home page

7th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा ताेहफा, 1 करोड़ लोगों को होगा फायदा

7th pay Commission Latest Update : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक गुड न्यूज है। दरअसल, सरकार ने कर्मचारियों को होली से पहले महंगाई भत्ते (dearness allowance) में इजाफा कर बढ़ी खुशखबरी दी है। कर्मचारियों का डीए 46 फीसदी से बढ़कर अब 50 फीसदी के पार जा पहुंचा है। ऐसे में कर्मचारियों की सैलरी में बूम आया है और अब सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को 30 मार्च को एक और बड़ा तोहफा देने वाली है। आइए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं- 

 | 

HR Breaking News (ब्यूरो)। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों में खुशी की लहर है। कर्मचारियों के लिए एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए कल की तारीख यानी 30 मार्च बेहद खास होने वाली है। इस तारीख को मार्च महीने की सैलरी आने की उम्मीद है। बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों की मार्च की सैलरी में बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता (dearness allowance hike) और हाउस रेंट अलाउंस (House Rent Allowance) यानी एचआरए भी मिलेगा।

PPF और सुकन्‍या समृद्ध‍ि योजना पर आया बड़ा अपडेट

30 मार्च कर्मचारियों के लिए होगी खास- 


दरअसल, 31 मार्च को रविवार का दिन है। यही वजह है कि 30 मार्च को सैलरी आने की उम्मीद की जा रही है। हालांकि भारतीय रिजर्व बैंक (reserve Bank of India) ने बैंकों से 31 मार्च को रविवार होने के बावजूद काम करने को कहा है, क्योंकि यह वित्त वर्ष का आखिरी दिन है।

50 प्रतिशत हो गया महंगाई भत्ता- 


बता दें कि सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 4 फीसदी बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। इस बढ़ोतरी 46 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दी गई है। यह बीते जनवरी महीने से लागू होगा। ऐसे में केंद्रीय कर्मचारियों को जनवरी और फरवरी का एरियर (Arrear) भी मिलेगा। डीए 50 प्रतिशत तक पहुंचते ही हाउस रेंट अलाउंस (house rent allowance) में भी इसी तरह की बढ़ोतरी हुई है।

शहर के वर्गीकरण के आधार पर कर्मचारियों को 30 प्रतिशत तक एचआरए मिलता है। इसके अलावा, डीए में बढ़ोतरी से केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अलग-अलग तरह के भत्तों में भी बढ़ोतरी हुई है। इनमें चाइल्ड केयर(child care), चाइल्ड एजुकेशन जैसे भत्ते शामिल हैं। हालांकि, कर्मचारियों को इन भत्तों का दावा करना होगा।

7th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के DA में 4 प्रतिशत बढ़ोतरी के बाद एक और गुड न्यूज

48 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को होगा फायदा- 


इस फैसले से 48 लाख से ज्यादा केंद्र सरकार के कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों को फायदा हुआ है। बता दें कि कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) श्रम ब्यूरो द्वारा हर महीने जारी किए जाने वाले नवीनतम उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) के आधार पर तय किया जाता है।