UP का पहला साईकिल हाईवे, 92 गावों से गुजरता है ये 207 किलोमीटर लंबा हाईवे
UP News : उत्तर प्रदेश में लगातार नए-नए प्रोजेक्ट पर कार्य किया जा रहा है। कहीं पर हाईवे बन रहा है तो कहीं पर एक्सप्रेसवे। किसी जगह पर नया शहर बसाया जा रहा है तो कहीं पर नई टाउनशिप डेवलप हो रही है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश में एक साइकिल हाईवे बन गया है। यह प्रदेश का पहला साइकिल हाइवे 92 गांवों से होकर गुजरता है।
HR Breaking News (UP News Update) उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार लगातार नए-नए प्रोजेक्ट लेकर आ रही है। उत्तर प्रदेश देश में सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे के नेटवर्क वाला प्रदेश बनने जा रहा है।
उत्तर प्रदेश (UP News) में पहली साइकिल हाईवे भी किसी एक्सप्रेसवे से कम नहीं है। इस साइकिल हाईवे की लंबाई 207 किलोमीटर है। यह साइकिल हाईवे उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश और एशिया का पहला साइकिल हाईवे है।
उत्तर प्रदेश में बना पहला साईकिल हाईवे
एक्सप्रसेवे के प्रदेश उत्तर प्रदेश (UP news) में पहला साइकिल हाईवे भी तैयार होकर चालू है। इस हाईवे का निर्माण केवल साईकिल वालों के लिए किया गया है। यह उत्तर प्रदेश का पहला साइकिल हाईवे है। उत्तर प्रदेश में स्थित यह साइकिल हाईवे एशिया का भी पहला साइकिल हाईवे है।
92 गांवों से गुजरता है हाईवे
आगरा-इटावा साइकिल हाईवे (Agra-Etawah Cycle Highway) देश का पहला साइकिल हाईवे है। इस हाईवे का निर्माण उत्तर प्रदेश सरकार ने कराया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इटावा और आगरा के बीच यह साइकिल हाईवे यूपी के 92 गांवों से निकलता है। इस हाईवे को 2016 में चालू किया गया था।
लोक निर्माण विभाग ने कराया निर्माण
उत्तर प्रदेश के इस साइकिल हाईवे (Bicycle Highway Etava Agra) का निर्माण लोक निर्माण विभाग की ओर से करवाया गया है। यह साइकिल हाईवे मुख्य राजमार्ग के समानांतर चलता है।
यह हाईवे लगभग 7 फीट चौड़ा है। इसके बीच में डीवाइडर भी है। यह साइकिल चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करता है। इटावा से आगरा तक के रास्ते में यह 92 गांवों से होकर गुजरता है।
पर्यटक स्थलों का कर सकते हैं दीदार
बता दें कि आगरा इटावा साइकिल हाईवे (Bicycle Highway in UP) इटावा वन्यजीव सफारी पार्क से शुरू होता है। यहां से यह आगरा तक जाता है। रास्ते में नौगवा का किला, राजा भोज की हवेली और बटेश्वरनाथ मंदिर जैसे पर्यटन स्थल आते हैं। यह आगरा में ताजमहल के पूर्वी द्वार तक जाता है।
207 किलोमीटर का है साइकिल हाईवे
यह साइकिल हाईवे (Bicycle Highway) 207 किलोमीटर का रहा है। यह हाईवे चंबल और यमुना नदियों की प्राकृतिक सुंदरता को दर्शाते हुए यात्रियों को यात्रा करवाता है। रास्ते में घाटियां भी मिलती है, जो पर्यटकों को क्षेत्र की शांति का आनंद दिलाते हैं। स्थानीय लोग रोजाना इससे गुजरते हैं।
2016 में जब हाईवे का उद्घाटन था, तब यह पहला प्रोजेक्ट था। इटावा में लॉयन सफारी में उद्घाटन समारोह के बाद पांच देशों और पूरे भारत से 90 साइकिल चालकों की रैली निकली थी। यह पर्यावरण का भी ख्याल रखता है।
