home page

UP News : 75 जिलों वाले यूपी की ये है सबसे छोटी तहसील, जानिए कौन सा है सबसे बड़ा जिला

UP News : भारत का यह राज्य सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है और इन जिलों में अलग-अलग मंडल मौजूद हैं। वहीं, मंडल में मौजूद हैं अलग-अलग तहसील, जहां अलग-अलग नगर पंचायत  मौजूद हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको ये बताने जा रहे है कि आखिर यूपी सबसे छोटी तहसील कौन सी है। 
 | 
UP News : 75 जिलों वाले यूपी की ये है सबसे छोटी तहसील, जानिए कौन सा है सबसे बड़ा जिला

HR Breaking News, Digital Desk- भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जो कि 32,87,263 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यह पूरी दुनिया का 2.4 फीसदी हिस्सा है। वहीं, उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जो कि 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यह पूरे भारत का 7.33 फीसदी हिस्सा है।

भारत का यह राज्य सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है और इन जिलों में अलग-अलग मंडल मौजूद हैं। वहीं, मंडल में मौजूद हैं अलग-अलग तहसील, जहां अलग-अलग नगर पंचायत  मौजूद हैं। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश की सबसे छोटी तहसील कौन-सी है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

उत्तर प्रदेश में कुल जिले-

सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि उत्तर प्रदेश में कुल कितने जिले हैं। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। इसके साथ ही यहां 437 नगर पंचायत, 822 सामुदायिक विकास खंड, पांच विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण और 17 नगर निगम हैं।

प्रदेश का सबसे बड़ा जिला लखीमपुर खीरी है, जो कि 7680 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। वहीं, सबसे छोटा जिला हापुड़ है, जो कि 660 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। प्रदेश का सबसे पूर्वी जिला बलिया, सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर, सबसे पश्चिमी जिला शामली और सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र है। 

उत्तर प्रदेश में कुल तहसील-

सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि उत्तर प्रदेश में कुल कितनी तहसील हैं, तो आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में कुल 351 तहसील हैं। 

उत्तर प्रदेश की सबसे छोटी तहसील-

अब सवाल है कि उत्तर प्रदेश की सबसे छोटी तहसील कौन-सी है, तो आपको बता दें कि प्रदेश की सबसे छोटी तहसील काशीपुर तहसील मानी जाती है, जो कि बरेली क्षेत्र में आती है। दरअसल, काशीपुर में बाजपुर, गदरपुर,  रामनगर और जसपुर आते थे, लेकिन बाद में ये अलग से तहसील बन गई, जिससे काशीपुर का क्षेत्रफल कम हो गया और यह सबसे छोटी तहसील बन गई।