home page

Suhagrat : दुल्हन के साथ दूल्हे ने सुहागरात मनाने से किया इनकार, फिर मचा बवाल

मामला यूपी के बांदा जिले का है। नई नई शादी हुई थी और पहली ही रात दूल्हे ने दुल्हन के साथ सुहागरात मनाने से मना कर दिया। इसी बीच दूल्हा और दुल्हन एक दूसरे के चरित्र को लेकर आरोप लगाने लगे। आइए नीचे खबर में जानते हैं पूरा मामला....
 | 
Suhagrat : दुल्हन के साथ दूल्हे ने सुहागरात मनाने से किया इनकार, फिर मचा बवाल

HR Breaking News (ब्यूरो)। यूपी के बांदा जिले में शादी के बाद दूल्हा और दुल्हन के बीच पहली रात पर ही नोकझोंक शुरू हो गई। दूल्हे ने दुल्हन पर अनाप-शनाप आरोप लगाए तो दुल्हन भी पीछे नहीं रही। दरअसल दूल्हे ने दुल्हन के साथ सुहागरात मनाने से इनकार कर दिया। इस पर दुल्हन बौखला गई। दुल्हन ने जब इस बारे में पति से पूछा तो पहले टाल मटोल करता रहा।

अगले दिन फिर जब नई नवेली दुल्हन ने पति से सुहागरात को लेकर बातचीत की तो पति भड़क गया और उल्टे पत्नी पर ही लांछन लगाना शुरू कर दिया। पत्नी के चरित्र पर तमाम सवाल उठाए। पति ही नहीं ससुराल वाले भी नई-नवेली बहू को प्रताड़ित करने लगे।

शादी के सवा महीने तक प्रताड़ित करने के बाद घर से भी निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर महिला थाना में आरोपित पति और ससुराल पक्ष के छह सदस्यों के खिलाफ धोखाधड़ी, हत्या की कोशिश, दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई है।

अतर्रा के गोखिया गांव की युवती के मुताबिक, इसी साल 22 जून को हरदोई में हरियावां स्थित पोथवा निवासी शख्स से शादी हुई। शादी में चार पहिया न मिलने पर ससुराल पक्ष ने विदाई से इनकार कर दिया था।

युवती के घरवालों ने आरजू-मिन्नत की तो विदाकर ले जाने के लिए राजी हुए। चार पहिया गाड़ी न मिलने से खफा पति ने सुहागरात में पत्नी को प्रताड़ित करने के लिए चारित्रिक लांछन लगा दिया। सात दिन बाद विदाई हो गई। दूसरी बार ससुराल पहुंचने पर पति और सास ने गुजरात ले जाकर उसे प्रताड़ित किया, जान से मारने की भी कोशिश की। युवती का मोबाइल भी पति अपने कब्जे में रखता था।

पीड़िता ने आपबीती मायके में बताई तो मां-बाप समझाने पहुंचे। 28 जुलाई को ससुरालियों ने युवती को घर से निकालते हुए मां-बाप के साथ जबरन भेज दिया। पीड़िता का भी आरोप है कि पति के एक महिला से अवैध संबंध हैं। उसी से एक बच्चा भी है।

आरोप है कि युवती को फांसी लगाकर मारने की कोशिश भी की गई। पीड़िता की तहरीर पर महिला थाना में आरोपित पति और ससुराल पक्ष के छह सदस्यों के खिलाफ धोखाधड़ी, हत्या की कोशिश, दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई है।