UP को मिलेंगे दो नए शहर, नाम भी हुए फाइनल, 26 गांवों की भूमि का होगा अधिग्रहण, 12,505 करोड़ रुपये होंगे खर्च
UP News : उत्तर प्रदेश वालों के लिए फीर खुश कर देने वाली खबर आई है। उत्तर प्रदेश में एक साथ दो नए शहर (New City) बसाए जा रहे हैं। यह शहर बसाने के लिए 12,505 करोड़ रुपए के करीब का बजट प्रस्तावित किया गया है। रक्षाबंधन से पहले प्रदेश वासियों को यहां खुशखबरी मिल रही है।
HR Breaking News (New city in UP) उत्तर प्रदेश में 26 गांवों की जमीन का अधिग्रहण कर दो नए शहर बताए जाएंगे। यहां के वासियों को तमाम सुविधाएं योगी आदित्यनाथ सरकार (yogi adityanath government) की ओर से उपलब्ध कराई जाएंगी। नए शहर बसाने को लेकर सरकार ने पूरी प्लानिंग तैयार कर ली है। जल्द ही प्रस्ताव को मंजूरी भी मिलने का संकेत मिल रहा है।
रोजगार के मिलेंगे अवसर
उत्तर प्रदेश (UP News) में जो दो नए शहर बसाए जा रहे हैं वह केवल रिहायसी इलाके नहीं होंगे, बल्कि यहां रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। निर्माण कार्य, व्यापारिक गतिविधियों और अन्य सेवाओं के लिए स्थानीय तौर पर बड़ी संख्या में नौकरियां मिलेंगी।
रियल एस्टेट (Real Estate) के बिजनेस में भी तेजी की संभावना है। कालोनियों के विकसित होने से इंफ्रास्ट्रक्चर भी बेहतर होगा। इससे पूरे प्रदेश को नई दिशा में विकास की रफ्तार मिलेगी।
अपने घर का तोहफा भी मिलेगा
योजना है कि दोनों शहरों में प्राथमिक संरचना इसी साल पूरी कर ले जाए। इस साल दिवाली पर इच्छुक लोगों को यहां घर के सपने को पूरा करने का अवसर दिया जाए। परियोजना के तहत उन लोगों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो राजधानी में आधुनिक सुविधाजनक और बेहतर जीवन की तलाश कर रहे हैं।
हर सुविधा कराई जाएगी उपलब्ध
उत्तर प्रदेश (UP News) के दोनों नए शहरों में आवासीय, व्यावसायिक, शैक्षणिक संस्थान, हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर, सामुदायिक केंद्र, हरित क्षेत्र, मनोरंजन क्षेत्र का विकास किया जाएगा। संपूर्ण नगरीय जीवन का अनुभव यहां पर दिया जाएगा।
आधुनिक जीवन शैली के लिए सभी पहलुओं को समाविष्ट किया जा सकेगा। यहां पर मॉल, स्कूल, उद्यान, अस्पताल, खेल के मैदान जैसी सुविधाएं सुनिश्चित कराई जाएंगी।
क्या होंगे दोनों शहरों के नाम
दरअसल उत्तर प्रदेश में लखनऊ विकास प्राधिकरण (Lucknow Development Authority) की ओर से दो प्रमुख टाउनशिप के रूप में शहर बसाए जाएंगे। इसमें एक का नाम नैमिष नगर और दूसरे का नाम वरुण विहार होगा।
एलडीए इसको इस साल की दिवाली तक धरातल पर लाने का प्रयास कर रहा है। इनको बसाने के लिए 12504.97 करोड रुपए खर्च होंगे। बैठक में यह प्रस्ताव पारित होने की पूरी उम्मीद है।
नैमिष नगर बनेगा आधुनिक नगरीकरण का नया केंद्र
लखनऊ के सीतापुर रोड पर रैथा क्षेत्र में नैमिष नगर को बसाया जाएगा। योजना के अनुसार 2,504 एकड़ भूमि पर यह टाउनशीप बसाई जाएगी। बख्शी का तालाब तहसील (Bakshi Ka Talab Tehsil) के 14 गांवों की भूमि अधिग्रहित की जाएगी।
जिसमें कोड़री भौली, कमलाबाद, कमलापुर, पलहरी, भौली, लक्ष्मीपुर, पूरब गांव, पुरवा, सैरपुर, फर्रुखाबाद, गोपरामऊ, बारूमऊ, घर्तिगरा और सैदापुर शामिल हैं।
इतने रुपये किए जाएंगे खर्च
नैमिष नगर (Naimisharanya Nagar) के लिए एलडीए की ओर से 4,785.34 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। एनएच 24 के ऊपर आवासीय योजना होगी। यह लखनऊ-सीतापुर-शाहजहांपुर का रूट है।
इससे यहां रहने वालों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी। साथ में व्यवसाय और रोजगार की दृष्टि से भी इसे प्रोत्साहन दिया जाएगा। 2 लाख से ज्यादा लोगों को आवास दिए जाएंगे।
वरुण विहार में यह होगी खाशियत
वहीं दूसरी ओर, वरुण विहार (Varun Vihar) योजना को आगरा एक्सप्रेस-वे के समीप काकोरी क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। इसमें 5,610 एकड़ भूमि पर विकास किया जाएगा। 12 गांवों की भूमि अधिग्रहण की जाएगी।
इसमें इन्नाहिमगंज, नकटौरा, गहलवारा, भलिया, आदमपुर, इंदवारा, बहरू, जलियामऊ, मदारपुर, तेजकृष्ण खेड़ा, रेवरी, सकरा और दोना शामिल हैं।
2 चरणों में किया जाएगा अधिग्रहण
भूमि का अधिग्रहण दो चरणों में होगा। इसमें पहले चरण में 1,893.93 एकड़ भूमि शामिल की जाएगी। दूसरे चरण में 3,716.14 एकड़ भूमि का अधिग्रहण होगा। वरुण विहार लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे, एनएच-30 पर बसेगा।
यह लखनऊ-रायबरेली मार्ग है। वहीं एनएच-27 लखनऊ-कानपुर मार्ग पर बसाया जाएगा। इस योजना पर एलडीए 7,471.93 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रहा है।
