home page

Composite Cylinder : इस रक्षाबंधन पर महज 750 रुपए में घर ले जाईए LPG गैस सिलेंडर

वैसे तो रक्षा बंधन की डेट अब तक फाइनल नहीं हुई है। फिलहाल इसको लेकर कंफ्यूजन चल रहा है। लेकिन रक्षा बंधन पर आपको एक और सौगात मिलने वाली है जो लगभग हर घर से जुड़ी है। रक्षा बंधन पर आपको 750 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा वो  भी भरा हुआ। जानिए पूरी डिटेल।
 
 | 
Composite Cylinder : इस रक्षाबंधन पर महज 750 रुपए में घर ले जाईए LPG गैस सिलेंडर

HR Breaking News : नई दिल्ली : LPG Latest Price:रक्षाबंधन के डेट को लेकर भले ही कन्फ्यूजन हों, लेकिन घरेलू एलपीजी सिलेंडर आपको ₹750 में भी मिलेगा, इसमें कोई कन्फ्यूजन नहीं है।

दरअसल हम बात कर रहे हैं कंपोजिट सिलेंडर की।
LPG Latest Price : रक्षाबंधन की डेट को लेकर भले ही कन्फ्यूजन हों, लेकिन घरेलू LPG सिलेंडर आपको ₹750 में भी मिलेगा, इसमें कोई कन्फ्यूजन नहीं है। बता दें  घरेलू LPG सिलेंडर के रेट 6 जुलाई को बदले थे और एक अगस्त को केवल कॉमर्शियल सिलेंडर ही सस्ते हुए थे। 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ था।
अब बात करते हैं उस सिलेंडर की जिसकी दिल्ली में कीमत 750 रुपये तो लखनऊ में 777 और जयपुर  में  753 रुपये का है। पटना  में  817 रुपये का तो इंदौर 770 रुपये का मिल रहा है। दरअसल हम बात कर रहे हैं कंपोजिट सिलेंडर की। इसमें गैस दिखती भी है और 14.2 किलो गैस वाले भारी भरकम सिलेंडर से हल्का भी है। इस सिलेंडर में केवल 10 किलो ही गैस रहेगी। 


ये खबर भी पढ़ें : 


आइए देखें प्रमुख शहरों के रेट...

शहर     रेट रुपये में
दिल्ली    750
मुंबई    750
कोलकाता    765
चेन्नई    761
लखनऊ    777
जयपुर    753
पटना    817
इंदौर    770
अहमदाबाद    755
पुणे    752
गोरखपुर    794
भोपाल    755
आगरा    761
रांची    798
स्रोत: आईओसी

7 किलो से भी कम होगा वेट (weight)

करीब 6 दशक की यात्रा के बाद घरेलू सिलेंडर में गैस कंपनिया बदलाव करने जा रही हैं। बाजार में आने वाला कंपोजिट सिलेंडर लोहे के सिलेंडर के मुकाबले 7 किलो हल्का है। इसमें थ्री-लेयर होंगे। बता दें अभी इस्तेमाल होने वाला खाली सिलेंडर 17 किलो का होता है और गैस भरने पर यह 31 किलो से थोड़ा अधिक पड़ता है। अब 10 किलो के कंपोजिट सिलेंडर में 10 किलो ही गैस होगी। 

 

14.2 किलो वाले सिलेंडर के रेट रुपये में (round figure)

लेह     1299
आईजोल      1205
श्रीनगर      1169
पटना      1142.5
कन्या कुमारी     1137
अंडमान       1129
रांची      1110.5
शिमला       1097.5
डिब्रूगढ़       1095
लखनऊ       1090.5
उदयपुर       1084.5
इंदौर        1081
कोलकाता      1079
देहरादून      1072
चेन्नई     1068.5
आगरा        1065.5
चंडीगढ़       1062.5
विशाखापट्टनम        1061
अहमदाबाद       1060
भोपाल       1058.5
जयपुर      1056.5
बेंगलुरू       1055.5
दिल्ली        1053
मुंबई      1052.5