UP News : योगी सरकार का बड़ा प्लान, यूपी में यहां बसाए जाएंगे नए शहर, जानिये क्या होंगे नाम
UP News : उत्तर प्रदेश में सिस्टमैटिक ढंग से टाउन प्लानिंग की जा रही है। योगी आदित्यनाथ सरकार (UP Govt) ने इसको लेकर एक बड़ा प्लान तैयार किया है। यहां पर 5 नए शहर बसाए जाएंगे। इनके नाम भी तय हो गए हैं। घनी आबादी वाले उत्तर प्रदेश (UP News) में सरकार की ओर से यह एक बड़ी परियोजना है। इसको अमलीजामा पहनाने के लिए सरकार की ओर से कार्य शुरू कर दिया गया है।

HR Breaking News (UP News latest update) उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार लगातार प्रदेश के लिए तमाम प्रोजेक्ट लेकर आ रही है। कभी हाईवे तो कभी एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है।
नोएडा में फिल्म सिटी डेवलप की जा रही है। अब इसके बाद विकास के मॉडल को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश में 5 नए शहर (5 New Cities in UP) बसाए जाएंगे, जो पूरी तरह से विकसित होंगे।
लगातार आ रही हैं परियोजनाएं
उत्तर प्रदेश में लगातार परियोजनाएं आ रही हैं। हाल ही में नोएडा में इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है, जबकि कईं नए एक्सप्रेस बनाए जा रहे हैं।
इसी कड़ी में पांच नए शहर बसाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार (UP Govt) ने प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू कर दिया है। विकास के क्षेत्र में सरकार लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है।
जमीन अधिग्रहण का कार्य हुआ शुरू
उत्तर प्रदेश में इस प्रोजेक्ट के लिए सरकार ने जमीन अधिग्रहण का कार्य शुरू कर दिया है। इंडस्ट्रियल एरिया भी यहां डेवलप किया जाएगा। हाउसिंग सोसायटी भी बनाई जाएगी।
उत्तर प्रदेश के हाउसिंग सोसायटी फॉर इंडस्ट्रियल एरिया को इससे फायदा भी मिलेगा, आसपास के क्षेत्र में यह शहर विकसित (UP Govt News) किए जाएंगे।
पहला शहर होगा न्यू नोएडा
उत्तर प्रदेश में पहला शहर न्यू नोएडा होगा। यह 209 वर्ग किलोमीटर में बसाया जाएगा। इसमें 80 गांव शामिल किए जा रहे हैं। बुलंदशहर के 60 गांव और गौतम बुद्ध नगर के 20 गांव शामिल किए गए हैं।
दिल्ली मुंबई औद्योगिक गलियारा का यह एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। मास्टर प्लान परियोजना चार चरणों में पूरी की जाएगी। इसमें 3165 हेक्टेयर क्षेत्र को पूरा करने का लक्ष्य 2027 तक का रखा गया है। 3798 हेक्टेयर क्षेत्र 2032 तक विकसित किया जाएगा।
दूसरी टाउनशिप इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप ग्रेटर नोएडा
इसके साथ ही इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप ग्रेटर नोएडा (IITGN) MMLH और MMTH के साथ मुख्य औद्योगिक क्षेत्र होगा। इसमें एक आवासीय क्षेत्र भी डेवलप किया जाएगा। इस क्षेत्र में 24 घंटे बिजली आपूर्ति दी जाएगी। पूरी सोसायटी सीसीटीवी कैमरों से लैस होगी। इसमें सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।
हेरिटेज सिटी का भी किया जाएगा निर्माण
उत्तर प्रदेश में तीसरा शहर गौतम बुद्ध नगर जिले में होगा। यह राया हेरिटेज सिटी होगी। इसके लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। यह सिटी 750 हेक्टेयर में फैली है।
यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण की ओर से विकसित इस परियोजना में लग्जरी और बजट होटल बनेंगे, यह 46 एकड़ में विकसित किए जाएंगे। यमुना वाटरफ्रंट, थीम-आधारित केंद्र 350 एकड़ में होगा वहीं, पार्क, कन्वेंशन सेंटर और तमाम सुविधाएं दी जाएंगी।
चौथी सिटी होगी टप्पल बाजना
यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण की ओर से तीसरी सिटी टप्पल बाजना अर्बन सेंटर के रूप में विकसित की जाएगी। यह यमुना एक्सप्रेस-वे से सटे टप्पल में बसाई जाएगी। इस 364 एकड़ में फैले टप्पल-बाजना लॉजिस्टिक्स पार्क का निर्माण तीन चरणों में किया जाएगा। इसपर 1,040 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
न्यू आगरा का भी होगा विकास
उत्तर प्रदेश में न्यू आगरा (New Agra City) भी विकसित किया जाएगा। एत्मादपुर तहसील में यह बसाया जाएगा। इसमें 60 गांवों की जमीन ली जाएंगी। प्रोजेक्ट का उद्देश्य आगरा की ऐतिहासिक धरोहर को बनाए रखना है। इसमें तमाम आधुनिक सुविधाओं दी जाएंगी। 105,000 हेक्टेयर में यह प्रोजेक्ट फैला है। इसमें उद्योग, पर्यावरण, विरासत और परिवहन पर फोकस किया जाएगा।