंया की है। कि भोजन के बाद वह अपनी-अपनी दुल्हन को लेकर कमरे में चले गए। कुछ देर दोनों ने प्यार भरी बातें करते हुए अपने बारे में बताने लगी, दुल्हन ने बताया कि उसके मां-बाप नहीं है। इस लिए मेरे आधार कार्ड व अन्य पहचान के कागज नहीं बन पाए। दोनों भाई मंशा को समझ नहीं पाए और लुटेरी दुल्हनों का शिकार हो गए।