Delhi के 7 सबसे महंगे इलाके, मकान खरीदने के लिए खर्च करने होंगे इतने करोड़
Delhi Property rates : महानगरों में प्रोपर्टी के रेट सातवें आसमान पर हैं। अगर दिल्ली की बात करें तो यहां पर प्रोपर्टी के दाम (Property Rate in Delhi) लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। दिल्ली के 7 इलाके तो ऐसे हैं जो सबसे महंगे हैं। यहां पर घर खरीदने के लिए करोड़ों रुपये खर्च करने पड़ते हैं। आइये जानते हैं दिल्ली के इन सबसे ज्यादा महंगे इलाकों में कितने चल रहे हैं प्रोपर्टी के दाम।
HR Breaking News (property rates hike)। बढ़ती आधुनिक सुविधाओं के कारण देश की राजधानी दिल्ली में कई इलाकों में प्रॉपर्टी खरीदने की सोचना भी एक तरह से बेमानी ही है। यहां पर एक फुट जमीन के रेट (property rates in delhi) भी लाखों तक चढ़ गए हैं। अगर दिल्ली के 7 सबसे महंगे इलाकों के प्रोपर्टी रेट जानेंगे हो आपके होश उड़ जाएंगे। यहां पर घर खरीदने के लिए अमीरों के भी पसीने छूट जाते हैं। इन सभी इलाकों में उपलब्ध अति आधुनिक सुविधाओं के कारण यहां पर प्रोपर्टी के रेट (Delhi me Property rate) सातवें आसमान को छूने लगे हैं।
1. पृथ्वीराज रोड पर सबसे ज्यादा हैं प्रोपर्टी के रेट -
लुटियंस दिल्ली (Lutyens Delhi property rates) दिल्ली का सबसे महंगा इलाका है। इसके बीच यह एरिया सफदरजंग मकबरे के पास है, जो पृथ्वीराज रोड कहलाता है। इस रोड पर 1 वर्ग फुट प्रॉपर्टी का रेट (property rates hike) ही 3 लाख रुपये है। एक घर की कीमत की बात करें तो यहां सवा सौ से लेकर 150 करोड़ में घर मिलता है।
2. जोर बाग में इतने हैं प्रोपर्टी के दाम -
दिल्ली में दूसरा सबसे पॉश और महंगा इलाका है तो वह है जोर बाग (Jor Baag property rates) इलाका। यहां पर 4 बीएचके फ्लैट की कीमत (flat rate in delhi) 35 करोड़ रुपये के आसपास है। 3बीएचके फ्लैट भी यहां आपको 25 करोड़ रुपये (property rate in jor baag) से कम में नहीं मिलेगा। लोधी गार्डन से सटा यह एरिया बॉलीवुड सेलिब्रिटीज और राजनेताओं का ठिकाना है। यहीं पर खान मार्केट है जो दिल्ली की सबसे महंगी मार्केट मानी जाती है।
3. डिफेंस कॉलोनी में इतने हैं दाम -
डिफेंस कॉलोनी (delhi Defence Colony Property rates) दिल्ली का सबसे महंगा इलाका है। यहां पर एम्स सहित कई बड़े बड़े हॉस्पिटल होने के कारण स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर हैं। इस कारण प्रोपर्टी के रेट 1 लाख वर्ग फीट तक हो गए हैं। 4 बीएचके फ्लैट (flat rates in delhi Defence Colony) यहां पर 10 करोड़ रुपये तक का है। 2BHK और 3BHK का रेट यहां पर 6-7 करोड़ तक का है।
4. मॉडल टाउन में प्रोपर्टी के रेट -
दिल्ली का मॉडल टाउन क्षेत्र (delhi Model Town property rates) वह जगह है जहां पर अधिकतर आवासीय क्षेत्र डीएलएफ ग्रुप (DLF) की ओर से ही सोसाइटी बनाकर विकसित किया गया है। इस एरिया में कई सरकारी कार्यालय हैं। बड़े बड़े बिजनेसमैन और सेलिब्रिटीज के इस ठिकाने पर प्रति वर्गफुट प्रॉपर्टी के रेट (Delhi property rates) 25 हजार रुपये तक हैं।
5. निजामुद्दीन वेस्ट एरिया में प्रोपर्टी के रेट -
राजधानी दिल्ली का निजामुद्दीन वेस्ट एरिया (Nizamuddin West Area) सबसे महंगे इलाकों में से एक है। यहां पर प्रति वर्गफुट जमीन का रेट 50 हजार रुपये तक पहुंच गया है। हुमायूं मकबरा (Humayun ka makbara) और अन्य ऐतिहासिक जगह होने के कारण इसे हिस्टोरिकल प्लेस कहा जाता है। यहां प्रोपर्टी के रेट (property rates in delhi) एकदम से हाई हो गए हैं।
6. पंचशील पार्क में प्रोपर्टी के दाम -
इन सभी एरिया के अलावा साउथ दिल्ली में भी प्रोपर्टी के दाम (south delhi property rates) काफी हाई हैं। यहां पर पंचशील पार्क में 60 हजार रुपये प्रति वर्गफुट तक प्रॉपर्टी के दाम हो गए हैं। हरियाली वाला यह इलाका शानदार अपार्टमेंट्स और आलीशान कोठियों के लिए जाना जाता है।
7. न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में दाम -
दिल्ली की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी (New Friends Colony) काफी महंगी कॉलोनियों में आती है। यहां पर लग्जरी प्रॉपर्टी हैं जो हरे भरे वातावरण के बीच हैं। चौड़ी सड़कें होने के कारण यहां काफी खुलापन है। एक अपार्टमेंट और मकान की कीमत यहां लाखों करोड़ों में है। यहां पर प्रोपर्टी के रेट (New Friends Colony property rates) 35 हजार रुपये प्रति वर्ग फुट तक हैं।
